LIVE | ...
गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हमारे उम्मीदवार मोहिंदर भगत बेहद ईमानदार और गंभीर इंसान हैं, इनके नाम में भी भगत है और ये व्यवहार से भी भगत हैं, इन्हें जिताएं

हमारे उम्मीदवार मोहिंदर भगत बेहद ईमानदार और गंभीर इंसान हैं, इनके नाम में भी भगत है और ये व्यवहार से भी भगत हैं, इन्हें जिताएं

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 7 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, Breaking News, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जालंधर, 07 जुलाई (The News Air): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के लिए चुनाव प्रचार किया। मान ने यहां एक के बाद एक लगातार चार जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों से ‘आप’ उम्मीदवार मोहिंदर भगत को जिताने की अपील की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत के साथ जालंधर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या – 32, 37, 47 और वार्ड संख्या – 77 में जनसभाएं की और लोगों को संबोधित किया। जनसभा में आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह और विधायक बलजिंदर कौर समेत कई अन्य विधायक, चेयरमैन एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने वादा किया और कहा कि आप हमारे उम्मीदवार को जिताएं, आपकी जो भी मांग मोहिंदर भगत मेरे पास लाएंगे, मैं उन सभी पर हस्ताक्षर कर पास करुंगा। उन्होंने कहा कि आप मोहिंदर भगत को जिताकर विधानसभा की सीढ़ी चढ़ाएं, मैं उन्हें अगली सीढ़ी चढ़ाऊंगा। मान का इशारा भगत को मंत्री बनाने की तरफ था।

मान ने कहा इस चुनाव में एक अच्छी बात ये हुई कि जालंधर में मेरा ऑफिस खोलने की इच्छा पूरी हो गई। मैंने दोआबा और माझा क्षेत्र के लोगों के काम के लिए जालंधर में किराए पर मकान लेकर अपना कार्यालय खोला है। अब लोगों को अपने काम करवाने के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। सरकार खुद आपके दरवाजे पर है। मान ने कहा कि वह चुनाव के बाद भी इस आवास को अपने पास रखेंगे और यहां के लोगों के लिए सप्ताह में कम से कम दो दिन उपलब्ध रहेंगे।

मान ने कहा कि मैं लोगों की मजबूरी को मर्जी में बदलना चाहता हूं। आज शिक्षा के लिए निजी स्कूलों और इलाज के लिए निजी अस्पतालों में जाना लोगों की मजबूरी है। लेकिन मैं पंजाब के लोगों की इस मजबूरी को दूर करने के लिए काम कर रहा हूं। हम पंजाब के सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस में बदल रहे हैं जहां गरीबों के बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा मिलेगी। इसी तरह, हम जगह – जगह आदमी क्लिनिक खोल रहे हैं और सरकारी अस्पतालों में सुधार कर रहे हैं, ताकि लोगों का मुफ्त में अच्छी ईलाज हो सके। जल्द ही यह लोगों की अपनी पसंद होगी कि वे सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में जाना चाहते हैं या निजी में।

यह भी पढे़ं 👇

8 October History

8 October History: भारतीय वायुसेना की स्थापना से लेकर जॉन लेनन तक, बड़ा इतिहास

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 8 अक्टूबर से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 8

Breaking News Live Updates 8 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 March 2026

Aaj Ka Rashifal 8 October: क्या आज का दिन आपके फेवर में? जानिए लकी नंबर और कलर

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

जनसभा में आए महिलाओं को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में आपकी जागरूकता बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आपके बिना परिवार सही से नहीं चल सकता, उसी तरह आपकी भागीदारी के बिना मुल्क भी सही ढ़ंग से नहीं चल सकता। इसलिए राजनीति से भागें नहीं, बल्कि इसमें सक्रिय रूप से हिस्सा लें।

