LIVE | ...
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब के कर विभाग ने हजारों करोड़ रुपए के जाली बिलों के घोटाले पर कसा शिकंजा: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब के कर विभाग ने हजारों करोड़ रुपए के जाली बिलों के घोटाले पर कसा शिकंजा: हरपाल सिंह चीमा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 26 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harpal Singh Cheema
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 26 जुलाई (The News Air): पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि राज्य के कर विभाग के प्रवर्तन विंग द्वारा की गई जांच में हजारों करोड़ रुपए के फर्जी बिलिंग घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने कहा कि सोने का कारोबार करने वाली दो फर्मों द्वारा 860 करोड़ रुपए के जाली बिल तैयार करने और लोहे का कारोबार करने वाली 303 फर्मों द्वारा 4044 करोड़ रुपए के जाली बिल बनाने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा, 68 फर्मों ने अपनी फर्मों को दूसरों के नाम पर पंजीकृत कर 533 करोड़ रुपए की फर्जी बिलिंग का धंधा किया।

पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इन मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृतसर में सोने का कारोबार करने वाली एक फर्म की जांच करने पर प्रवर्तन विंग ने पाया कि उक्त फर्म द्वारा सोने की बिक्री और खरीद के लिए 336 करोड़ रुपए के जाली बिल बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि जिन दो फर्मों से उक्त फर्म ने सोना खरीदा था, उनकी पंजीकरण रद्द हो चुकी थी और इन फर्मों द्वारा आगे सोने की कोई खरीद नहीं की गई थी।

सोने के लेन-देन में इसी तरह की हेराफेरी करने वाली लुधियाना स्थित फर्म का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उक्त फर्म द्वारा 424 करोड़ रुपए के जाली बिलों के साथ सोने की बिक्री-खरीद की गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी उक्त फर्म ने जिन दो फर्मों से सोने की खरीदारी दिखाई है, उनकी पंजीकरण रद्द हो चुकी है और इस मामले में भी इन फर्मों द्वारा आगे सोने की कोई खरीद नहीं की गई थी।

इसके अलावा 303 फर्मों द्वारा 4044 करोड़ रुपए के लोहे की जाली बिक्री-खरीद के बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि इन फर्मों में से 11 फर्में पंजाब से, 86 फर्में अन्य राज्यों से और 206 फर्में केंद्र सरकार के पास पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब के पास पंजीकृत 217 फर्मों के पास 89.7 करोड़ रुपए का आईटीसी बकाया था, जिसे केंद्र और राज्य सरकार ने रोक दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुल 707 करोड़ रुपए की जाली आईटीसी का दावा किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य के कर विभाग ने सभी 11 फर्मों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी पंजीकरण रद्द या निलंबित कर दी है और कानून के अनुसार कार्रवाई जारी है, जबकि बाकी 206 फर्मों की सूची केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।

इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अन्य व्यक्तियों के नाम पर पंजीकरण करवा कर फर्जी बिलिंग करने वाली 68 फर्मों के मामलों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 5 व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ लुधियाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में 533 करोड़ रुपए की जाली बिलिंग पाई गई है, जिसके कारण करीब 100 करोड़ रुपए की जाली आईटीसी का दावा है।

यह भी पढे़ं 👇

HDFC Bank New CEO Anup Bagchi

HDFC Bank New CEO Anup Bagchi का बड़ा ऐलान: बैंक में होगा भारी बदलाव!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
PM Kisan Urea Subsidy

PM Kisan Urea Subsidy पर बड़ा ऐलान: ₹3000 वाली बोरी सिर्फ ₹300 में!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Zoho Arattai Business Messaging

WhatsApp Business Charges के बाद Zoho की बड़ी एंट्री: Arattai और Zia Chat से क्या बदलेगा?

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Hospital drug markup scam

Hospital Bill Markup Scam: ₹2,700 की दवा ₹27,000 में, Supreme Court ने कहा ‘दिन दहाड़े डकैती’

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

राज्य की ओर से कर चोरी को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब कर विभाग राज्य में जीएसटी पंजीकरण को ‘आधार’ आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणिकता के साथ जोड़ा जा रहा है ताकि दूसरों के नाम पर पंजीकरण करवाने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें समय पर पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट (टीआईयू), और स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट (एसआईपीयू) आदि की स्थापना जैसी पहलों के कारण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जीएसटी संग्रह में 13 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर को सुनिश्चित करने में सफल हुई है, जबकि पिछली सरकार के दौरान यह केवल 6 प्रतिशत तक सीमित थी।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्त कमिश्नर (कर) विकास प्रताप, आबकारी और कर कमिश्नर वरुण रूज़म और संयुक्त कमिश्नर (कर) जसकरण सिंह बराड़ भी मौजूद थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्य सचिव की ओर से राज्य में डायरिया के मामलों की पुनः की समीक्षा,

Next Post

मान सरकार की फ़सल विविधता पहलकदमियों का मिलने लगा फ़ायदा, किसान ले रहे भरपूर लाभ

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

HDFC Bank New CEO Anup Bagchi

HDFC Bank New CEO Anup Bagchi का बड़ा ऐलान: बैंक में होगा भारी बदलाव!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
PM Kisan Urea Subsidy

PM Kisan Urea Subsidy पर बड़ा ऐलान: ₹3000 वाली बोरी सिर्फ ₹300 में!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Zoho Arattai Business Messaging

WhatsApp Business Charges के बाद Zoho की बड़ी एंट्री: Arattai और Zia Chat से क्या बदलेगा?

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Hospital drug markup scam

Hospital Bill Markup Scam: ₹2,700 की दवा ₹27,000 में, Supreme Court ने कहा ‘दिन दहाड़े डकैती’

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
CEC Gyanesh Kumar

CEC Gyanesh Kumar Controversy: Kerala Government ने 20 साल पुराना केस खोला, क्या सच आएगा सामने?

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Teachers Union Leaders

मुख्यमंत्री की मानसा फेरी से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: Teachers Union Leaders हिरासत में

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Next Post
पानी के गिरते

मान सरकार की फ़सल विविधता पहलकदमियों का मिलने लगा फ़ायदा, किसान ले रहे भरपूर लाभ

Crime

रिश्वत लेता जूनियर इंजीनियर विजीलेंस ब्यूरो की ओर से गिरफ्तार

CM Mann

बिना पेपर लीक हुए पंजाब में 43 हजार नौकरियां दी, हरियाणा में होता है हर पेपर लीक : भगवंत मान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।