LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सचिन तेंदुलकर ने चुनाव आयोग के राष्ट्रीय आइकन के रूप में अपनी पारी शुरू की

सचिन तेंदुलकर ने चुनाव आयोग के राष्ट्रीय आइकन के रूप में अपनी पारी शुरू की

, अधिक से अधिक मतदान के लिए वोटरों को जागरूक करेंगे

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 23 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
सचिन तेंदुलकर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

New Delhi (The News Air) क्रिकेट लेजेन्ड और भारत रत्न सचिन रमेश तेंदुलकर ने आज भारत निर्वाचन आयोग के लिए मतदाता जागरूकता और शिक्षा के लिए ‘राष्ट्रीय आइकन’ के रूप में एक नई पारी शुरू की। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त श्री अनूप चंद्र पाण्डेय तथा श्री अरुण गोयल की उपस्थिति में आकाशवाणी रंग भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में तीन साल की अवधि के लिए महान क्रिकेटर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह सहयोग आगामी चुनावों, विशेष रूप से आम चुनावों 2024 में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए युवाओं पर तेंदुलकर के अद्वितीय प्रभाव का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस साझेदारी के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं और शहरी आबादी व चुनावी प्रक्रिया के बीच की खाई को पाटना है, जिससे शहरी और युवा उदासीनता की चुनौतियों का समाधान हो सके।

सचिन तेंदुलकर

भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय आइकन के रूप में अपनी भूमिका में सचिन तेंदुलकर ने इस मुद्दे के प्रति अपना उत्साह और प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र के लिए युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल मैचों के दौरान जो दिल टीम इंडिया के लिए एक स्वर में ‘इंडिया, इंडिया!’ के जयकार के साथ धड़कते हैं, वे हमारे अनमोल लोकतंत्र को आगे ले जाने के लिए भी उसी तरह धड़केंगे। ऐसा करने का एक सरल लेकिन सबसे शक्तिशाली तरीका नियमित रूप से अपना वोट डालना है।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि स्टेडियमों में भीड़ से लेकर मतदान केंद्रों पर भीड़ तक, राष्ट्रीय टीम के साथ खड़े होने से लेकर वोट डालने के लिए समय निकालने तक हम जोश और उत्साह बनाए रखेंगे। जब देश के कोने-कोने से युवा चुनावी लोकतंत्र में बड़ी संख्या में भाग लेंगे तो हम अपने देश के लिए एक समृद्ध भविष्य देखेंगे।

सचिन तेंदुलकर

मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने इस अवसर पर कहा कि श्री सचिन तेंदुलकर न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर भी प्रतिष्ठित प्रतीक हैं और उनकी एक विरासत है जो उनके क्रिकेट कौशल से कहीं अधिक है। श्री राजीव कुमार ने कहा कि उनका शानदार करियर उत्कृष्टता, टीम वर्क और सफलता के अथक प्रयास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि उनका प्रभाव खेलों से परे है, जिससे वह भारत निर्वाचन आयोग के साथ सहयोग करने और मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए एक आदर्श विकल्प बन गए हैं।

इस सहयोग में कई गतिविधियां शामिल होंगी, जिनमें श्री तेंदुलकर द्वारा विभिन्न टीवी टॉक शो/कार्यक्रमों और डिजिटल अभियानों आदि में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना शामिल है, जिसका उद्देश्य मतदान के महत्व और राष्ट्र की नियति को रूप देने में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

सचिन तेंदुलकर

इस कार्यक्रम के दौरान  राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के छात्रों ने लोकतंत्र की मजबूती में मतदान के महत्व पर एक प्रभावशाली नाटक भी प्रस्तुत किया।

सचिन तेंदुलकर

यह भी पढे़ं 👇

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

भारत निर्वाचन आयोग विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध भारतीयों के साथ स्वयं को जोड़ता है और लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय आइकन के रूप में नामित करता है। आयोग ने पिछले वर्ष प्रसिद्ध अभिनेता श्री पंकज त्रिपाठी को राष्ट्रीय आइकन के रूप में मान्यता दी थी। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान  एमएस धोनी, आमिर खान और मैरी कॉम जैसे दिग्गज भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय आइकन थे।

सचिन तेंदुलकर

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के साथ बैठक की

Next Post

घरेलू कोयले की सुचारु आवाजाही के लिए रेल-समुद्र-रेल परिवहन को बढ़ावा देने की पहल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
घरेलू कोयले

घरेलू कोयले की सुचारु आवाजाही के लिए रेल-समुद्र-रेल परिवहन को बढ़ावा देने की पहल

विजीलैंस Vigilance Bureau

ज़मीन की फ़र्ज़ी वसीयत तैयार करने के दोष में नायब तहसीलदार और पटवारी गिरफ़्तार

चन्द्रयान-3

चन्द्रयान-3 की सफलता के साथ आज हमारे छात्रों ने इतिहास बनते देखा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।