The News Air: मारुति (Maruti) अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। सेल के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडल पर रेट बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, रेट कितने बढ़ाए जाएंगे इस बारे में कोई भी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। ये भी नहीं बताया गया कि नए रेट कब से लागू होंगे।
सभी मॉडल पर बढ़ सकती है कीमत
हालांकि, कंपनी ने अभी ये नहीं बताया कि कीमतें कब और कितनी बढ़ाई जाएगी। इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण मारुति पहले ही जनवरी 2021 से मार्च 2022 तक वाहनों की कीमतों में लगभग 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुकी है। कंपनी घरेलू बाजार में ऑल्टो से लेकर एस-क्रॉस तक कई मॉडल बेचती है।
ये है कंपनी का टारगेट
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मारुति सुजुकी का टारगेट चालू वित्त वर्ष में आवश्यक कंपोनेंट की सप्लाई की स्थिति के आधार पर 4-6 लाख CNG इकाइयों की सेल करना है। कंपनी ने 2021-22 में करीब 2.3 लाख सीएनजी यूनिट्स की सेल की थी। मारुति अभी अपने 15 मॉडल में से 9 का सीएनजी वर्जन बेचती हैं। आने वाले दिनों में ऐसी तकनीक के साथ और ज्यादा मॉडल लाने की योजना बना रही है।