LIVE | ...
रविवार, 27 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब में अशिक्षा, नशे और बेरोज़गारी का खात्मा ‘आप’ सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में अशिक्षा, नशे और बेरोज़गारी का खात्मा ‘आप’ सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

नशों के खिलाफ लड़ाई के साथ-साथ युवाओं को 63,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ देकर बेरोज़गारी पर भी काबू पा रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 10 मार्च 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जालंधर, 10 मार्च (कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार राज्य में शिक्षा, रोजगार और नशे के खिलाफ लड़ाई को प्राथमिकता देते हुए आम लोगों के कल्याण से जुड़ी नीतियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। आदमपुर के गाजीपुर मोहल्ला में लोगों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य योजनाओं से लेकर रोजगार सृजन और नशा विरोधी मुहिम तक की पहलों की जानकारी दी। साथ ही पिछली सरकारों पर लोगों के कल्याण और युवाओं के भविष्य की अनदेखी करने की तीखी आलोचना भी की ।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आम आदमी कभी भी इन पारंपरिक पार्टियों के एजेंडे में नहीं था, क्योंकि उन्होंने हमेशा अमीरों के हितों की रक्षा की।” उन्होंने कहा कि आम आदमी को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाने का श्रेय अरविंद केजरीवाल को जाता है और अब पंजाब सरकार आम लोगों के हित में कई नई पहलें कर रही है।

सरकार की प्रमुख पहलों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “आप सरकार जानती है कि संसाधन कैसे जुटाने हैं और उन्हें प्रभावी तरीके से कैसे उपयोग करना है। आज थर्मल प्लांट खरीदे जा रहे हैं, बिजली मुफ्त दी जा रही है, नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुँचाया जा रहा है, किसानों को नियमित बिजली आपूर्ति मिल रही है और आम लोगों के हित में बिजली दरें कम की जा रही हैं।” उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में पंजाब सरकार ने अपनी सभी गारंटियाँ पूरी की हैं और लोगों को टोल प्लाज़ा बंद करने जैसे कई अतिरिक्त लाभ भी मिले हैं। वहीं, उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि नोटबंदी जैसी योजनाओं ने आम लोगों, खासकर महिलाओं को आर्थिक रूप से प्रभावित किया।

‘मुख्यमंत्री माएँ-धियाँ सत्कार योजना’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए यह राशि बहुत महत्वपूर्ण है और यह पहल महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि जो लोग इस योजना का मज़ाक उड़ाते हैं या सवाल उठाते हैं, वे आम आदमी के लिए 1000 रुपये के महत्व को नहीं समझते। उन्होंने कहा कि कुछ अमीर नेता एक समय के भोजन पर ही हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, इसलिए उन्हें यह समझ नहीं आता कि यह सहायता मेहनतकश परिवारों के लिए कितनी अहम है।

स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 881 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जहाँ लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएँ दी जा रही हैं। इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ शुरू की गई है, जिसके तहत पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह देश में अपनी तरह की पहली व्यापक स्वास्थ्य कवरेज योजना है।

यह भी पढे़ं 👇

27 September History Events Birthdays Deaths

27 September का इतिहास: जब William ने England पर हमला किया, Hugh Hefner ने अंतिम सांस ली

रविवार, 27 सितम्बर 2026
IMD

Uttarakhand में भारी तबाही का Alert! IMD ने जारी की Red Warning, 27 Sept तक Extremely Heavy Rainfall

रविवार, 27 सितम्बर 2026
27 September 2026 Rashifal

27 September 2026 Rashifal: मेष से मीन तक, जानें किसको मिलेगा 90% भाग्य का साथ!

रविवार, 27 सितम्बर 2026
Donald Trump

America-Iran के बीच फिर भड़क सकती है जंग! Trump ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

नशों के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम शुरू की है, जिसके तहत नशा तस्करी की सप्लाई चेन को तोड़ा जा रहा है और इस अपराध में शामिल लोगों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से यह अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले रहा है।

पूर्व सरकारों की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि कई नेताओं ने सत्ता में रहते हुए लोगों का शोषण किया और व्यवसायों में अवैध हिस्सेदारी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नीतियों ने पंजाब को नुकसान पहुँचाया और युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया।

शिरोमणि अकाली दल की ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इसका असली नाम “परिवार बचाओ यात्रा” होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद अकाली नेताओं को बताना चाहिए कि वे अब पंजाब को किससे बचाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में माफिया को संरक्षण मिला और नशा तस्करी को बढ़ावा दिया गया।

‘बेअदबी’ की घटनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग इन घटनाओं को कभी नहीं भूलेंगे और दोषियों को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का इस्तेमाल लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाता है।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खजाने के एक-एक रुपये का उपयोग पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति दी जा रही है, जो पहले कभी नहीं हुआ था। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक निजी थर्मल प्लांट खरीदकर उसका नाम श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखकर एक नया इतिहास बनाया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

US India Trade Deal: अमेरिका के साथ व्यापार समझौता पंजाब के किसानों को कैसे पहुंचाएगा नुकसान? AAP का बड़ा दावा

Next Post

Iran Israel War: 11वें दिन तबाही, Hormuz Strait पर बड़ा खतरा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 September History Events Birthdays Deaths

27 September का इतिहास: जब William ने England पर हमला किया, Hugh Hefner ने अंतिम सांस ली

रविवार, 27 सितम्बर 2026
IMD

Uttarakhand में भारी तबाही का Alert! IMD ने जारी की Red Warning, 27 Sept तक Extremely Heavy Rainfall

रविवार, 27 सितम्बर 2026
27 September 2026 Rashifal

27 September 2026 Rashifal: मेष से मीन तक, जानें किसको मिलेगा 90% भाग्य का साथ!

रविवार, 27 सितम्बर 2026
Donald Trump

America-Iran के बीच फिर भड़क सकती है जंग! Trump ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया

शनिवार, 26 सितम्बर 2026
Free LPG Cylinder

J&K में 8.79 लाख Antyodaya परिवारों को साल में 6 Free LPG Cylinder! देखें जिलेवार लिस्ट

शनिवार, 26 सितम्बर 2026
Asian Games Nandini Sharma

Asian Games की गोल्ड मेडलिस्ट Nandini Sharma को ₹3 करोड़! चंडीगढ़ ने किया सम्मान

शनिवार, 26 सितम्बर 2026
Next Post
Hormuz Strait

Iran Israel War: 11वें दिन तबाही, Hormuz Strait पर बड़ा खतरा

ESMA Invoked

ESMA Invoked: Iran War के बीच India में LPG Crisis का खतरा, सरकार ने उठाया कड़ा कदम

AAP MLA

Sukhpal Singh Khaira Controversy: महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी पर हंगामा, प्रस्ताव पारित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।