गुरूवार, 12 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त गेहूं के बीज वितरण की शुरुआत

पंजाब सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त गेहूं के बीज वितरण की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए मुफ्त गेहूं के बीज ले जा रहे 7 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 26 अक्टूबर 2025
A A
0
1
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

अमृतसर, 26 अक्टूबर (The News Air) राज्य के बाढ़ पीड़ितों के साथ किए गए एक और वादे को पूरा करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हाल ही में आई बाढ़ के दौरान लगभग पांच लाख एकड़ जमीन में अपनी फसल गंवाने वाले किसानों को दो लाख क्विंटल गेहूं के बीज मुफ्त प्रदान करने के लिए आज सात ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण राज्य के किसानों को अनगिनत मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और सरकार इस गंभीर संकट की घड़ी में राज्य के किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण राज्य के किसानों को भारी नुकसान सहना पड़ा है, जिसके चलते राज्य सरकार ने उन्हें 74 करोड़ रुपए के दो लाख क्विंटल बीज मुफ्त प्रदान करने का फैसला किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त बीज वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के मेहनती किसानों ने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के किसान बाढ़ के कारण बड़े संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार उन्हें इस समस्या से बाहर निकालने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इन किसानों को आगामी रबी की फसल बोने में मदद करने के लिए गेहूं के बीज मुफ्त प्रदान किए जा रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Ottoman Empire Histor

Ottoman Empire History: 600 साल के इस साम्राज्य ने कैसे बांट दिया मिडिल ईस्ट?

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Amul Expired Products Jaipur

Amul Expired Products Jaipur: 1.5 लाख किलो सड़ा माल खिलाने की तैयारी, ऐसे खुला खेल

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Vizhinjam Port

Vizhinjam Port: श्रीलंका-सिंगापुर को कैसे दी मात? भारत के इंजीनियरिंग मार्वल की पूरी कहानी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Sarcopenia

Sarcopenia: बुढ़ापे में कमजोर मसल्स से बचाएगी डॉक्टर की ये सलाह, जानें पूरी जानकारी

गुरूवार, 12 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के दौरान हुई तबाही के कारण किसानों के लिए पैदा हुई मुश्किलों को कम करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किया गया यह एक छोटा सा प्रयास है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन बाढ़ों के कारण हुई तबाही का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि पंजाब को पहले कभी इतना नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य के मेहनती, बहादुर और दृढ़ किसानों ने बाढ़ के कहर का डटकर सामना किया है और वे राष्ट्रीय खाद्य पूल में अनाज का योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया कि बाढ़ के कारण 2,300 से अधिक गांव डूब गए, 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए और पांच लाख एकड़ जमीन में फसलें तबाह हो गईं। उन्होंने कहा कि दुख की बात यह है कि इन बाढ़ों के दौरान 56 लोगों की जान चली गई और लगभग सात लाख लोग बेघर हो गए। उन्होंने कहा कि 3,200 सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए, 19 कॉलेज मलबे में तब्दील हो गए, 1,400 क्लीनिक और अस्पताल बर्बाद हो गए, 8,500 किलोमीटर सड़कें तबाह हो गईं और 2,500 पुल ढह गए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार लगभग 13,800 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि वास्तविक आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है।

Previous Post

दिल्लीवालों के साथ वादाखिलाफी से नाराज भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल रावत और पूजा शर्मा “आप” में शामिल

Next Post

राजस्थान के मुख्यमंत्री को श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोहों में शामिल होने का आमंत्रण दिया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ottoman Empire Histor

Ottoman Empire History: 600 साल के इस साम्राज्य ने कैसे बांट दिया मिडिल ईस्ट?

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Amul Expired Products Jaipur

Amul Expired Products Jaipur: 1.5 लाख किलो सड़ा माल खिलाने की तैयारी, ऐसे खुला खेल

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Vizhinjam Port

Vizhinjam Port: श्रीलंका-सिंगापुर को कैसे दी मात? भारत के इंजीनियरिंग मार्वल की पूरी कहानी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Sarcopenia

Sarcopenia: बुढ़ापे में कमजोर मसल्स से बचाएगी डॉक्टर की ये सलाह, जानें पूरी जानकारी

गुरूवार, 12 मार्च 2026
AI Tax Smartphone

AI Tax Smartphone: भयंकर महंगाई का तूफान, अब जेब पर पड़ेगा भारी बोझ

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 12 March 2026

Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: इन राशियों पर बरसेगा धन

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Next Post
Baljit kaur

राजस्थान के मुख्यमंत्री को श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोहों में शामिल होने का आमंत्रण दिया

Cm mann

संकट में सच्चा नेतृत्व; मान सरकार बाढ़ पीड़ितों को दे रही सबसे ज़्यादा मुआवजा,देश के लिए पेश की मिसाल

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।