LIVE | ...
बुधवार, 16 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - घरेलू कोयले की सुचारु आवाजाही के लिए रेल-समुद्र-रेल परिवहन को बढ़ावा देने की पहल

घरेलू कोयले की सुचारु आवाजाही के लिए रेल-समुद्र-रेल परिवहन को बढ़ावा देने की पहल

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 23 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
घरेलू कोयले
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare
New Delhi (The News Air)  कोयला मंत्रालय ने रेल-समुद्र-रेल को बढ़ावा देने के लिए एक पहल की है जिसका उद्देश्य घरेलू कोयले की सुचारु आवाजाही के लिए रेल-समुद्र-रेल (आरएसआर) परिवहन को जोड़ना है। यह मल्टीमॉडल परिवहन प्रणाली खदानों से बंदरगाहों तक और फिर अंतिम उपयोगकर्ताओं तक कोयले की निरंतर आपूर्ति की अनुमति देती है, जिससे परिवहन लागत कम होती है और लॉजिस्टिक दक्षता में सुधार होता है।

वित्त वर्ष 23 में, कुल घरेलू कच्चा कोयला भेजने का लगभग 75 प्रतिशत मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के साथ-साथ ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड जैसे प्रमुख कोयला उत्पादक राज्यों का था। कोयला उत्पादन में वृद्धि की आवश्यकता को पहचानते हुए, कोयला मंत्रालय ने वित्त वर्ष 30 तक 7.7 प्रतिशत सीएजीआर के साथ भारत में कोयला उत्पादन लगभग दोगुना होने का अनुमान लगाया है।

बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सुनियोजित एवं कुशल कोयला निकासी प्रणाली की आवश्यकता है। इसलिए, कोयला मंत्रालय ने देश में कोयला की आवाजाही के लिए एक दीर्घकालिक योजना तैयार करने के उद्देश्य से एएस, कोयला की अध्यक्षता में बिजली मंत्रालय, रेल मंत्रालय और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय को शामिल कर अंतर-मंत्रालयी समिति (आईएमसी) का गठन किया है। वर्तमान में कोयला निकालने में रेलवे की हिस्सेदारी लगभग 55 प्रतिशत है। इस हिस्सेदारी को वित्त वर्ष 2030 तक बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। वित्त वर्ष 2030 तक कोयला मंत्रालय आरएस/आरएसआर मोड जैसी भीड़ से बचने के लिए कोयला निकासी को बढ़ाने और निकासी के वैकल्पिक मार्गों को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दे रहा है। समिति ने 2030 तक कोयले की आरएसआर निकासी को मौजूदा 40 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 112 मीट्रिक टन तक पहुंचाने के लिए कई उपायों की सिफारिश की है। यह रणनीति बहुआयामी लाभ प्रदान करती है। सबसे पहले, कोयला निकासी का एक अतिरिक्त वैकल्पिक तरीका प्रदान करके समूचे रेल मार्ग पर भीड़भाड़ कम होने की संभावना है। दूसरे, यह बुनियादी ढांचे का निर्माण करके निर्यात के अवसर पैदा करता है जिसका उपयोग भविष्य में निर्यात के लिए किया जा सकता है और अंत में, आरएसआर में एआरआर की तुलना में कार्बन उत्सर्जन काफी कम है।

माल ले जाने के लिए पोत परिवहन की किफायती और पर्यावरण-अनुकूल तटीय परिवहन प्रणाली भारत के लॉजिस्टिक्स उद्योग में क्रांति लाने की क्षमता रखती है। कोयला निकासी बढ़ाने के लिए चल रहे आरएस/आरएसआर जैसे प्रयास, दक्षिणी और पश्चिमी तटों के साथ बंदरगाहों की पूर्ण क्षमता उपयोग प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। इससे गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बिजली घरों तक अधिक कोयले का कुशल परिवहन हो सकेगा। आरएसआर के माध्यम से कोयला पहुंचाने की लागत में सुधार लाने की पहल चल रही है। रेल-समुद्र-रेल का विकल्प चुनने से दक्षिणी भारत में स्थित अंतिम उपयोगकर्ताओं के लिए लॉजिस्टिक्‍स की लागत में प्रति टन लगभग 760-1300 रुपये की बचत होने की संभावना है। वर्तमान में, एमसीएल (पारादीप) से पश्चिमी/उत्तरी टीपीपी तक कोयले की आपूर्ति के लिए कुल लागत एआरआर से लगभग 2500 रुपये प्रति टन बढ़ जाती है, लेकिन फिर भी यह आयातित कोयले की कुल लागत से सस्ता है।

