LIVE | ...
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्य सचिव की ओर से राज्य में डायरिया के मामलों की पुनः की समीक्षा,

मुख्य सचिव की ओर से राज्य में डायरिया के मामलों की पुनः की समीक्षा,

मुख्यमंत्री के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 26 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
मुख्य सचिव
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 26 जुलाई (The News Air): राज्य के कुछ कस्बों में डायरिया के फैलाव को रोकने और तुरंत आवश्यक कदम उठाने के संबंध में मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा दिए गए निर्देशों के चलते मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने आज राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक की और पूरी स्थिति की समीक्षा की।

श्री अनुराग वर्मा ने स्पष्ट किया कि हर राज्यवासी की स्वास्थ्य जिम्मेदारी सरकार की है और इस मामले में कोई भी ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी नया सैंपल फेल होने की स्थिति में संबंधित क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के सैंपल चेक करने के लिए टेस्टिंग किटों की खरीद के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े जिलों के लिए दो लाख रुपये और छोटे जिलों के लिए एक लाख रुपए जारी कर दिए गए हैं। प्रमुख सचिव जल आपूर्ति और स्वच्छता ने बताया कि टेस्टिंग किटों के लिए कुल 25 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

बैठक में डिप्टी कमिश्नरों ने बताया कि सभी इलाकों में गंदगी रहित साफ पानी की आपूर्ति संबंधी प्रमाणपत्र हासिल कर लिए हैं। श्री वर्मा ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों के पीने के लिए मौजूद पानी 100 प्रतिशत साफ हो और अगर कहीं पानी दूषित पाया जाता है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय सरकारों ने बताया कि पटियाला जिले में पातड़ां के कार्यकारी अधिकारी, जेई, सैनेटरी और चीफ सैनेटरी इंस्पेक्टर को चार्जशीट जारी की गई है। इसी तरह मुख्य सचिव द्वारा मोहाली के डिप्टी कमिश्नर को खरड़ में पानी के टैंक की सफाई न होने के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री वर्मा ने डिप्टी कमिश्नरों को यह भी निर्देश दिए कि संवेदनशील और झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों जहां डायरिया के केस आए हैं, का व्यक्तिगत रूप से दौरा कर सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ खुले में बिकने वाले कटे हुए फलों, पीने वाले और खाने वाले पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा लोगों में साफ-सफाई संबंधी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

HDFC Bank New CEO Anup Bagchi

HDFC Bank New CEO Anup Bagchi का बड़ा ऐलान: बैंक में होगा भारी बदलाव!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
PM Kisan Urea Subsidy

PM Kisan Urea Subsidy पर बड़ा ऐलान: ₹3000 वाली बोरी सिर्फ ₹300 में!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Zoho Arattai Business Messaging

WhatsApp Business Charges के बाद Zoho की बड़ी एंट्री: Arattai और Zia Chat से क्या बदलेगा?

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Hospital drug markup scam

Hospital Bill Markup Scam: ₹2,700 की दवा ₹27,000 में, Supreme Court ने कहा ‘दिन दहाड़े डकैती’

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों के बाद पानी के सैंपलों की संख्या दोगुनी कर दी गई है जिस संबंध में नए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब बड़े शहरों में 400 सैंपल, मध्यम शहरों में 300 और छोटे शहरों में 200 सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई के बाद इक्का-दुक्का जगहों को छोड़कर राज्य में कहीं कोई नया केस सामने नहीं आया और यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है कि कोई नया केस न आए। मुख्य सचिव ने जल आपूर्ति और स्वच्छता और ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी प्रक्रिया को अपनाने के निर्देश दिए।

श्री वर्मा ने आगे बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीमार पड़े व्यक्तियों का मुफ्त और उचित इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लोरीन की 10 लाख से अधिक गोलियां उपलब्ध करवाई गई हैं। जिलों को आवश्यकता पड़ने पर और दवाइयों का प्रबंध करने के लिए कहा गया। मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिश्नरों को स्थिति की रोजाना निगरानी करने और उपरोक्त निर्देशों को कड़ाई से लागू करने को सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय सरकारें डी.के. तिवारी, प्रमुख सचिव जल आपूर्ति और सैनिटेशन नीलकंठ एस अवहाड, स्वास्थ्य प्रबंधकी सचिव प्रियांक भारती, स्वास्थ्य सचिव डॉ. अभिनव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड मालविंदर सिंह जग्गी और स्थानीय सरकारों के निदेशक उमा शंकर गुप्ता के अलावा डिप्टी कमिश्नरों, नगर निगम कमिश्नर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास), सिविल सर्जन, म्युनिसिपैलिटीज के कार्यकारी अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

एनआरआईज की समस्याओं के समाधान के लिए पंजाब और केरल ने मिलाया हाथ

Next Post

पंजाब के कर विभाग ने हजारों करोड़ रुपए के जाली बिलों के घोटाले पर कसा शिकंजा: हरपाल सिंह चीमा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

HDFC Bank New CEO Anup Bagchi

HDFC Bank New CEO Anup Bagchi का बड़ा ऐलान: बैंक में होगा भारी बदलाव!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
PM Kisan Urea Subsidy

PM Kisan Urea Subsidy पर बड़ा ऐलान: ₹3000 वाली बोरी सिर्फ ₹300 में!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Zoho Arattai Business Messaging

WhatsApp Business Charges के बाद Zoho की बड़ी एंट्री: Arattai और Zia Chat से क्या बदलेगा?

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Hospital drug markup scam

Hospital Bill Markup Scam: ₹2,700 की दवा ₹27,000 में, Supreme Court ने कहा ‘दिन दहाड़े डकैती’

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
CEC Gyanesh Kumar

CEC Gyanesh Kumar Controversy: Kerala Government ने 20 साल पुराना केस खोला, क्या सच आएगा सामने?

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Teachers Union Leaders

मुख्यमंत्री की मानसा फेरी से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: Teachers Union Leaders हिरासत में

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Next Post
Harpal Singh Cheema

पंजाब के कर विभाग ने हजारों करोड़ रुपए के जाली बिलों के घोटाले पर कसा शिकंजा: हरपाल सिंह चीमा

पानी के गिरते

मान सरकार की फ़सल विविधता पहलकदमियों का मिलने लगा फ़ायदा, किसान ले रहे भरपूर लाभ

Crime

रिश्वत लेता जूनियर इंजीनियर विजीलेंस ब्यूरो की ओर से गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।