LIVE | ...
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - America Iran Peace Talk: बच्चों की तस्वीरों के साथ Pakistan पहुंचा Iran, दिल दहला देने वाला मंजर

America Iran Peace Talk: बच्चों की तस्वीरों के साथ Pakistan पहुंचा Iran, दिल दहला देने वाला मंजर

खून से सने स्कूल बैग और 168 बच्चों की तस्वीरें लेकर इस्लामाबाद पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल, स्पीकर गालिबाफ के नेतृत्व में शांति वार्ता

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 11 अप्रैल 2026
in Breaking News, NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय
A A
0
America Iran Peace Talk
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

America Iran Peace Talk के लिए एक दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया है। खून से सने स्कूल बैग, सफेद फूल और मिनाब पीड़ितों की तस्वीरें… यह मंजर था अमेरिका के साथ शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान जा रहे एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल के जहाज का।

युद्ध के यह अवशेष इस्लामाबाद जाने वाली पहली कतार में थे। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरीके से विमान के अंदर पहली कतार में इन बच्चों की तस्वीरें लगी हैं। उनके साथ उनके स्कूल बैग और कुछ अवशेष भी हैं।

मिडिल ईस्ट संघर्ष की मानवीय कीमत का प्रतीक

यह अवशेष बता रहे हैं कि मिडिल ईस्ट में जिस तरीके से संघर्ष हुआ, अमेरिका और ईरान आपस में भिड़े, उसकी कीमत बेकसूर लोगों ने चुकाई। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए गालिबाफ ने लिखा कि इस फ्लाइट में मेरे साथी Minab168।

एक्स पर साझा की गई तस्वीर में गालिबाफ बच्चों की तस्वीरों और उनके सामान को देखते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि गालिबाफ स्पीकर हैं और उनके नेतृत्व में ईरान का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका से शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान जा रहा है।

Minab168: युद्ध में मारे गए बच्चों की याद में नाम

अमेरिका के साथ शांति वार्ता और बातचीत के लिए इस्लामाबाद जा रहे इस प्रतिनिधिमंडल का नाम Minab168 रखा गया। इस प्रतिनिधिमंडल को यह नाम युद्ध के पहले दिन अमेरिका-इजराइल के हमले में मारे गए स्कूली बच्चों की याद में दिया गया। इस प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य युद्ध को खत्म कराना है।

दक्षिण अफ्रीकी दूतावास ने भी शेयर की तस्वीर

दक्षिण अफ्रीका में ईरानी दूतावास ने इस तस्वीर को दोबारा से साझा करते हुए लिखा कि “हम मिनाब के बच्चों को कभी नहीं भूलेंगे। कभी भी नहीं।”

28 फरवरी को हुआ था भयानक हमला

ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों के पहले दिन कथित तौर पर 160 से ज्यादा बच्चे मारे गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला युद्ध के पहले दिन 28 फरवरी को दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में लड़कियों के एक प्राथमिक विद्यालय सजा राहे तबेहा स्कूल पर हुआ था और उसके अंदर इन बच्चों की जान गई थी।

इस्लामाबाद में होगी शांति वार्ता

अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद में शांति वार्ता और तेहरान के 10 सूत्रीय संघर्ष विराम प्रस्ताव पर बातचीत के लिए मिल रहे हैं। लेकिन उससे पहले ही विमान की यह तस्वीरें सबको झकझोर रही हैं।

ईरान की टीम का नेतृत्व स्पीकर गालिबाफ करेंगे

ईरान की तरफ से स्पीकर गालिबाफ इस बातचीत का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ अराची और 12 लोग भी शामिल होंगे। ईरानी टीम पाकिस्तान पहुंच रही है, जहां विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार, नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असिम मुनीर और इसी के साथ ही गृह मंत्री सैयद मोहसीन रजा नकवी ने उनका स्वागत किया है।

यह भी पढे़ं 👇

IMD weather alert south India

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 17 October

Breaking News Live Updates 17 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026

आज शनिवार को आपकी राशि के लिए लकी रहेगा दिन या सतर्क रहने की जरूरत?

