LIVE | ...
रविवार, 16 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Strait of Hormuz: दुनिया की Economy की चाबी Iran के पास, मेजर जनरल का अलर्ट

Strait of Hormuz: दुनिया की Economy की चाबी Iran के पास, मेजर जनरल का अलर्ट

स्ट्रेट ऑफ होरमुज को बंद कर Iran ने दिखाई ताकत, तेल की कीमतें ₹65 से ₹110 प्रति बैरल, भारत की GDP पर भी खतरा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 11 अप्रैल 2026
in Breaking News, NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय, बिज़नेस
A A
0
Strait of Hormuz
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Strait of Hormuz को लेकर रिटायर्ड मेजर जनरल A K Siwach से खास बातचीत हुई। इस एपिसोड में ईरान के ऊपर जिस तरह से अमेरिका और इजराइल ने हमला किया और उसके बाद जिस तरह से ईरान जंग के मैदान में डटकर खड़ा है, उसके बारे में बात हुई।

ईरान की बात करें तो Strait of Hormuz को एक तरीके से उसको बंद कर देना एक रिटालिएटरी वेपन की तरह उसने यूज किया है। ऐसे में चाइना के साथ ईरान की इकोनॉमिक लाइफ लाइन कहीं न कहीं ऐसे कट होती है।

Iran ने दिखाया कि Strait of Hormuz पर नियंत्रण उसका है

मेजर जनरल सिवाच ने कहा, “देखो ईरान ने तो वह कर दिया जो उसके फायदे के लिए था। ईरान ने यह दिखा दिया कि भाई Strait of Hormuz को कंट्रोल करता है ईरान। इसको अमेरिका भी नहीं खोल पाया।”

आज की तारीख में जो देश ईरान के साथ अच्छे दोस्त हैं, उनको वो निकलने देगा। जब चीन की बात आ रही है, चीन का 90% ईरान का जो ऑयल है, वो चीन की तरफ जाता है। मगर चीन के टैंकर तो जा रहे हैं। चीन के टैंकरों को तो अलाउ कर रहा है। वो इसमें तो कोई शक नहीं। चीन ने तो इन्वेस्टमेंट बहुत किया हुआ है ईरान के अंदर।

भारत को भी छोड़नी पड़ी थी ईरान से तेल खरीदारी

यह भी सच्चाई है कि किसी समय में भारत भी 28% ऑयल लेता था ईरान से, वो जब था 2015 से पहले। जब 2018 के अंदर JCPOA जिसको बोलते हैं Joint Comprehensive Plan of Action, जिसको न्यूक्लियर डील बोलते हैं, अमेरिका बाहर निकल गया था। अमेरिका ने सैंक्शन लगा दी। हमें ओवरनाइट उसको जीरो करना पड़ा। यह दुख की बात है। चाइना वहां से खरीदता रहा।

सभी शिप्स के लिए बंद नहीं है Strait of Hormuz

तो यह जो सोच रहे हो कि भाई Strait of Hormuz सबके लिए बंद है, शायद वो नहीं है। जो ईरान उन शिप को अलाउ कर रहा है जो उनके मित्र देश हैं और चाइना की शिपें तो जैसे सुनने में आया ज्यादातर उसको तो निकलने दे रहा है।

भारत डिप्लोमेसी में लगा हुआ है। भारत की दो ऑयल टैंकर निकले। मुझे लगता है हम सक्सेसफुल होंगे। क्योंकि भारत की नीति है कि हम तो बोलते हैं कि भाई लड़ाई बंद होनी चाहिए। डायलॉग और डिप्लोमेसी शुड टेक ओवर और किसी चीज का हल बैटलफील्ड में नहीं है। वो एक प्रकार टेबल पे है डिस्कस करके है। तो मुझे लगता है कि कहीं ना कहीं हमारे को सफलता मिलेगी।

तेल की कीमतें ₹65 से ₹110 पहुंचीं, 2-3 महीने लगेंगे स्टेबलाइज़ होने में

लेकिन यह Strait of Hormuz बंद करने का लॉन्ग टर्म इंपैक्ट क्या होने वाला है एनर्जी मार्केट्स पर आने वाले समय में? मुझे लगता है कि इसका तो इंपैक्ट होने वाला ही है। ईरान ने यही नहीं किया कि Strait of Hormuz को बंद कर दिया। मगर इसके साथ-साथ इसने जो मिडिल ईस्ट के अंदर जो टूरिज्म था, वह खत्म हो गया।

यह भी पढे़ं 👇

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026

और उसके बाद जो एनर्जी सेक्टर में ऑयल में जहां इनकी ऑयल प्रोडक्शन थी और स्टोरेज फैसिलिटी, उसको भी काफी हद तक डेंट मिला है। अगर यह Strait of Hormuz खुल भी जाएगा, आपके ऑयल के रेट स्टेबलाइज़ होने में अगले 2-3 महीने लग जाएंगे।

