LIVE | ...
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - राज्य में बाढ़ रोकथाम कामों के लिए 99.33 करोड़ रुपए रखे, 30 जून तक काम मुकम्मल होंगे

राज्य में बाढ़ रोकथाम कामों के लिए 99.33 करोड़ रुपए रखे, 30 जून तक काम मुकम्मल होंगे

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 24 मई 2023
in NEWS-TICKER, Breaking News, पंजाब
A A
0
Meet Hayer
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • जल स्रोत मंत्री ने रोपड़ हैड वर्कस का औचक दौरा करके सिंचाई प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया
  • रोपड़ हैड वर्कस में पानी के कंट्रोल के लिए 7.94 करोड़ रुपए की लागत से मशीनीकरण का काम किया मुकम्मल : मीत हेयर
  • कई इलाकों में 40 साल के बाद नहरी पानी पहुँचा, सिंचाई के लिए नहरों में लगाए जाएंगे फाटक

रूपनगर/चंडीगढ़, 24 मई (The News Air) पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में बाढ़ रोकथाम कामों के लिए 99.33 करोड़ रुपए रखे गए हैं और यह काम 30 जून तक हर सूरत में मुकम्मल होंगे। यह बात जल स्रोत मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज रोपड़ हैड वर्कस में सिंचाई प्रोजेक्टों का निरीक्षण करने के लिए किये औचक दौरे के मौके पर कही।

मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से सिंचाई के लिए जहां नहरी नैटवर्क को मज़बूत किया जा रहा है वहीं बारिशों के सीजन के दौरान संभावित बाढ़ों की स्थिति से निपटने के लिए भी अभी से कमर कस ली गई है। उन्होंने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान बाढ़ों के लिए रखे कुल 99.33 करोड़ रुपए में से जहाँ 79.33 करोड़ रुपए बाढ़ सुरक्षा कामों पर ख़र्चे किये जा रहें वहीं बाढ़ों के सीजन के दौरान किसी भी असुखद स्थिति से निपटने के लिए 20 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि अलग तौर पर रखी गई है। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय सरहदी सुरक्षा विभाग राज्य के फंडों में से सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ लगते बी. ओ. पीज़ की सुरक्षा के लिए काम कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज़मीनी स्तर पर फंडों का पारदर्शी तरीके से सही प्रयोग किया जाये और इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई की जायेगी।

मीत हेयर ने बताया कि जल स्रोत विभाग की तरफ से अत्याधुनिक साधनों से बुनियादी ढांचे को मज़बूत किया जा रहा है। रोपड़ हैड वर्कस में पानी के कंट्रोल के लिए 7.94 करोड़ रुपए की लागत के साथ सतलुज दरिया से बहती सरहन्द नहर के फाटकों का मोटराईजेशन का काम किया गया है जिससे विभागीय अमले की तरफ से हाथ से किया काम घटेगा। यह पहली बार हुआ है किसी नहर या दरिया के फाटकों को आटोमैटिक किया गया है और इसके इलावा पुल पर सकाडा सिस्टम लगाया गया हो। इससे नहर में छोड़े गए पानी की सही मात्रा नापी जायेगी कि नहर के पुल पर स्थापित अलग-अलग फाटकों से कितना पानी छोड़ा जा रहा है जिसका मंतव्य नहरों के पानी को अधिक से अधिक सुरक्षित करके ज़रूरत अनुसार सही स्थानों पर सिंचाई के लिए पहुंचाना है। इसी तरह चक्क ढेरा गाँव के नजदीक सतलुज दरिया पर 15.41 लाख रुपए की लागत के साथ स्टड (पत्थरों का बाँध) बनाया गया जिससे किनारे नहीं कटेंगे और आसपास के रिहायशी क्षेत्र और कृषि ज़मीन का बाढ़ों से बचाव होगा।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Itihas 20 October

Aaj Ka Itihas 20 October: इतिहास के पन्नों में दर्ज बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 20 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 20 October 2026

Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: दशहरे पर हनुमान जी की कृपा किस राशि पर

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

मीत हेयर ने रोपड़ हैड वर्कस में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुये बताया कि रोपड़ जिले में 2.29 करोड़ रुपए की लागत से बाढ़ सुरक्षा के काम किये जाएंगे। आई. आई. टी. रोपड़ के साथ लगते क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा के काम किये जा रहे हैं जिससे दोबारा बाढ़ के मौके पर मुश्किलें पेश न आएं। इसी तरह जिले के गाँव पलसरी, जींदवाली और गाँव आसरापुर में बाढ़ रोकथाम के काम किये जा रहे हैं। नंगल से रोपड़ तक अलग-अलग ड्रेनों और चोओं की सफ़ाई की जा रही है। इसी तरह धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता रखते चरण गंगा चोअ की क्षमता को बहाल करने और धार्मिक श्रद्धालुओं के यातायात के लिए पैदल मार्ग बनाने का प्रस्ताव है। चोअ में गन्दगी और कूड़ा-कर्कट फेंकने के कारण यह पिछले साल से पूरी तरह अनुपयोगी पड़ा हुआ है।

मीत हेयर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच स्वरूप राज्य के कई इलाकों में 40 साल के बाद नहरी पानी पहुँचा है। राज्य सरकार की तरफ से व्यापक स्तर पर भूजल को बचाने के लिए यत्न किये जा रहे हैं और इस मकसद से ही नहरों और दरियाओं पर फाटकों को आटोमैटिक किया जा रहा है। राज्य में सिंचाई के लिए भूमिगत पाईपें स्थापित की जा रही हैं।

जल स्रोत मंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में नहरों पर अलग-अलग स्थानों पर आटोमैटिक फाटक स्थापित करेगी, जहाँ पानी को रोका जायेगा जिससे ज़रूरत पड़ने पर संबंधित इलाको में कम से कम समय में खेतों की सिंचाई के लिए पानी पहुँचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से यदि किसी इलाके में नहर या चोअ को नुकसान पहुंचता है तो उस समय फसलों के नुकसान को काफ़ी हद तक घटाया जा सकता है। नहरों में फाटक लगने से भूजल के बढ़ने की भी पूरी उम्मीद है क्योंकि राज्य में जहाँ भी दरिया और नहरें गुज़रतीं हैं वहाँ पानी का स्तर आम दूसरे इलाकों से कहीं अधिक है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुलाज़िमों के लिए 6 प्रतिशत महँगाई भत्ते की बकाया किश्त जारी

Next Post

पंजाब सरकार जल्द लाएगी ग्रीन हाईड्रोजन नीति

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Itihas 20 October

Aaj Ka Itihas 20 October: इतिहास के पन्नों में दर्ज बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 20 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 20 October 2026

Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: दशहरे पर हनुमान जी की कृपा किस राशि पर

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Amit Shah Punjab Visit

Amit Shah Punjab Visit: तीन जिलों में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे गृहमंत्री

सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Jhota Murder Case

Jhota Murder Case: पिता बोले- बहू होगी एक्शन कमेटी में शामिल

सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Next Post
Aman Arora

पंजाब सरकार जल्द लाएगी ग्रीन हाईड्रोजन नीति

mann

मुख्यमंत्री Mann की पूर्व CM चन्नी को चेतावनी: कहा- 31 मई दोपहर 2 बजे तक...

17 May को Circuit House Jalandhar में की जा रही है अगली कैबिनेट मीटिंग, CM ने किया Tweet

Breaking: CM Mann को मिली Z+ सिक्योरिटी, सुरक्षा में तैनात होंगे CRPF अधिकारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।