LIVE | ...
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Rising Punjab: 5 लाख नौकरियां, मोहाली में होगा ‘Investor Summit 2026’ का धमाका!

Rising Punjab: 5 लाख नौकरियां, मोहाली में होगा ‘Investor Summit 2026’ का धमाका!

मोहाली में 13–15 मार्च तक आयोजित होगा प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन–2026

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 25 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Sanjeev Arora
106
SHARES
704
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 25 दिसंबर (राज) कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज कहा कि ‘आप’ सरकार के सत्ता में आने के बाद अब तक पंजाब राज्य में 1.50 लाख करोड़ रुपये (लगभग 19 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का निवेश हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में 5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये परिणाम पंजाब को निवेशकों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य और अग्रणी औद्योगिक हब बनाने के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि पिछले 5 महीनों के दौरान पंजाब में एच.पी.सी.एल. मित्तल एनर्जी लिमिटेड (एच.एम.ई.एल.) द्वारा 2,600 करोड़ रुपये, वर्धमान स्टील्स द्वारा 3,000 करोड़ रुपये, ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा 2,000 करोड़ रुपये, आई.ओ.एल. केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा 1,400 करोड़ रुपये, हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड द्वारा 1,000 करोड़ रुपये, वेरका बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 987 करोड़ रुपये, फोर्टिस हेल्थकेयर (मोहाली) द्वारा 900 करोड़ रुपये, अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड द्वारा 500 करोड़ रुपये, इंफोसिस लिमिटेड द्वारा 285 करोड़ रुपये तथा टोपन स्पेशलिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 300–400 करोड़ रुपये के प्रमुख निवेशों की घोषणा की गई है।

भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि 6वां पंजाब प्रोग्रेसिव इन्वेस्टर समिट–2026 मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिससे राज्य में उद्योग–अनुकूल वातावरण के निर्माण को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा जापान और दक्षिण कोरिया के टोक्यो, ओसाका और सियोल के दौरे भी सफल रहे हैं और इससे कई नए निवेश आने की उम्मीद है, जिससे विदेशी उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। निवेश को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी औद्योगिक अनुमतियां 5 से 45 दिनों के भीतर प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार द्वारा बिज़नेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान (बी.आर.ए.पी.)–2024 के अंतर्गत पंजाब को “टॉप अचीवर” का दर्जा दिया गया है। उद्योगों और व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य ने कुल ऋण राशि पर एकमुश्त 0.25 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी लागू की है, जिसमें सभी संबंधित खर्च शामिल होंगे तथा इसकी अधिकतम सीमा 5 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, इक्विटेबल मॉर्गेज पर रजिस्ट्रेशन शुल्क को 1,00,000 रुपये से घटाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab SC Scholarship Scheme

Punjab SC Scholarship Scheme: 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Zirakpur Drug Factory

Zirakpur Drug Factory का हुआ पर्दाफाश, ऑनलाइन चलता था धंधा

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Arvind Kejriwal Punjab AAP MLA Meeting

AAP MLA Ticket List: 40 विधायकों को मिला टिकट, कई मंत्रियों की वापसी, किन विधायकों की टिकट खतरे में ?

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Back Pain India

Back Pain India का सच जानकर उड़ जाएंगे होश आपके

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

पंजाब राइट टू बिज़नेस एक्ट, 2020 में किए गए संशोधनों के परिणामस्वरूप अब 5 से 18 दिनों के भीतर सैद्धांतिक अनुमतियां जारी की जा रही हैं और पात्र उद्यमी स्व-घोषणा के माध्यम से अपना व्यवसाय शुरू या उसका विस्तार कर सकते हैं। इस संबंध में लगभग 2,000 इकाइयों को पहले ही ऐसी अनुमतियां प्रदान की जा चुकी हैं। अनुमोदित ज़ोन में स्टैंड-अलोन उद्योगों से संबंधित आवश्यकताओं को समाप्त करते हुए सी.एल.यू. प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि भविष्य की सेक्टर-विशेष औद्योगिक नीति तैयार करने के लिए उद्योगों से परामर्श लेने हेतु 24 विशेष सेक्टरल कमेटियों का गठन किया गया है। प्रत्येक कमेटी की अध्यक्षता संबंधित क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्योगपति द्वारा की जाती है। इस संबंध में सभी कमेटियों द्वारा अपनी रिपोर्टें जमा कर दी गई हैं और एक नई व मजबूत औद्योगिक नीति तैयार की जा रही है, जिसे जनवरी 2026 तक जारी कर दिया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा मोहाली, बठिंडा, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, गोबिंदगढ़ और खन्ना में “राइजिंग पंजाब – सुझाव से समाधान तक” श्रृंखला की शुरुआत की गई है, जिससे नीति निर्माण में उद्योगों की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नई दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में आउटरीच डेलिगेशन की बैठकें भी आयोजित की गई हैं।

पंजाब सरकार द्वारा वर्तमान नीति के अंतर्गत आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं, जिनमें एस.जी.एस.टी. की अदायगी, बिजली कर और स्टांप ड्यूटी में छूट तथा एम.एस.एम.ई. के लिए विशेष प्रोत्साहन शामिल हैं। मार्च 2022 से अब तक 1,145 इकाइयों को 29,933 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रोत्साहन जारी किए जा चुके हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि लगभग तीन दशकों से लंबित उद्योगों की मांगों का समाधान करते हुए वर्तमान आवंटियों के लिए दंडात्मक ब्याज में 100 प्रतिशत और साधारण ब्याज में 8 प्रतिशत की छूट के साथ एक ओ.टी.एस. योजना को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में परिवर्तन, प्लॉट फ्रैगमेंटेशन, सब-डिवीजन और पुनर्गठन से संबंधित नीतियां लागू की गई हैं तथा शिकायतों के निपटारे के लिए एक अपीलीय प्राधिकरण का भी गठन किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Income Tax Notice: क्या आपको भी आया SMS? 31 दिसंबर तक आखिरी मौका!

Next Post

Truecaller की छुट्टी! TRAI New Rule CNAP से अब दिखेगा असली नाम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab SC Scholarship Scheme

Punjab SC Scholarship Scheme: 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Zirakpur Drug Factory

Zirakpur Drug Factory का हुआ पर्दाफाश, ऑनलाइन चलता था धंधा

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Arvind Kejriwal Punjab AAP MLA Meeting

AAP MLA Ticket List: 40 विधायकों को मिला टिकट, कई मंत्रियों की वापसी, किन विधायकों की टिकट खतरे में ?

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Back Pain India

Back Pain India का सच जानकर उड़ जाएंगे होश आपके

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Varanasi Ropeway

Varanasi Ropeway से काशी में खत्म होगा सालों पुराना जाम

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment न आई? ये 6 गलतियां जिम्मेदार

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Next Post
TRAI New Rule CNAP

Truecaller की छुट्टी! TRAI New Rule CNAP से अब दिखेगा असली नाम

3-Hour Cheque Clearance Rule

RBI का यू-टर्न, 3-Hour Cheque Clearance Rule पर लगी रोक, टूटा सपना!

Punjab Police Drug Bust

Punjab Police Drug Bust : एक ही दिन में 115 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।