LIVE | ...
गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 34 लाख लाभार्थियों को पेंशन और 1 करोड़ महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा!

पंजाब में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 34 लाख लाभार्थियों को पेंशन और 1 करोड़ महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा!

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 27 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Dr. Baljit
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 27 दिसंबर (The News Air) सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राज्य भर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भलाई, सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 2024 में किए गए महत्वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डाला।

मंत्री ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन और अन्य वित्तीय सहायता योजनाओं के तहत लाभार्थियों को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन के रूप में मिलते हैं। नवंबर 2024 तक लगभग 34.09 लाख लाभार्थियों को पेंशन दी गई है, जिसमें 4532.60 करोड़ रुपये सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी तरीके से वितरित किए गए।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना का उद्देश्य उनमें आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करना है। हर महीने 1 करोड़ से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 2 दिसंबर 2024 को जिले श्री मुक्तसर साहिब से “स्वास्थ्य, सफाई और जागरूकता कैम्प” की शुरुआत की। इन कैम्पों का सभी जिलों में विस्तार किया जाएगा। श्री मुक्तसर साहिब कैम्प में सात कंपनियों ने भाग लिया, जहां 209 महिलाओं का साक्षात्कार लिया गया, 134 को शॉर्टलिस्ट किया गया और 28 को नौकरी मिली। इसके अतिरिक्त, कैम्पों में महिलाओं की मुफ्त स्वास्थ्य जांच, बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जागरूकता पैदा की गई।

बरनाला जिले में आयोजित कैम्प में 370 से अधिक महिला उम्मीदवारों ने 12 कंपनियों में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया। इस कार्यक्रम के दौरान 88 महिलाओं ने आई.बी.एम. और माइक्रोसॉफ्ट द्वारा पेश किए गए मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराया। कैम्प में बैंकिंग और बीमा, वस्त्र, कंप्यूटर और कॉस्मेटिक्स जैसे क्षेत्रों की कंपनियों ने भाग लिया। परिणामस्वरूप, 241 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया और आठ को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए गए।

गुरदासपुर में आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैम्प में 465 महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न कंपनियों द्वारा मौके पर साक्षात्कार लेकर 356 महिलाओं को विभिन्न पदों के लिए चुना गया। अधिकारियों ने वेयरहाउस क्लर्क, मशीन ऑपरेटर, टेलीकालर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, वेयरहाउस पैकर, बीमा सलाहकार, लोन एडवाइजर और वेलनेस एडवाइजर जैसे पदों के लिए महिलाओं का साक्षात्कार लिया। इसी तरह, होशियारपुर में आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैम्प के दौरान कंपनियों ने 400 पदों को भरने का लक्ष्य रखा। 1500 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 204 को मौके पर ही नियुक्त किया गया और 412 को साक्षात्कार के अंतिम दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके अतिरिक्त, 54 उम्मीदवारों ने आई.बी.एम. और माइक्रोसॉफ्ट कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराया, जबकि 57 उम्मीदवारों ने रेड क्रॉस पहलकदमियों के लिए पंजीकरण कराया। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्था ने कार्यक्रम के दौरान स्व-रोजगार के लिए उपलब्ध ऋण सुविधाओं के बारे में भी जागरूकता उत्पन्न की।

यह भी पढे़ं 👇

Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Surjit Singh Rakhra

AAP ने सुरजीत सिंह रखड़ा को समाणा का हलका इंचार्ज बनाया, राजनीति में नई हलचल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026

मंत्री ने आगे बताया कि मातृ वंदना योजना के तहत इस साल की शुरुआत में 52,229 गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को 25 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई थी। दिसंबर में 76,895 लाभार्थियों को 23.55 करोड़ रुपये दिए गए। इन पहलकदमियों का उद्देश्य राज्य में मां और बच्चे को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

कैबिनेट मंत्री ने महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा रिपोर्ट के माध्यम से राज्यभर में कुपोषण दरों में कमी को उजागर किया। 2022 से 2024 तक विभाग के अथक प्रयासों के कारण, स्टंटिंग 22.08% से घटकर 17.65%, वेस्टिंग 9.54% से घटकर 3.17% और अंडरवेट दर 13.58% से घटकर 5.57% रह गई।

उन्होंने कहा कि ‘हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन’ पहल के तहत राज्य और जिला स्तर पर शाखाओं की स्थापना की गई है। इन शाखाओं का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करना और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

डॉ. बलजीत कौर ने पुष्टि की कि पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य के मानकों में सुधार और सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। का ध्यान राज्य के समग्र विकास और एक ऐसे राज्य के निर्माण पर है जहां हर नागरिक खुशहाल हो।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“जब पाकिस्तान पर हमला करने वाले थे मनमोहन सिंह, जानिए क्यों रोकी गई कार्रवाई!”

Next Post

“94 की उम्र में सुजुकी के ‘क्रांति नायक’ ओसामू सुजुकी का निधन, जानिए उनकी अद्भुत सफलता की कहानी!”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Surjit Singh Rakhra

AAP ने सुरजीत सिंह रखड़ा को समाणा का हलका इंचार्ज बनाया, राजनीति में नई हलचल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Birth Death Registration Rules

Birth Death Registration Rules: 1 अक्टूबर से सख्त होंगे नियम, देरी पड़ेगी भारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Gippy-Grewal

Gippy Grewal Air Canada Mistreatment: बिजनेस क्लास टिकट के बावजूद इकोनॉमी में बिठाया गया

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Next Post
Osamu Suzuki

"94 की उम्र में सुजुकी के 'क्रांति नायक' ओसामू सुजुकी का निधन, जानिए उनकी अद्भुत सफलता की कहानी!"

Nitish Kuma

"नीतीश का नया बयान वायरल! बीजेपी को बताया आगे का प्लान, आरजेडी को दिया करारा जवाब!"

bus accident in punjab

"पंजाब में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, चीख-पुकार से गूंज उठा इलाका!"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।