शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अब पंजाब बनेगा पूरे देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब

अब पंजाब बनेगा पूरे देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब

अमृतसर-जालंधर में बनेंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, खेलों में जल्द पूरे देश में नंबर वन होगा पंजाब- 'CM मान'

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 8 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Sports
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 8 अक्तूबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी सरकार का लक्ष्य पंजाब को खेलों का हब बनाना है। जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पंजाब हॉकी लीग 2025 के ग्रैंड फिनाले के मौके पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब का गौरवशाली इतिहास खेलों से जुड़ा है और अब वह समय दूर नहीं जब पंजाब खेलों में भी देश का नंबर वन राज्य होगा।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आने वाले दिनों में जालंधर और अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट और हॉकी स्टेडियम बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब को खेलों की राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार अभूतपूर्व कदम उठा रही है, जिससे पंजाब खेल प्रतियोगिताओं का वैश्विक केंद्र बने।

उन्होंने पंजाब हॉकी लीग को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह देश की पहली जूनियर हॉकी लीग है और सबसे ज़्यादा इनामी राशि वाली प्रतियोगिता भी। इस टूर्नामेंट ने एक ही मंच पर हॉकी की तीन पीढ़ियों को जोड़ दिया और इसने साफ कर दिया कि पंजाब की नसों में खेलों का जुनून अभी भी ज़िंदा है।

मान ने याद दिलाया कि हाल ही में एशिया कप जीतने वाली 18 सदस्यीय हॉकी टीम में 9 खिलाड़ी पंजाब से थे। वही आंकड़ा पिछले दो ओलंपिक खेलों में भी दोहराया गया, जहां भारत ने पदक जीते। उन्होंने इसे पंजाब की धरती की खेल प्रतिभा का प्रमाण बताया और कहा कि जालंधर को दुनिया में “स्पोर्ट्स कैपिटल” के रूप में मान्यता मिली है।

खेल सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आने वाले वर्षों में 3000 से अधिक खेल स्टेडियम तैयार करेगी। उनका मानना है कि खेलें नशे के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही है और यही कारण है कि पंजाब का युवा तेज़ी से मैदानों की ओर लौट रहा है।

उन्होंने अपनी सरकार की नीतियों का हवाला देते हुए बताया कि बरलटन पार्क को पहले ही खेल केंद्र बनाया जा रहा है और अमृतसर में भी विश्वस्तरीय खेल केंद्र जल्द दिखाई देगा। यही नहीं, स्पोर्ट्स उपकरण निर्माण क्षेत्र में भी पंजाब एक बार फिर नेतृत्व करने के लिए तैयार है, क्योंकि जालंधर का नाम पहले से ही दुनिया भर की बड़ी प्रतियोगिताओं से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Today

Breaking News Today: ज्योतिबा फुले जयंती से ईरान वार्ता तक, आज की 10 बड़ी खबरें

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz

Strait of Hormuz: दुनिया की Economy की चाबी Iran के पास, मेजर जनरल का अलर्ट

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
America Iran Peace Talk

America Iran Peace Talk: बच्चों की तस्वीरों के साथ Pakistan पहुंचा Iran, दिल दहला देने वाला मंजर

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Hindu Conversion

Hindu Conversion: धर्म बदलने के लिए America से आ रहा फंड, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी युवाओं के लिए सरकार की नई पहल का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सुनाम में जो नया बस स्टैंड बना है, वह अपनी तरह का अनोखा प्रोजेक्ट है। इसमें भूतल पर बस यात्रियों और व्यापारियों के लिए सुविधाएँ तो है ही, साथ ही पहली मंज़िल पर अत्याधुनिक मल्टीपर्पज़ स्पोर्ट्स हॉल भी बनाया गया है। इस हॉल में कबड्डी, जूडो, कुश्ती और कराटे जैसे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। यानी सरकार ने परिवहन और खेल दोनों को एक ही छत के नीचे जोड़कर सामाजिक विकास का अनूठा मॉडल सामने रखा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नौ हॉकी खिलाड़ियों समेत कई खिलाड़ियों को डीएसपी और पीसीएस पद देकर खेल प्रतिभा का मान बढ़ाया गया है। यही नहीं, अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले ओलंपियनों का सम्मान भी राज्य सरकार ने बड़े गर्व से किया।

समापन पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिस तरह मान सरकार ने पंजाब को शासन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नंबर वन बनाने का दावा पेश किया है, ठीक उसी तरह आने वाले सालों में पंजाब पूरे देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब होगा। उनके विज़न के मुताबिक, अमृतसर और जालंधर में विश्वस्तरीय खेल ढांचे विकसित होंगे और पंजाब का हर गांव खेलों का नया गढ़ बनेगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भारत को बचाने के लिए भाजपा रूपी नफ़रती सांप को कुचलना होगा – संजय सिंह

Next Post

*गेम चेंजर! पंजाब सरकार का बड़ा फैसला – अब घंटों में मिलेगी बिज़नेस अप्रूवल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Today

Breaking News Today: ज्योतिबा फुले जयंती से ईरान वार्ता तक, आज की 10 बड़ी खबरें

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz

Strait of Hormuz: दुनिया की Economy की चाबी Iran के पास, मेजर जनरल का अलर्ट

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
America Iran Peace Talk

America Iran Peace Talk: बच्चों की तस्वीरों के साथ Pakistan पहुंचा Iran, दिल दहला देने वाला मंजर

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Hindu Conversion

Hindu Conversion: धर्म बदलने के लिए America से आ रहा फंड, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Weather Update

Weather Update: 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Side Effect of Bluetooth

Side Effect of Bluetooth: ब्लूटूथ से बहरे हो सकते हैं आप, जानें साइड इफेक्ट

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
Sanjeev Arora

*गेम चेंजर! पंजाब सरकार का बड़ा फैसला - अब घंटों में मिलेगी बिज़नेस अप्रूवल

Ak

पंजाब को देश का पहला बिजली कट- मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘रोशन पंजाब’ परियोजना की शुरुआत

Cm

3100 से अधिक अत्याधुनिक स्टेडियमों के निर्माण प्रोजेक्ट की शुरुआत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।