LIVE | ...
बुधवार, 19 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Mumbai Rains:भारी बारिश के आसार, सात झीलें 68 फीसदी तक भरीं, चार उफान पर

Mumbai Rains:भारी बारिश के आसार, सात झीलें 68 फीसदी तक भरीं, चार उफान पर

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 28 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Mumbai Rains | मुंबई में भारी बारिश के आसार, सात झीलें 68 फीसदी तक भरीं, चार उफान पर | Navabharat (नवभारत)
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मुंबई (The News Air). मुंबई और उसके उपनगरों को पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद शुक्रवार को कुछ राहत मिली। हालांकि शहर में दोपहर तक रूक रूक कर मध्यम से भारी बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से मुंबई को पेयजल आपूर्ति करने वाली वाली सात झीलों में पानी का स्तर बढ़ गया। शुक्रवार की सुबह इन झीलों में कुल क्षमता का 68 फीसदी तक पानी भर चुका है और चार झील पूरे उफान पर हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश की तीव्रता कम होने की वजह से महानगर में कहीं भी अधिक जलभराव होने की खबर नहीं है। कुछ वाहन चालकों ने पूर्वी और पश्चिमी एक्सप्रेसवे पर यातायात धीमी गति से चलने की शिकायत की है, लेकिन चेंबूर को दक्षिण मुंबई को जोड़ने वाले ईस्टर्न ‘फ्रीवे’ पर कोई समस्या नहीं देखी गई। शहर की यातायात पुलिस ने बताया कि सुबह नवी मुंबई के उरण फाटा में रसायन ले जा रहे एक टैंकर के पलट जाने के बाद सायन-पनवेल राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया।

एक स्थानीय निकाय अधिकारी ने बताया “सुबह बारिश की तीव्रता कम थी और कहीं से भी जलजमाव की सूचना नहीं है। शहर के अधिकतर हिस्सों में आज हल्की बारिश हुई, और बीच-बीच में मध्यम तथा भारी बारिश भी दर्ज की गई।”

यह भी पढे़ं 👇

Independence Day

Punjab: सरहदी स्कूलों में Independence Day नहीं मनाने पर NHRC सख्त, रिपोर्ट तलब

बुधवार, 19 अगस्त 2026
NEET Exam

NEET Exam: Supreme Court ने राधाकृष्णन पैनल की सिफारिशों पर मांगी रिपोर्ट

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Kartarpur Corridor

Kartarpur Corridor: सुरक्षा कारणों से फिलहाल बंद रहेगा, केंद्र सरकार ने किया साफ

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Gallbladder Cancer

Gallbladder Cancer: नॉर्थ इंडिया में 10 गुना ज्यादा खतरा, जानें पूरी सच्चाई

बुधवार, 19 अगस्त 2026

#WATCH | Modak Sagar Lake, one of the 7 lakes that supply water to the people of Mumbai, started overflowing last night at 10:52 pm.

(Video source: BMC) pic.twitter.com/RylBtjfEP6

— ANI (@ANI) July 28, 2023

उन्होंने बताया कि आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर शहर और उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारी ने बताया कि 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान द्वीप शहर में 100.82 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 94.79 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 129.12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के मुताबिक, अरब सागर में सुबह आठ बजकर आठ मिनट पर 3.46 मीटर ऊंची लहरें उठीं और दोपहर तीन बजे के बाद भी ऐसा होने का अनुमान है। शहर के उत्तरी हिस्सों में बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इसकी वजह से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित रही।

बीएमसी ने बृहस्पतिवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की थी। हालांकि, शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी कॉलेज खुले रहे। बीएमसी ने बताया कि 28 जुलाई को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा का एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर आया है। उन्होंने लोगों से इस पर विश्वास न करने की अपील की है।

बारिश के कारण बृहस्पतिवार को माटुंगा, डीएन नगर, बाइकुला, ट्रॉम्बे, आजाद मैदान, कांदिवली, कालबादेवी, ओशिवारा, दहिसर, मगाथाने में करीब आधा फुट तक जलजमाव हो गया था। एक स्थानीय निकाय अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले ठाणे में वैतरणा नदी पर बनी मोदक सागर झील पूरी तरह भर गई और उसका पानी बृहस्पतिवार रात 10 बजकर 52 मिनट पर बाहर आने लगा है।

मुंबई, ठाणे और नासिक जिले में स्थित सात जलाशयों भाटसा, ऊपरी वैतरणा, मध्य वैतरणा, तानसा, मोदक सागर, विहार और तुलसी से मुंबई को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। (एजेंसी)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

राहत सामग्री ले जा रहे United Sikh के ट्रक के खाई में गिरने के बावजूद…

Next Post

Adani Group के 10 में से 7 शेयरों में तेजी, अदाणी पावर सबसे अधिक चढ़ा, NDTV 2.83% लुढ़का

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Independence Day

Punjab: सरहदी स्कूलों में Independence Day नहीं मनाने पर NHRC सख्त, रिपोर्ट तलब

बुधवार, 19 अगस्त 2026
NEET Exam

NEET Exam: Supreme Court ने राधाकृष्णन पैनल की सिफारिशों पर मांगी रिपोर्ट

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Kartarpur Corridor

Kartarpur Corridor: सुरक्षा कारणों से फिलहाल बंद रहेगा, केंद्र सरकार ने किया साफ

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Gallbladder Cancer

Gallbladder Cancer: नॉर्थ इंडिया में 10 गुना ज्यादा खतरा, जानें पूरी सच्चाई

बुधवार, 19 अगस्त 2026
19 August History

19 August History: बिल क्लिंटन का जन्मदिन और दुनिया की पहली तस्वीर

बुधवार, 19 अगस्त 2026
IMD Alert

IMD Alert: Jharkhand-UP में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Next Post
Adani Group के 10 में से 7 शेयरों में तेजी, अदाणी पावर सबसे अधिक चढ़ा, NDTV 2.83% लुढ़का

Adani Group के 10 में से 7 शेयरों में तेजी, अदाणी पावर सबसे अधिक चढ़ा, NDTV 2.83% लुढ़का

iPhone 15 Pro का प्राइस iPhone 14 Pro से हो सकता है 200 डॉलर तक महंगा

iPhone 15 Pro का प्राइस iPhone 14 Pro से हो सकता है 200 डॉलर तक महंगा

Amazon की अनूठी पहल, श्रीनगर की डल झील पर खोले अनोखे फ्लोटिंग स्टोर्स

Amazon की अनूठी पहल, श्रीनगर की डल झील पर खोले अनोखे फ्लोटिंग स्टोर्स

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।