आज जो ₹65 डॉलर पर बैरल था, ₹50 से ₹60 के बीच में फिर ₹65 हुआ। आज वो बढ़ के ₹110 डॉलर पर बैरल तक चला गया है।

ऑयल बढ़ने से पूरी अर्थव्यवस्था पर असर

इसका मतलब है जब आपका ऑयल के रेट इतने तेजी से बढ़ेंगे, आपकी इकॉनमी बढ़ेगी। क्यों? ऑयल के रेट बढ़ेंगे, उसके इंपैक्ट से सब चीज के रेट बढ़ेंगे, खाने-पीने का सामान भी बढ़ेगा। एक चीज़ हम भूल रहे हैं, यूरिया भी वहीं से आता था। जो फर्टिलाइजर बनाता है, उसका भी एडवर्स इंपैक्ट हुआ है।

तो वाकई यह जो छोटे-छोटे देश हैं साउथ एशिया के, उनके ऊपर तो बहुत बड़ी मार पड़ी है। भारत प्रिपेयर था इसलिए भारत को इतनी लेस (कम मार पड़ी)। मगर वाकई इकॉनमी पर मार पड़ेगा। अगर यह लड़ाई लंबी चलती है तो फाइव परसेंट जो GDP कम हो सकती है भारत की भी। इसमें कोई शक नहीं है।

LNG और LPG पर भी ध्यान देना होगा

क्योंकि यह जिस प्रकार से दिख रहा है और LNG, LPG हमें ध्यान रखना पड़ेगा। जो ऑयल है, वह हम वेल प्लेस्ड हैं क्योंकि हमने जो डिफरेंट एंटिटी से लेना स्टार्ट, डाइवर्सिफाई जिसको बोलते हैं, वो कर दिया। मगर जो LNG के सोर्सेस कम हैं, बढ़ाए हैं हमने। अमेरिका से भी ले रहे हैं, हम बाकी देशों से भी स्टार्ट कर दिया, ऑस्ट्रेलिया से भी ले रहे। मगर इसमें टाइम लगेगा।

तो यह सच्चाई है, इसके कारण इकॉनमी डगमगाएगी। अगर यह खुल भी जाता है, रेट्स जो हैं ऑयल और गैस के स्टेबलाइज़ होने में अगले 2-3 महीने लगेंगे।

ईरान की आंतरिक स्थिति: विरोध अब बैक बर्नर पर

ईरान की इंटरनल सिचुएशन के बारे में बात करें तो मेजर जनरल सिवाच ने एक बहुत इंटरेस्टिंग स्टेटमेंट दिया था। कहा था कि अमेरिका के खिलाफ इस वक्त पूरा ईरान यूनाइटेड है। लेकिन जब अली खुमेनी की डेथ हुई थी, उस समय डिवाइडेड था ईरान। एक ऐसा सेक्शन था जो मौन कर रहा था उनकी डेथ। एक ऐसा सेक्शन था जो सेलिब्रेट कर रहा था।

लेकिन प्रेजेंटली आपको क्या लगता है कि मुस्तबा खुमेनी जो उनके बेटे अली खमेनी के हैं, हालांकि उनको लेकर के भी बहुत सारी चर्चाएं हैं कि डिसफिगर्ड हो गए अटैक में और अभी तक सामने नहीं आए हैं। कोई खुल के उनके ज्यादा वीडियोज और पिक्चर्स भी नहीं अवेलेबल हैं कहीं पर भी सोशल मीडिया पे। बहुत सारी चीजों पर बात हो रही है। अभी जो ईरान है, आपको लगता है प्रेजेंट रिजीम से फाइन है?

कॉमन एनिमी के खिलाफ ईरान इकट्ठा हो गया

मेजर जनरल ने कहा, “देखो यह कहना बड़ा मुश्किल है क्योंकि यह तो अभी कोई इंटरनल डिसेंट तो दिख नहीं रहे। वहां पर इंटरनेट काम नहीं करता। वहां पर जो ईरान में होता है, वो चीज तो आती नहीं। मगर ऐसा लगता है ईरान की हिस्ट्री है, जब भी कॉमन एनिमी के अगेंस्ट ईरान इकट्ठा हो जाता है। जो बात डिसेंट थी, वो थी, अब वो बैक बर्नर हो गई। वो चीज नजर नहीं आ रही।”

क्योंकि उनको एक जो ऑथॉरिटेरियन या ऑटोक्रेटिक जो रूल था, उसके अगेंस्ट एक सेक्शन था जिसने रिवोल्ट किया था, जो प्रोटेस्ट किया था, स्ट्रीट पर आया था। मगर वो जो ऑटोक्रेटिक रिजीम है, वो अभी भी तो कंटिन्यू है। उनके बेटे ने वो, और उनके बेटे भी इक्वली ऑटोक्रेटिक हैं क्योंकि क्लेरिकल वही बैकग्राउंड से आते हैं।