मान ने कांग्रेस पार्टी और उसके उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहा कि वह जालंधर के डिप्टी मेयर रहते हुए अपने वार्ड का काम नहीं करा सकी तो इतना बड़ा विधानसभा क्षेत्र का काम कैसे कराएगी? मान ने कहा कि गली – नाली और सीवरेज सिस्टम आदि का काम नगर निगम के अंतर्गत आता है। जालंधर नगर निगम में अभी कांग्रेस का मेयर है, उसने इसके लिए कुछ नहीं किया। इन्होंने सीवरेज का ढक्कन तक नहीं बदला। उन्होंने कहा कि जो अपने वार्ड का काम नहीं करवा सकी वह पूरे विधानसभा का काम कैसे कराएगी?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट करना मतलब अपना वोट बर्बाद करना है क्योंकि इस चुनाव में जीत या हार से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के जीतने से सरकार में आपकी हिस्सेदारी बन जाएगी, फिर इस इलाके के लोगों का काम और तेज गति से हो सकेगा। यहां गलियां – नालियां, सड़क, सीवरेज, बिजली और स्ट्रीट लाइटें समेत जो भी बुनियादी समस्याएं हैं, मोहिंदर भगत उन सभी का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे। मान ने कहा कि हमारे उम्मीदवार मोहिंदर भगत बेहद ईमानदार और गंभीर इंसान हैं। इनके नाम में भी भगत है और ये व्यवहार से भी भगत हैं।

मान ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर भी हमला बोला और कहा कि उसने यहां के लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि उसे आम आदमी पार्टी में रहते हुए दो नंबर के काम करने में दिक्कत होती थी, इसलिए भाजपा में चला गया क्योंकि भाजपा आजकल भ्रष्टाचारीयों की पहली पसंद है। मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव में उसे ऐसा सबक सिखाएं कि दोबारा कोई विधायक इस तरह इस्तीफा देने की हिम्मत न कर सके।

मान ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल का इतना बुरा हाल हो गया है कि सुखबीर बादल अपने उम्मीदवार से समर्थन वापस लेकर लोगों से बहुजन समाज पार्टी को वोट करने के लिए बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल पंजाब में जीरो हो चुकी है।

मान ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी कारवाई से विरोधी पार्टियों के नेताओं को बहुत दिक्कत होती है, इसलिए मुझे हराने के लिए अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस तीनों पार्टियां इकट्ठी हो गई है क्योंकि तीनों ने मिलकर पंजाब को लूटा है। उन्होंने कहा कि पहले तीनों पार्टियां आपस में समझौता कर पांच-पांच साल करके बारी बारी से पंजाब पर राज करती थी, लेकिन अब लोगों आम आदमी पार्टी के रूप को तीसरा और ईमानदार विकल्प मिल गया है, इसलिए उनका यह फॉर्मूला फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले झाड़ू से सिर्फ घर की सफाई की जाती थी, लेकिन अब आम आदमी पार्टी अपने झाड़ू से पूरा हिंदुस्तान साफ करेगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक काम किया है। आज पंजाब के करीब 90 फीसदी घरों के जीरो बिजली बिल आ रहे हैं। पंजाब में जगह जगह मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। अभी तक करीब 850 मोहल्ला क्लीनिक बन चुके हैं। नौजवानों को रोजगार मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दो सालों में 16 टोल प्लाजा बंद किए जिससे पंजाब के लोगों के रोज करीब 70 लाख से ज्यादा की बचत हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 10 जुलाई को झाड़ू का बटन दबाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के जनकल्याणकारी कार्यों पर मुहर लगाएं और उनका हौसला बढ़ाएं ताकि वह आगे भी इसी हौसले के साथ काम कर सकें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के व्यापारियों – कारोबारियों के साथ की मीटिंग

Next Post

Mumbai Rain: मुंबई की सड़कों पर पानी, तो सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

8 October History

8 October History: भारतीय वायुसेना की स्थापना से लेकर जॉन लेनन तक, बड़ा इतिहास

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 8 अक्टूबर से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 8

Breaking News Live Updates 8 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 March 2026

Aaj Ka Rashifal 8 October: क्या आज का दिन आपके फेवर में? जानिए लकी नंबर और कलर

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Dhuri Water Treatment Plant

Dhuri Water Treatment Plant: क्या अब बुझेगी धूरी की प्यास? जानिए ₹47 करोड़ के नए प्रोजेक्ट का सच

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
Repo Rate Hike RBI

Repo Rate Hike RBI: क्या आपकी होम लोन EMI बढ़ेगी? 4 साल बाद बड़ा फैसला

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
Next Post
Mumbai Rain

Mumbai Rain: मुंबई की सड़कों पर पानी, तो सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़,

Mumbai Rain

Bihar में पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात से 12 लोगों की मौत

नरेंद्र मोदी

रूस-भारत दोस्ती: भगवद्गीता का पहला अनुवाद रशियन में हुआ,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।