शनिवार, 4 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - राजा वड़िंग की दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणियाँ ‘सिर्फ गलती नहीं, जातिवादी अहंकार से उपजा अपराध’: हरपाल सिंह चीमा

राजा वड़िंग की दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणियाँ ‘सिर्फ गलती नहीं, जातिवादी अहंकार से उपजा अपराध’: हरपाल सिंह चीमा

कहा – वड़िंग की बाद में दी गई माफ़ी महज़ ‘मामले को दफन करने की कोशिश’

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 4 नवम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Harpal Singh Cheema
110
SHARES
733
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 4 नवंबर (The News Air) पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (‘आप’) के वरिष्ठ नेता एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा स्वर्गीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरदार बूटा सिंह के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए इस घटना को सिर्फ एक “गलती” नहीं बल्कि “जातिवादी अहंकार से उपजा अपराध” बताया। उन्होंने राजा वड़िंग द्वारा लोगों के विरोध के बाद मांगी गई माफ़ी को “मामले को दफन करने की कोशिश” करार देते हुए सिरे से खारिज किया।

आज पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ज़ोर देकर कहा कि राजा वड़िंग का राजनीतिक अनुभव — जिसमें वे ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान, तीन बार विधायक, कैबिनेट मंत्री और वर्तमान सांसद रहे हैं — यह दर्शाता है कि उन्हें ऐसे बयानों से बचने की पूरी समझ होनी चाहिए। चीमा ने कहा कि इतना अनुभव रखने वाले व्यक्ति द्वारा किसी प्रमुख राजनीतिक शख़्सियत को उसकी जाति के आधार पर निशाना बनाना कोई भूल नहीं, बल्कि “जातिवादी अहंकार से प्रेरित अपराध है, जिसने असंख्य लोगों की भावनाओं को गहराई से आहत किया है और जो कानूनन दंडनीय है।”

वित्त मंत्री ने स्वर्गीय सरदार बूटा सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे कोई सामान्य व्यक्ति नहीं थे, बल्कि एम.ए., पी.एच.डी. धारक, अत्यंत शिक्षित व्यक्ति और स्वयं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं में से एक थे। उन्होंने कहा कि सरदार बूटा सिंह ने एक अध्यापक और पत्रकार के रूप में कार्य करने के बाद भारत के शक्तिशाली केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में प्रतिष्ठा अर्जित की। चीमा ने इस घटना को “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा कि यह शर्मनाक है कि इतनी महान हस्ती को उनकी ही पार्टी के एक जातिवादी और अहंकारी नेता द्वारा अपमानित किया गया।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 4 April 2026

Breaking News Live Updates 4 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Today in History 4 April

Today in History 4 April: आज के दिन बदली थी दुनिया, जानें चौंकाने वाले किस्से

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbances से कश्मीर में भारी बारिश, ओलावृष्टि का खतरा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान से मिले अधिकारों के बल पर ऊँचे पदों तक पहुँचे दलित वर्ग के लोगों के प्रति अपमानजनक रवैया दिखाया हो। उन्होंने कांग्रेस नेताओं प्रताप सिंह बाजवा और सुनील जाखड़ के पुराने जातिवादी बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक मौके पर टिप्पणी की गई थी कि “अगर पंजाब में टट्टू की जगह अरबी घोड़े पर दाँव लगाया गया होता, तो नतीजे अलग होते।”
चीमा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयान पार्टी में व्याप्त जातिगत अहंकार को उजागर करते हैं।

वित्त मंत्री ने माँग की कि कांग्रेस पार्टी तुरंत अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पार्टी से निष्कासित करे, अन्यथा यह उनकी लंबे समय से चली आ रही दलित-विरोधी मानसिकता की पुष्टि होगी। उन्होंने कहा कि गुरुओं और पीरों के संदेशों से प्रेरित पंजाब की धरती किसी भी व्यक्ति का जाति के नाम पर अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

वित्त मंत्री ने कांग्रेस की इन हरकतों के विपरीत पंजाब में ‘आप’ सरकार के समानता के प्रयासों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार इस समय श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों के दौरान उनके दिए मानव समानता के संदेश का प्रसार कर रही है। साथ ही सरकार बाबा जीवन सिंह (भाई जैता जी), जिन्हें दसवें गुरु साहिब द्वारा ‘रंगरेटा गुरु का बेटा’ कहा गया था, जैसी विभूतियों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में सक्रिय है।

चीमा ने कांग्रेस नेताओं के आचरण को “पार्टी की असली मानसिकता” बताते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब ‘आप’ सरकार बाबा जीवन सिंह जैसे महापुरुषों के वंशजों का सम्मान कर रही है, कांग्रेस नेता ऐसे आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राजा वड़िंग को अनुसूचित जाति आयोग की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है और ‘आप’ की लीगल सेल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करने के लिए मामले का अध्ययन कर रही है।

अपने वक्तव्य के अंत में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दोहराया कि आम आदमी पार्टी अपने गुरुओं की शिक्षाओं, शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के सिद्धांतों और डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों से प्रेरित होकर सामाजिक एकता और कल्याण की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वचनबद्धता का प्रमाण पार्टी के हर कार्य में दिखता है — जहाँ भी ‘आप’ सरकार बनाती है, वहाँ सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री की तस्वीर की जगह शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र लगाए जाते हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

R Ashwin ने की Harmanpreet की तारीफ, पुरुष टीम पर भड़के, कहा- सम्मान नहीं दिया

Next Post

Plane Crash Survivor रमेश की कहानी, ‘मैं क्यों बच गया?’, PTSD से लड़ रहे जंग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 4 April 2026

Breaking News Live Updates 4 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Today in History 4 April

Today in History 4 April: आज के दिन बदली थी दुनिया, जानें चौंकाने वाले किस्से

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbances से कश्मीर में भारी बारिश, ओलावृष्टि का खतरा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026

Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: किन राशियों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Ear Pain Causes

Ear Pain Causes: कान में दर्द इग्नोर किया तो कैंसर तक हो सकता है

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Next Post
Plane Crash Survivor

Plane Crash Survivor रमेश की कहानी, 'मैं क्यों बच गया?', PTSD से लड़ रहे जंग

Jemimah Rodrigues

Jemimah Rodrigues ने गावस्कर को याद दिलाया वादा, 'मैं गिटार लेकर तैयार हूं'

Bangladesh Teacher Appointment

Bangladesh Teacher Appointment पर रोक, कट्टरपंथियों का दबाव, PM यूनुस ने रद्द की बहाली

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।