LIVE | ...
बुधवार, 24 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - कूड़ा खाने को मजबूर गौमाता मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा से पूछ रहीं, हमें अपना घर कब मिलेगा?- सौरभ भारद्वाज

कूड़ा खाने को मजबूर गौमाता मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा से पूछ रहीं, हमें अपना घर कब मिलेगा?- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में "आप" दिल्ली इकाई ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर गायों को घर दिलाने का चलाया अनोखा कैंपेन

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 17 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
Sourabh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 17 सितंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सड़कों पर पड़ा कूड़ा खाने को मजबूर गाय माता को उनको अपना घर दिलाने के लिए दिल्ली में एक अनोखा कैंपेन चलाया। “आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित कैंपेन के दौरान सांकेतिक तौर पर एक गाय माता को साथ लेकर कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए सीएम रेखा गुप्ता के आवास तक पहुंचे। इस दौरान रास्ते में मिलने वाली गायों को पट्टा भी पहनाया गया। उस पर लिखा है कि गौमाता प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए सवाल भी पूछ रही हैं कि हमें अपना घर कब मिलेगा? सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा वाले केक खा रहे हैं, लेकिन हमारी गौ माता जगह-जगह कूड़ा खा रही हैं। इस कैंपेन के जरिए हमने भाजपा सरकार और सीएम रेखा गुप्ता को संदेश देने की कोशिश की है कि गायों के प्रति उनके अंदर दया जागे और इन्हें गौशाला में भेजकर चारे का इंतजाम करें।

सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर के बाहर मीडिया बातचीत में कहा कि आज प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है। भाजपा वाले केक खा रहे हैं, मगर देश की राजधानी दिल्ली में हजारों गायें कूड़ा खा रही हैं। पूरी दिल्ली में कूड़ा घरों पर दर्जनों गायें कूड़ा खाने को मजबूर हैं। वो पॉलिथीन खा रही हैं, जो उनकी आंतों में फंस जाता है। उनका पेट फूलता है और वे दर्दनाक मौत मर रही हैं। हम आज प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर दिल्ली की भाजपा सरकार से निवेदन करते हैं कि अब कोई झगड़ा नहीं है। एनडीएमसी, मुख्यमंत्री, मेयर ऊपर से नीचे तक सब भाजपा के पास है। गाय पकड़ने वाले, गौशाला में रखने वाले और फंड देने वाली केंद्र सरकार भी भाजपा के पास है। तो अब इन गायों को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गौशाला में घर मिलना चाहिए।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गौ माता को हिंदू धर्म में मां माना जाता है। आज वह सरकार से निवेदन कर रही है कि उसे घर दिया जाए। जहां करोड़ों रुपये मोदी जी के जन्मदिन के जश्न में बर्बाद हो रहे हैं, वहां थोड़ा सा पैसा गौशालाओं के लिए खर्च हो, तो हजारों गायों को घर मिल सकता है।

यह भी पढे़ं 👇

Iran Travel Advisory

Iran Travel Advisory: भारत ने कहा – फिलहाल टालें ईरान की यात्रा

बुधवार, 24 जून 2026
SSSB Exam

Punjab SSSB Exam: ‘State Bank of India’ नाम का उम्मीदवार बना सुर्खियों में

बुधवार, 24 जून 2026
NRI Cell Punjab

NRI Cell Punjab: 26,828 शिकायतें मिलीं, 25,870 का निपटारा किया

बुधवार, 24 जून 2026
Punjab Sarpanch Honorarium

पंजाब Sarpanch Honorarium बढ़ा: 15 अगस्त से मिलेंगे 10,000 रुपए प्रति माह

बुधवार, 24 जून 2026

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज हम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के घर आए हैं, मगर पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए। उनकी भी मजबूरी है, हम उनसे विवाद नहीं चाहते। हमने मुख्यमंत्री को अपना सांकेतिक संदेश दे दिया है। जब यह संदेश सीएम रेखा गुप्ता और प्रधानमंत्री तक पहुंचेगा, हमें लगता है कि गायों को देखकर उनके मन में दया जागेगी और हजारों गायों को घर मिल सकेगा।

उधर, एमसीडी में “आप” के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा की चार इंजन की सरकार से गाय पूछ रही है “हमें भी अपना घर कब मिलेगा?” देश की राजधानी दिल्ली में सड़कों पर रह रही गायों ने भी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि ये गाय माता सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं, भूख से तड़पकर कचरे में से अपना पेट भर रही हैं। मोदी जी, आपके जन्मदिन और इस सेवा पखवाड़ा पर देश की गायों को भी उनका अधिकार दीजिए, उन्हें सड़कों से सुरक्षित घर में पहुंचाइए। गाय हमारी संस्कृति, हमारी आस्था और हमारी पहचान है इनकी सेवा सिर्फ़ नारे में नहीं, ज़मीन पर दिखनी चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

राहुल गांधी ने निभाया वादा: अमृतसर के बाढ़ पीड़ित बच्चे को भिजवाई नई साइकिल, वीडियो कॉल पर की बात

Next Post

सिरोपा विवाद पर SGPC महिला सदस्य का बयान – “पोते को दादी के गुनाहों से मत जोड़ो”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran Travel Advisory

Iran Travel Advisory: भारत ने कहा – फिलहाल टालें ईरान की यात्रा

बुधवार, 24 जून 2026
SSSB Exam

Punjab SSSB Exam: ‘State Bank of India’ नाम का उम्मीदवार बना सुर्खियों में

बुधवार, 24 जून 2026
NRI Cell Punjab

NRI Cell Punjab: 26,828 शिकायतें मिलीं, 25,870 का निपटारा किया

बुधवार, 24 जून 2026
Punjab Sarpanch Honorarium

पंजाब Sarpanch Honorarium बढ़ा: 15 अगस्त से मिलेंगे 10,000 रुपए प्रति माह

बुधवार, 24 जून 2026
Punjab CM Mann

भगवंत मान Fake Video विवाद: मुख्यमंत्री ने कहा – मुझे बदनाम करने की साजिश

बुधवार, 24 जून 2026
Digital Fraud

Digital Fraud से बचें! RBI Rule के तहत पैसा वापस पाने का गोल्डन आवर

बुधवार, 24 जून 2026
Next Post
Rahul Gandhi Siroopa Controversy SGPC Investigation

सिरोपा विवाद पर SGPC महिला सदस्य का बयान – “पोते को दादी के गुनाहों से मत जोड़ो”

Punjab-Himachal Flood Relief

Punjab-Himachal Flood Relief: SDRF से करोड़ों की दूसरी किस्त जारी, RBI को ट्रांसफर के आदेश

CM Mann

मुख्यमंत्री द्वारा ‘मिशन चढ़दी कला’ की शुरुआत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड जुटाने की अपील

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।