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
JD Vance के नेतृत्व में अमेरिकी टीम

वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance के साथ विशेष दूत स्टीफ विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी हैं। इसके साथ ही वो साल 2011 में बाइडन के बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाले पहले उपराष्ट्रपति भी हैं।

दोनों देश आमने-सामने बैठेंगे

अब दोनों दिग्गज पाकिस्तान पहुंच रहे हैं। ईरान की टीम भी पहुंच गई है और इसी के साथ ही अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल भी JD Vance के नेतृत्व में पाकिस्तान में है। दोनों देश अब बातचीत की मेज पर आमने-सामने बैठेंगे।

तो अब देखना होगा कि इस बातचीत में क्या निकल कर सामने आता है। लेकिन इस बातचीत से पहले जिन मासूमों की तस्वीरें साझा की गई हैं, उसे देखकर पूरी दुनिया का दिल रो रहा है।

मासूमों का क्या कसूर था?

क्योंकि यह वही मासूम हैं जिन्हें ना युद्ध से मतलब है, ना ही किसी चिंगारी से। उन्हें तो सिर्फ और सिर्फ अपनी मासूमियत से था। लेकिन इनकी मासूमियत को छीनते हुए मिसाइलों ने इन पर ही हमला कर दिया। यह स्कूल में नए भविष्य की तलाश में गए थे। लेकिन इन्हें क्या पता था कि भविष्य अब खत्म होने वाला है। दो देशों की जंग में यह बुरी तरीके से जलने वाले हैं।

इंसानियत पर सवाल

अब पूरी दुनिया इन्हें याद कर रही है। जिस तरह से यह तस्वीरें साझा की गई हैं, उसने पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही सवाल खड़ा किया है कि क्या इंसानियत को भुलाकर बच्चों को निशाना बनाना चाहिए? इन बच्चों का क्या कसूर था? इन्हें ना व्यापार से मतलब था और ना ही किसी जंग से। यह तो सिर्फ अपनी मासूमियत में जिंदगी जी रहे थे। लेकिन आखिरकार इनकी जिंदगी क्यों छीन ली गई?

America Iran Peace Talk से पहले यह तस्वीरें एक मजबूत संदेश देती हैं कि युद्ध की सबसे बड़ी कीमत निर्दोष लोग चुकाते हैं।


मुख्य बातें (Key Points)

• ईरानी प्रतिनिधिमंडल Minab168 के नाम से पाकिस्तान पहुंचा, 168 मारे गए बच्चों की याद में नाम रखा गया

• विमान की पहली कतार में मारे गए बच्चों की तस्वीरें, खून से सने स्कूल बैग और अवशेष रखे गए

• 28 फरवरी को मिनाब शहर के स्कूल पर हमले में 160 से ज्यादा बच्चे मारे गए थे

• स्पीकर गालिबाफ के नेतृत्व में ईरान, JD Vance के नेतृत्व में अमेरिकी टीम इस्लामाबाद में मिलेगी

• शांति वार्ता और 10 सूत्रीय संघर्ष विराम प्रस्ताव पर होगी बातचीत


FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1: Minab168 क्या है और इस नाम का क्या महत्व है?

उत्तर: Minab168 ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नाम है, जो 28 फरवरी को मिनाब शहर के स्कूल पर हमले में मारे गए 168 बच्चों की याद में रखा गया है।

प्रश्न 2: America Iran Peace Talk कहां हो रही है?

उत्तर: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो रही है। ईरान के स्पीकर गालिबाफ और अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance इसका नेतृत्व कर रहे हैं।

प्रश्न 3: मिनाब स्कूल हमले में कितने बच्चे मारे गए?

उत्तर: 28 फरवरी को दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में लड़कियों के प्राथमिक विद्यालय पर हुए हमले में कथित तौर पर 160 से ज्यादा बच्चे मारे गए थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Hindu Conversion: धर्म बदलने के लिए America से आ रहा फंड, बड़ा खुलासा

Next Post

Strait of Hormuz: दुनिया की Economy की चाबी Iran के पास, मेजर जनरल का अलर्ट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD weather alert south India

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 17 October

Breaking News Live Updates 17 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026

आज शनिवार को आपकी राशि के लिए लकी रहेगा दिन या सतर्क रहने की जरूरत?

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh गांव खालिस्तानी नारे केस में 3 गिरफ्तार, मोगा से कनेक्शन

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Chandigarh Outsource Scam

Chandigarh Outsource Scam में CBI की सुबह-सुबह रेड, अफसर भी घेरे में

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Next Post
Strait of Hormuz

Strait of Hormuz: दुनिया की Economy की चाबी Iran के पास, मेजर जनरल का अलर्ट

Breaking News Today

Breaking News Today: ज्योतिबा फुले जयंती से ईरान वार्ता तक, आज की 10 बड़ी खबरें

SYL Canal

SYL Canal: India की सबसे बड़ी Water Dispute, 44 साल बाद भी अधूरा सपना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।