ईरान की समस्याएं: इन्फ्लेशन, करप्शन, हिजाब मूवमेंट

तो वो जो एक रोश था लोगों के बीच में, एक एशियसनेस थी कि भाई हमको यह रिजीम चेंज करनी है। डेमोक्रेटिक गवर्नमेंट लेकर के आनी है, इलेक्टेड गवर्नमेंट लेकर के आनी है। वो वाला जो पूरा कांसेप्ट था, वो तो कोलैप्स ही हो गया।

यही कह रहे हैं कि सच्चाई है कि क्या यह सच्चाई है कि वहां प्रॉब्लम थी? वाकई प्रॉब्लम थी। इकॉनमी उनकी डिगमगा थी। इन्फ्लेशन थी, करप्शन थी और वहां पर रिस्ट्रिक्शन थी बहुत ज्यादा। आप हिजाब के प्रति देखें जो एक प्रकार से मूवमेंट चली थी। कितनी सक्सेसफुल थी? सक्सेसफुल थी। लोग सड़कों पे थे। बहुत ज्यादा इन्फ्लेशन थी वहां क्योंकि वहां सैंक्शन लगी हुई है और यह ज्यादा पैसा वो खर्च करते हैं अपने डिफेंस के इक्विपमेंट में।

अमेरिका की दुविधा: दलदल में फंसा

ईरान के लीडर मारे जाते हैं। दूसरा लीडर आ जाता है। ईरान लड़ता जा रहा है। ईरान के पास जो रॉकेट और मिसाइल का भंडार अभी भी है। ईरान के पास ड्रोन्स भी हैं। और ईरान ने जो मिलिट्री वारफेयर को इकोनॉमिक वारफेयर बना दिया है। दुखती हुई नर्व्स पे उसने हाथ लगा दिया है। चाहे वो मिडिल ईस्ट की हो या अमेरिका की हो।

अब यह समझ नहीं आ रहा, करें तो करें क्या? अमेरिका दलदल में फंस गया है। निकलने की कोशिश कर रहा है। मगर उसको एक वे आउट नहीं मिल रहा कि दिखाए कि भाई हमारी जीत हुई है, हम वे आउट करें। वो नहीं मिल रहा। और अमेरिका इजराइल के फोर्स करने से आया। यह लड़ाई अमेरिका की नहीं है। यह लड़ाई इजराइल की है।


मुख्य बातें (Key Points)

• Iran ने Strait of Hormuz बंद कर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर नियंत्रण दिखाया, अमेरिका भी नहीं खोल पाया

• तेल की कीमतें ₹65 से ₹110 प्रति बैरल पहुंचीं, खुलने के बाद भी 2-3 महीने स्टेबलाइज़ होने में लगेंगे

• चीन के टैंकर निकल रहे हैं, भारत डिप्लोमेसी से अपने टैंकर निकालने में सफल

• भारत की GDP में 5% तक की गिरावट संभव अगर युद्ध लंबा चला

• ईरान की आंतरिक असंतोष अब बैक बर्नर पर, कॉमन एनिमी के खिलाफ पूरा देश एकजुट


FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1: Strait of Hormuz इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

उत्तर: Strait of Hormuz दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग है। इससे होकर दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल और गैस गुजरता है। Iran ने इसे बंद कर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर नियंत्रण दिखाया है।

प्रश्न 2: भारत पर Strait of Hormuz बंद होने का क्या प्रभाव पड़ सकता है?

उत्तर: मेजर जनरल A K Siwach के अनुसार अगर युद्ध लंबा चला तो भारत की GDP में 5% तक की गिरावट हो सकती है। तेल, LNG, LPG और यूरिया की कीमतें बढ़ेंगी, जिससे महंगाई बढ़ेगी।

प्रश्न 3: क्या सभी देशों के जहाज फंसे हैं?

उत्तर: नहीं, Iran अपने मित्र देशों जैसे China के टैंकर निकलने दे रहा है। भारत डिप्लोमेसी के जरिए अपने टैंकर निकालने में सफल रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

America Iran Peace Talk: बच्चों की तस्वीरों के साथ Pakistan पहुंचा Iran, दिल दहला देने वाला मंजर

Next Post

Breaking News Today: ज्योतिबा फुले जयंती से ईरान वार्ता तक, आज की 10 बड़ी खबरें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026
Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026
1158 Professors Protest

1158 Professors Protest: Independence Day पर CM Bhagwant Mann घेराव, 150 हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Next Post
Breaking News Today

Breaking News Today: ज्योतिबा फुले जयंती से ईरान वार्ता तक, आज की 10 बड़ी खबरें

SYL Canal

SYL Canal: India की सबसे बड़ी Water Dispute, 44 साल बाद भी अधूरा सपना

Punjab Reward Policy

Punjab Reward Policy: गैंगस्टर्स पकड़वाने पर मिलेगा इनाम, 28 वांछित अपराधियों की लिस्ट जारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।