चंडीगढ़, 20 जुलाई (The News Air)
शिरोमणी अकाली दल, ट्रांसपोर्ट विंग के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह फाजिल्का ने शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल तथा पार्टी के जनरल सचिव सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया तथा प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा के साथ विचार विमर्श करने के बाद आज शिरोमणी अकाली दल, ट्रांसपोर्ट विंग के जत्थेबंदक ढ़ांचे का अन्य विस्तार किया है।
आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से इस बारे में जानकारी देते हुए सरदार परमजीत सिंह फाजिल्का को जत्थेबंदक ढ़ांचे में शामिल किया गया है। मेहनती नेताओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है , तथा उनमें सरार बलदेव सिंह बराड़, जिला फिरोजपुर, कुलजीत सिंह रेमपी जिला लुधियाना-2 तथा जत्थेदार जरनैल सिंह भारतगढ़ जिला रूपनगर के नाम शामिल हैं।
परमजीत फाजिल्का ने बताया कि जिन नेताओं को ट्रांसपोर्ट विंग का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उनमें सरदार जुगराज सिंह मानखेड़ी, अमरदीप सिंह प्रिंस, सरदार बलदेव सिंह हफसाबाद के नाम शामिल हैं।
उन्होने बताया कि सरदार गुरचरन सिंह पप्पू को ट्रांसपोर्ट विंग का जनरल सचिव नियुक्त किया गया है तथा आगे कहा कि जसवीर सिंह जस्सी,ठेकेदार सुखविंदर सिंह तथा गुरमेल सिंह अमलोह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
परमजीत फाजिल्का ने बताया कि जिन नेताओं को ट्रांसपोर्ट विंग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है, उनमें कुलवीर सिंह तथा हरविंदर सिंह काकड़ा के नाम शामिल हैं तथा साथ ही रविंदर सिंह रवी को विंग का जत्थेबंदक सचिव नियुक्त किया गया है।