LIVE | ...
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब सरकार जल्द लाएगी ग्रीन हाईड्रोजन नीति

पंजाब सरकार जल्द लाएगी ग्रीन हाईड्रोजन नीति

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 24 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Aman Arora

Aman Arora

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • नवीकरणीय ऊर्जा के हिस्से को 2030 तक 30 फ़ीसद तक बढ़ाने के यत्न जारी : अमन अरोड़ा
  • पेडा द्वारा 5वां ई. एल. ई. टी. एस. राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन

चंडीगढ़, 24 मई (The News Air) पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने आज यहाँ बताया कि पंजाब को देश भर में ग़ैर-रिवायती ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से जल्द ही ग्रीन हाईड्रोजन नीति लाई जायेगी।
उन्होंने कहा कि साल 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा के प्रयोग के हिस्से को 30 फ़ीसद तक बढ़ाने के लिए भी ठोस यत्न किये जा रहे हैं और मुख्य लक्ष्य हरेक ऊर्जा उपभोक्ता को उत्पादक बनाना है।

5वें ई. एल. ई. टी. एस. राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन को संबोधन करते हुये श्री अमन अरोड़ा ने ज़ोर देकर कहा कि धरती को बचाने के लिए रिवायती बिजली उत्पादन से नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की तरफ जाने का यह सही समय है। उन्होंने कहा कि लगभग 3200 मेगावाट क्षमता के नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजैक्ट, जिनमें 2000 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट भी शामिल हैं, राज्य में स्थापित किये गए हैं, जो पंजाब में स्थापित की कुल क्षमता का लगभग 21 फ़ीसद बनता है। राष्ट्रीय एन. डी. सी. और एस. डी. जी. लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा का हिस्सा साल 2030 तक 30 फ़ीसद तक बढ़ाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नैट ज़ीरो मिशन को पूरा करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नवीकरणीय ऊर्जा की बड़ी संभावना है क्योंकि हर साल 20 मिलियन टन से अधिक धान की पराली का उत्पादन हो रहा है और सिर्फ़ 7-8 मिलियन टन पराली का खेतों में और खेतों से बाहर प्रबंधन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी ( पेडा) धान की पराली को किसानों के लिए संपत्ति में तबदील करने के लिए सख़्त यत्न कर रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab CM Bhagwant Singh Mann

CM Bhagwant Mann का तीखा वार, बोले- गुजरात से आ रहा नशा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Rajwinder Kaur Thiara,

AAP Jalandhar Cantt इंचार्ज हटते ही रो पड़ीं राजविंदर थियाड़ा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Mika Singh

Mika Singh का बड़ा दावा, Daler Mehndi पर आरोपों से इनकार

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Chandigarh Airport

Chandigarh Airport पर अब आधी रात को भी उड़ान सुविधा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

उन्होंने कहा कि धान की पराली और खेती अवशेष पर आधारित 43 कम्परैस्सड बायोगैस ( सी. बी. जी) प्रोजैकट पहले ही अलाट किये जा चुके हैं और 33 टन प्रति दिन ( टी. पी. डी.) से अधिक क्षमता वाला एशिया का सबसे बड़ा सी. बी. जी. प्लांट संगरूर जिले में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुकम्मल होने पर यह सभी प्रोजैक्ट 515.58 टी.पी.डी सी.बी.जी. उत्पादन के इलावा 2 मिलियन टन धान की पराली की सालाना खपत होगी।

कैबिनेट मंत्री की तरफ से ई-जी. ओ. वी. मैगजीन का विशेष अंक भी जारी किया गया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए ऊर्जा की अहम भूमिका है और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य के विकास को और आगे बढ़ा सकती है क्योंकि ऊर्जा का सबसे सस्ता और वातावरण अनुकूल स्रोत नवीकरणीय ऊर्जा ही है।

पेडा के चेयरमैन श्री एच. एस. हंसपाल ने नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया और साथ ही बिजली की माँग और सप्लाई के बीच के अंतर को पूरा करने के लिए राज्य में ऊर्जा के संरक्षण और ऊर्जा कुशलता की महत्ता पर ज़ोर दिया। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा कुशलता के उपाय अपनाकर बिजली को समझदारी से बरतने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया।

