LIVE | ...
बुधवार, 23 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के संकेत नहीं..

‘बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के संकेत नहीं..

SC में सुनवाई से पहले केंद्र ने NEET-UG री-एग्जाम का किया विरोध

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 11 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
NEET-UG 2024
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

23 September History

23 September History: बिस्मार्क की नियुक्ति से लेकर Bruce Springsteen के जन्म तक, जानें आज के दिन की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Depression, Odisha-Andhra में अगले 48 घंटे भारी बारिश का Red Alert

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 23 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 23

आज का राशिफल 23 सितंबर 2026: किस राशि को मिलेगा अचानक धन लाभ? जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 23 सितम्बर 2026

नई दिल्ली,11 जुलाई (The News Air):  सुप्रीम कोर्ट आज यानी गुरुवार (11 जुलाई) को NEET-UG 2024 मेडिकल प्रवेश परीक्षा से संबंधित कई याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली है.केंद्र सरकार ने NEET-UG 2024 पेपर लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है। केंद्र ने बुधवार (10 जुलाई) को पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया, जिसमें कहा गया कि वह दोबारा परीक्षा के समर्थन में नहीं है। इसके लिए उसने IIT मद्रास के विश्लेषण का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि परीक्षा में “बड़े पैमाने पर गड़बड़ी” नहीं हुई है। सरकार ने कहा कि वह यह सुनिश्चित कर रही है कि गड़बड़ी के दोषी किसी भी उम्मीदवार को कोई लाभ न मिले, लेकिन 23 लाख छात्रों को “बिना किसी आशंका” के दोबारा परीक्षा का बोझ नहीं उठाना चाहिए।

सरकार ने हलफनामे में कहा कि IIT मद्रास द्वारा NEET-UG 2024 परीक्षा से संबंधित डेटा पर एक विस्तृत तकनीकी मूल्यांकन किया गया था। विश्लेषण से पता चलता है कि “बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं मिला”। सरकार ने यह भी कहा कि डेटा विश्लेषण से पता चलता है कि उम्मीदवारों के किसी भी स्थानीय समूह को लाभ नहीं मिला, जिसके कारण असामान्य स्कोर आए। केंद्र सरकार ने पारदर्शी और सुचारू परीक्षा आयोजित करने की सिफारिश करने के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित की है।
नीट-यूजी 2024 की शुचिता ‘भंग’ हुई: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान कहा था कि नीट-यूजी 2024 की शुचिता भंग हुई है और यदि पूरी प्रक्रिया प्रभावित हुई है तो दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से क्वेश्चन पेपर लीक होने के समय एवं तरीके के साथ ही गलत कृत्य करने वालों की संख्या की जानकारी मांगी ताकि इसके प्रभाव का पता लगाया जा सके।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने केंद्र और प्रतिष्ठित परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से कड़े शब्दों में कहा, “हमें नकारना की मुद्रा में नहीं रहना चाहिए। इससे समस्या और बढ़ेगी।” पीठ ने कहा, “एक बात स्पष्ट है कि प्रश्नपत्र लीक हुआ है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि परीक्षा की शुचिता भंग हुई है। सवाल यह है कि लीक कितना व्यापक है?”
पीठ ने कई सवाल उठाते हुए कहा कि अगर शुचिता भंग होने से पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है तो दोबारा परीक्षा का आदेश देना होगा। अदालत ने कहा कि अगर नीट-यूजी 2024 की शुचिता नष्ट हो गई है और अगर इसके लीक क्वेश्चन पेपर को सोशल मीडिया के जरिये प्रसारित किया गया है तो दोबारा परीक्षा का आदेश देना होगा।
दोबारा होगा NEET-UG एग्जाम?
पीठ ने कहा कि क्वेश्चन पेपर लीक की सीमा और भौगोलिक सीमाओं के पार लाभार्थियों का पता लगाना होगा, उसके बाद ही अदालत पांच मई को आयोजित हुई विवादास्पद मेडिकल प्रवेश परीक्षा में दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दे सकती है। नीट-यूजी परीक्षा 14 विदेशी शहरों सहित 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी जिसमें 23.33 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
इसने कहा कि यदि उल्लंघन विशिष्ट क्षेत्रों तक ही सीमित हो और गलत काम करने वालों की पहचान करना संभव हो, तो इतने बड़े पैमाने की परीक्षा में दोबारा परीक्षा कराने का आदेश देना उचित नहीं होगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि उसे इस बात की पड़ताल करनी होगी कि क्या कथित उल्लंघन “प्रणालीगत स्तर” पर हुआ है, क्या इसने पूरी परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता को प्रभावित किया है और क्या धोखाधड़ी के लाभार्थियों को 5 मई को परीक्षा देने वाले बेदाग अभ्यर्थियों से अलग करना संभव है।
अदालत ने कहा कि एनटीए को गलत कामों के लाभार्थियों की पहचान के लिए अब तक उठाए गए कदमों का खुलासा करना चाहिए।पीठ ने एनटीए से उन केंद्रों और शहरों की पहचान करने के लिए उठाए गए कदमों, जहां प्रश्नपत्र लीक हुए थे, लाभार्थियों की पहचान करने के लिए अपनाए गए तौर-तरीकों और अब तक पता लगाई गई उनकी संख्या के बारे में जानकारी मांगी। उसने कहा कि 23 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने के लिए कहना कठिन है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मालदीव की महिला की अवैध हिरासत को जायज ठहराने के लिए रचा गया इसरो जासूसी प्रकरण: सीबीआई

Next Post

कक्षा के दौरान धंसी फर्श,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

23 September History

23 September History: बिस्मार्क की नियुक्ति से लेकर Bruce Springsteen के जन्म तक, जानें आज के दिन की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Depression, Odisha-Andhra में अगले 48 घंटे भारी बारिश का Red Alert

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 23 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 23

आज का राशिफल 23 सितंबर 2026: किस राशि को मिलेगा अचानक धन लाभ? जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Top 5 News Today

Top 5 News Today: हूतियों की Saudi को धमकी से लेकर UPI Charges तक, जानें आज की बड़ी खबरें

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Jio ₹999 Plan

Jio ₹999 Plan: 98 दिन वैलिडिटी, 2GB Daily Data और ₹35,000 के Free Benefits!

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Next Post
cliQ India Hindi

कक्षा के दौरान धंसी फर्श,

NEET-UG 2024

ड्रैगन के सबसे बुरे दिनों की कहानी...

NEET-UG 2024

अमरनाथ यात्रा: 12वें दिन 19 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।