LIVE | ...
बुधवार, 22 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात की तैयारी – मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ माता श्री नैणा देवी में टेका माथा

श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात की तैयारी – मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ माता श्री नैणा देवी में टेका माथा

श्री आनंदपुर साहिब और श्री नैणा देवी के बीच रोपवे शुरू करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान!

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Naina Devi Maa
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नैणा देवी, 4 अप्रैल (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री आनंदपुर साहिब और श्री नैणा देवी जी के बीच रोपवे शुरू करने हेतु हरसंभव प्रयास करेगी।

माता श्री नैणा देवी जी मंदिर में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के अपने समकक्ष से अपील करेंगे कि इस सार्वजनिक हित के बड़े प्रोजेक्ट को शीघ्र सिरे चढ़ाने के लिए अधिकारियों का एक संयुक्त एक्शन ग्रुप गठित किया जाए। उन्होंने आशा जताई कि यह रोपवे इन दोनों ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम और निर्बाध यात्रा की सुविधा देगा।

मुख्यमंत्री ने दुख जताया कि पूर्ववर्ती सरकारों की खोखली प्रचार नीति और बेअसर दावों के बावजूद यह प्रोजेक्ट कभी अमल में नहीं आ सका। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में श्री आनंदपुर साहिब और हिमाचल प्रदेश में श्री नैणा देवी दुनिया भर के श्रद्धालुओं के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हैं, और यह रोपवे श्रद्धालुओं को इन दोनों धार्मिक स्थलों के दर्शन एक साथ करने की सहज सुविधा प्रदान करेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Harpal Singh Cheema

Punjab Road Safety Rules: ई-चालान पर 45 दिन में आपत्ति, नाबालिगों पर जीरो टॉलरेंस

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Education Minister Dharmendra Pradhan

Education Minister Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

बुधवार, 22 जुलाई 2026
US Tariffs on Generic Medicines

US Tariffs on Generic Medicines: ‘दुनिया की फार्मेसी’ भारत को झटका, अमेरिका बढ़ाएगा टैरिफ

बुधवार, 22 जुलाई 2026

इस दौरान नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शक्तिपीठ श्री माता नैणा देवी जी में माथा टेक कर राज्य की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व माता दुर्गा की असुरों पर विजय का प्रतीक है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस पावन धरती पर पंजाब से नशों के दानव को खत्म करने के लिए मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वे पवित्र दिन हैं जब वातावरण में ही श्रद्धा और उत्साह होता है क्योंकि श्रद्धालु देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आध्यात्मिक चिंतन, उपवास, प्रार्थना और स्वास्थ्य, खुशहाली व कल्याण के लिए आशीर्वाद लेने का समय है। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया कि वह राज्य की सेवा और अधिक जोश और समर्पण भाव से कर सकें।

मुख्यमंत्री ने अरदास की कि माता रानी उन्हें राज्य के लोगों की पूरी नम्रता और समर्पण भाव से सेवा करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने माता रानी से जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर राज्य की सेवा करने का आशीर्वाद मांगा ताकि सद्भावना पर आधारित समाज का निर्माण हो सके। भगवंत मान ने कहा कि समाज में प्यार, भाईचारा और सौहार्द के सिद्धांतों को हर हाल में बनाए रखना उनकी सरकार की प्राथमिकता रहेगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों की ईमानदारी, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया। भगवंत मान ने कहा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत यह पवित्र स्थल उनके लिए एक विशेष अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि परमात्मा की कृपा से वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और सरकार द्वारा जनहितकारी और विकासोन्मुख नीतियों को लागू करने को प्राथमिकता दी जा रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

RBI ₹10 और ₹500 के New Notes लाएगा: जानें कैसा होगा Design और क्या बदलेगा आपके लिए?

Next Post

Marathi गाने से भड़का पति! बेंगलुरु Suitcase Murder में हुआ सनसनीखेज खुलासा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Harpal Singh Cheema

Punjab Road Safety Rules: ई-चालान पर 45 दिन में आपत्ति, नाबालिगों पर जीरो टॉलरेंस

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Education Minister Dharmendra Pradhan

Education Minister Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

बुधवार, 22 जुलाई 2026
US Tariffs on Generic Medicines

US Tariffs on Generic Medicines: ‘दुनिया की फार्मेसी’ भारत को झटका, अमेरिका बढ़ाएगा टैरिफ

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Cockroach Janta Party

CJP Protest: सरकार संसद में परीक्षा सुधारों पर बहस को तैयार, अमित शाह ने ली कमान

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Parliament Monsoon Session Black Protest

Parliament Monsoon Session: काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी नेता, NEET पेपर लीक पर हल्लाबोल

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Next Post
Marathi song Rakesh killed Gauri

Marathi गाने से भड़का पति! बेंगलुरु Suitcase Murder में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Donald Trump

US Market Crash: ट्रंप बोले - "अब अमीर बनने का वक्त है!" मंदी की आहट से हड़कंप

Rishabh Pant

Rishabh Pant पर ₹12 लाख का झटका, Digvijay Singh को भी BCCI ने दी सजा!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।