पंजाब जैनको लिमटिड के चेयरमैन नवजोत सिंह मंडेर (जरग) ने कहा कि यह सम्मेलन उद्योगपतियों, नीति निर्माताओं और निवेशकों के दरमियान ज्ञान की सांझ और नैटवर्किंग की सुविधा प्रदान करेगा, जिसमें ऊर्जा तबदीली, सुधर ऊर्जा, बायोमास, ग्रीन हाईड्रोजन समेत हरित ऊर्जा और ऊर्जा कुशलता जैसे कई विषयों को कवर किया जायेगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत श्री ए. वेणु प्रसाद ने साफ़-सुथरी और ग्रीन ऊर्जा को उत्साहित करने के स्वप्नमयी लक्ष्य के लिए पेडा द्वारा किये यत्नों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन बिजली क्षेत्र की चुनौतियों, नये रूझानों और प्रौद्यौगिकी, कुदरती ऊर्जा, जलवायु तबदीली और ऊर्जा कुशलता के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किये जा रहे यत्नों के बारे चर्चा करने के लिए मुख्य भाईवालों के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान प्लेटफार्म के तौर पर काम करेगा।

बिजली विभाग के प्रमुख सचिव श्री तेजवीर सिंह ने कहा कि स्थिरता, उपलब्धता, किफ़ायती, गुणवत्ता और वातावरण अनुकूल बिजली मुख्य लक्ष्य है और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के ज़रिये ही इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

पेडा के डायरैक्टर श्री एम. पी. सिंह ने राज्य में नवीकरणीय और ऊर्जा संरक्षण प्रोग्रामों में एजेंसी द्वारा की पहलकदमियों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय पेडा सी. ए. पी. ई. एक्स. मोड के अंतर्गत अलग-अलग सरकारी इमारतों/ संस्थानों की छतों पर ग्रिड इंटरऐकटिव रूफटाप सोलर पावर प्लांट स्थापित कर रहा है। इसके साथ ही विभाग 100 फ़ीसद आर. ई. सिटी प्रोजैक्ट के अंतर्गत सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया अधीन है।

कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने इस मौके पर लगाई गई प्रदर्शनी के दौरान इलेक्ट्रानिक वाहनों और अन्य स्टालों का दौरा भी किया।

इस सम्मेलन के दौरान प्रमुख आदरणियों में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर श्रीमती कैरोलिन रोवेट, ई-जीओवी मैगज़ीन के मुख्य संपादक डा. रवि गुप्ता, जी. आई. ज़ैड की सीनियर सलाहकार श्रीमती निधि सरीन के इलावा बड़ी संख्या में भाईवालों ने शमूलियत की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

राज्य में बाढ़ रोकथाम कामों के लिए 99.33 करोड़ रुपए रखे, 30 जून तक काम मुकम्मल होंगे

Next Post

मुख्यमंत्री Mann की पूर्व CM चन्नी को चेतावनी: कहा- 31 मई दोपहर 2 बजे तक…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab CM Bhagwant Singh Mann

CM Bhagwant Mann का तीखा वार, बोले- गुजरात से आ रहा नशा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Rajwinder Kaur Thiara,

AAP Jalandhar Cantt इंचार्ज हटते ही रो पड़ीं राजविंदर थियाड़ा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Mika Singh

Mika Singh का बड़ा दावा, Daler Mehndi पर आरोपों से इनकार

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Chandigarh Airport

Chandigarh Airport पर अब आधी रात को भी उड़ान सुविधा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Amritsar Ravan Dahan

Amritsar Ravan Dahan: 6 जगह जलेगा 100 फीट का रावण

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Mansa Dussehra

Mansa Dussehra इस बार नहीं, झोटा हत्याकांड से सहमा शहर

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Next Post
mann

मुख्यमंत्री Mann की पूर्व CM चन्नी को चेतावनी: कहा- 31 मई दोपहर 2 बजे तक...

17 May को Circuit House Jalandhar में की जा रही है अगली कैबिनेट मीटिंग, CM ने किया Tweet

Breaking: CM Mann को मिली Z+ सिक्योरिटी, सुरक्षा में तैनात होंगे CRPF अधिकारी

बच्ची

अपार्टमेंट की पार्किंग में दो साल की बच्ची को कार चालक ने रौंदा, मासूम की तड़पकर मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।