रेल-समुद्र-रेल को बढ़ावा देने के कोयला मंत्रालय के प्रयासों के महत्वपूर्ण परिणाम मिल रहे हैं क्योंकि पिछले चार वर्षों में कोयले के रेल-समुद्र-रेल परिवहन में लगभग 125 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। भारत में कोयला उत्पादन के अगले सात वर्षों में लगभग दोगुना होने की उम्मीद है, परिवहन के वैकल्पिक साधन के रूप में रेल-समुद्र-रेल, भारत में उपभोग केंद्रों तक कुशल कोयला निकासी के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है, जिससे निरंतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होती है।

यह भी पढे़ं 👇

Pilot Deaths India

Pilot Deaths India: 3 सालों में 6 पायलटों की मौत से बढ़ी चिंता, FIP ने मांगी FDTL नियमों में छूट वापसी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Punjab Assembly Elections 2027

Punjab Assembly Elections 2027: आप सरकार के बचे सिर्फ 6 महीने, शुरू हुई उलटी गिणती

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
ED Raid Patiala Mohali

ED Raid Patiala Mohali: साइबर ठगी के नकली कॉल सेंटर पर ED की बड़ी छापेमारी, 14 घंटे बाद भी जारी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Punjabi Celebrities Gang Threats

Punjabi Celebrities Gang Threats: गुलाब सिद्धू पर फायरिंग से लेकर सिद्धू मूसेवाला तक, खतरे में पंजाबी कलाकार

बुधवार, 16 सितम्बर 2026

आईएमसी की सिफारिशें सभी मंत्रालयों द्वारा गंतव्य स्थलों तक कोयले की सफल निकासी की चुनौतियों का समाधान करने के लिए “संपूर्ण सरकार” दृष्टिकोण का हिस्सा हैं।

कोयला मंत्रालय एक लचीली और कुशल ऊर्जा आपूर्ति प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए देश की बढ़ती ऊर्जा मांगों को लगातार पूरा करने के लिए रेल-समुद्र-रेल कोयला निकासी रणनीति को बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सचिन तेंदुलकर ने चुनाव आयोग के राष्ट्रीय आइकन के रूप में अपनी पारी शुरू की

Next Post

ज़मीन की फ़र्ज़ी वसीयत तैयार करने के दोष में नायब तहसीलदार और पटवारी गिरफ़्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pilot Deaths India

Pilot Deaths India: 3 सालों में 6 पायलटों की मौत से बढ़ी चिंता, FIP ने मांगी FDTL नियमों में छूट वापसी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Punjab Assembly Elections 2027

Punjab Assembly Elections 2027: आप सरकार के बचे सिर्फ 6 महीने, शुरू हुई उलटी गिणती

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
ED Raid Patiala Mohali

ED Raid Patiala Mohali: साइबर ठगी के नकली कॉल सेंटर पर ED की बड़ी छापेमारी, 14 घंटे बाद भी जारी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Punjabi Celebrities Gang Threats

Punjabi Celebrities Gang Threats: गुलाब सिद्धू पर फायरिंग से लेकर सिद्धू मूसेवाला तक, खतरे में पंजाबी कलाकार

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Gulzar Singh Case

Gulzar Singh Suicide Case: हाई कोर्ट का निर्देश, पुलिस करे निष्पक्ष जांच

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
UPI Payment Charge

UPI Payment Charge: 2000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर अब लगेगा 0.4% चार्ज, जानें कौन देगा शुल्क

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Next Post
विजीलैंस Vigilance Bureau

ज़मीन की फ़र्ज़ी वसीयत तैयार करने के दोष में नायब तहसीलदार और पटवारी गिरफ़्तार

चन्द्रयान-3

चन्द्रयान-3 की सफलता के साथ आज हमारे छात्रों ने इतिहास बनते देखा

प्रगनानंद

प्रगनानंद ने मैग्नस कार्लसन को एक और ड्रा पर रोका, जिससे फाइनल टाईब्रेक में खिंचा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।