LIVE | ...
बुधवार, 9 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मंत्री खुड्डियाँ ने केंद्र सरकार से आरकेवीवाई योजना के तहत 151 करोड़ जारी करने की अपील

मंत्री खुड्डियाँ ने केंद्र सरकार से आरकेवीवाई योजना के तहत 151 करोड़ जारी करने की अपील

रबी सीज़न के लिए किसानों को 2 लाख क्विंटल गेहूँ का बीज उपलब्ध करवाने हेतु 80 करोड़ जारी करने की मांग

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Khudian
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 16 सितंबर (The News Air) हाल ही में आए बाढ़ के कारण पंजाब के 2185 गांवों में लगभग 5 लाख एकड़ क्षेत्र की फसलें बर्बाद होने का हवाला देते हुए पंजाब के कृषि मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियाँ ने केंद्र सरकार से अपील की है कि पंजाब के सरहदी जिलों में कृषि भूमि को सिल्ट मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत 151 करोड़ रुपये अतिरिक्त वित्तीय सहायता के रूप में तुरंत जारी किए जाएँ।

आज यहाँ पूसा भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित रबी सीजन फसलों संबंधी राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन–2025 को संबोधित करते हुए स खुड्डियाँ ने कहा कि हालिया बाढ़ से कृषि योग्य भूमि और खड़ी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुँचा है। पंजाब के सरहदी जिले अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, पठानकोट, कपूरथला, फाजिल्का और फिरोज़पुर सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, जहाँ खेतों में 5–5 फुट तक सिल्ट/रेत जमा हो गई है।

उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने देश के किसी भी हिस्से में संकट आने पर हमेशा बड़े दिल से मदद की है और अब इन आपदा भरे हालातों से पंजाब को बाहर निकालने के लिए केंद्र को मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए। स खुड्डियाँ ने ज़ोर देकर कहा कि परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए आरकेवीवाई की डीपीआर श्रेणी के तहत यह फंड शीघ्र जारी करना आवश्यक है। इससे न केवल किसानों को राहत मिलेगी बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी फिर से पटरी पर लाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढे़ं 👇

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026

पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने यह भी मांग की कि प्रभावित किसानों को 2 लाख क्विंटल गेहूँ का प्रमाणित बीज उपलब्ध करवाने के लिए सीड विलेज प्रोग्राम के तहत 80 करोड़ रुपये जारी किए जाएँ। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय खाद्य मिशन के तहत गेहूँ के बीज के लिए अलग से 25 लाख रुपये जारी किए जाएँ ताकि किसानों की मदद हो सके। उन्होंने श्री चौहान से 637 क्विंटल सरसों का प्रमाणित बीज और 375 क्विंटल काले चने का बीज प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाने की भी अपील की।

स खुड्डियाँ ने यह भी आग्रह किया कि केंद्र सरकार राज्य की ज़रूरत के अनुसार डीएपी और यूरिया खादों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करे। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से यह भी निवेदन किया कि पंजाब का रोका गया 8000 करोड़ रुपये का ग्रामीण विकास फंड और अन्य फंड तुरंत जारी करने के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप करें।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स खुड्डियाँ को आश्वासन दिया कि बाढ़ से प्रभावित पंजाब की सहायता के लिए केंद्र की ओर से सभी आवश्यक कदम उठाए जाएँगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आम आदमी आर्मी : पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आप के 29 हज़ार से अधिक वालंटियर निभा रहे हैं सेवा

Next Post

राहुल गांधी ने निभाया वादा: अमृतसर के बाढ़ पीड़ित बच्चे को भिजवाई नई साइकिल, वीडियो कॉल पर की बात

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Nepal Hydropower Disaster

Nepal Hydropower Disaster: 1300+ की मौत, हिमालय का वरदान बना अभिशाप, जलवायु परिवर्तन ने ली भारी कीमत

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Climate Crisis

Climate Crisis: 1.5°C की सीमा पार करना अब अनिवार्य, UN की चेतावनी – ग्लोबल वार्मिंग रोकना असंभव

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Next Post
Rahul Gandhi Cycle Gift Video; Amritpal Singh

राहुल गांधी ने निभाया वादा: अमृतसर के बाढ़ पीड़ित बच्चे को भिजवाई नई साइकिल, वीडियो कॉल पर की बात

Sourabh

कूड़ा खाने को मजबूर गौमाता मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा से पूछ रहीं, हमें अपना घर कब मिलेगा?- सौरभ भारद्वाज

Rahul Gandhi Siroopa Controversy SGPC Investigation

सिरोपा विवाद पर SGPC महिला सदस्य का बयान – “पोते को दादी के गुनाहों से मत जोड़ो”

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।