LIVE | ...
शनिवार, 22 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब के प्रत्येक गांव में अत्याधुनिक स्टेडियम बनाए जाएंगे; पहले चरण के तहत 3,083 स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर: मुख्यमंत्री

पंजाब के प्रत्येक गांव में अत्याधुनिक स्टेडियम बनाए जाएंगे; पहले चरण के तहत 3,083 स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर: मुख्यमंत्री

इस पहल का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर रखना *खेलों की उपेक्षा करने और नशे को बढ़ावा देने के लिए पिछली सरकारों की आढ़े हाथों लिया

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 13 जुलाई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann in PC
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 13 जुलाई (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही पूरे पंजाब में 13,000 अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण शुरू करेगी, जिनमें से पहले चरण के तहत 3,083 स्टेडियमों का निर्माण कार्य पहले ही चल रहा है।

अपने सरकारी आवास पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कहावत सभी जानते हैं कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है, इसलिए राज्य सरकार द्वारा पंजाब के युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसका उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे की लत से दूर रखना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये स्टेडियम पूरे राज्य में, खासकर गांव स्तर पर खेल भावना को प्रोत्साहित करने में अधिक सहायक होंगे।

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों ने खेल के बुनियादी ढांचे के विकास या युवाओं के रोजगार पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में नशे का कारोबार बिना किसी रोक-टोक के इतने बड़े पैमाने पर फैल गया और पंजाब के कई युवा नशे के आदी हो गए। भगवंत सिंह मान ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम के कारण राज्य की स्थिति अब दिन-ब-दिन बदल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ दिया गया है और नशे के आदी अधिकांश युवा नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल से निकालकर उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनाना है। भगवंत सिंह मान ने नशे के नेटवर्क को खत्म करने में शानदार कार्य के लिए पंजाब पुलिस की जमकर सराहना की और कहा कि पिछली सरकारें इस समस्या को गंभीरता से हल करने में पूरी तरह विफल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब के प्रत्येक गांव में आधुनिक खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक ऐतिहासिक मिशन शुरू किया है। भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि लगभग 13,000 गांवों को उच्च-स्तरीय खेल मैदानों से लैस किया जाएगा और इस परियोजना के पहले चरण के तहत पहले ही 3,083 स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर और विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले होनहार खिलाड़ियों को इन नई सुविधाओं में उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने पुष्टि की कि पंजाब सरकार राज्य की खोई हुई शान को बहाल करने के अपने प्रयासों में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

यह भी पढे़ं 👇

22 August History

22 August History: जानें क्या हुआ था आज के दिन, बदल गई थी दुनिया की तस्वीर

शनिवार, 22 अगस्त 2026
IMD

बड़ा Alert: IMD ने जारी किया Heavy Rainfall Warning, कई राज्यों में खतरा

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 22

Breaking News Live Updates 22 अगस्त 2026: Weekend Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 22 अगस्त 2026
22 August 2026 Horoscope

22 August 2026 Horoscope: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें क्या कहते हैं आज के सितारे

शनिवार, 22 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है, जिसने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले तैयारियों के लिए वित्तीय सहायता की पेशकश की है, जिसके पहले ही सकारात्मक परिणाम सामने आ चुके हैं। अपनी सरकार द्वारा खेलों को प्रमुख प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों की विशेषज्ञता का पूरा उपयोग किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पंजाब ने हरभजन सिंह, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और अन्य सितारे पैदा किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एक ऐसा माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां ऐसी और प्रतिभाएं फल-फूल सकें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पहल “रंगला पंजाब” – एक जीवंत, प्रगतिशील पंजाब बनाने के लिए एक प्रेरक के रूप में काम करेगी। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि यह राज्य के व्यापक विकास और इसके लोगों की खुशहाली के लिए बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भले ही पिछली सरकारों ने खेल के बुनियादी ढांचे की पूरी तरह उपेक्षा की, फिर भी कई खिलाड़ी अपनी व्यक्तिगत दृढ़ता और मेहनत से नाम कमाने में सफल रहे। खेल प्रेमी और राज्य के मुखिया होने के नाते उन्होंने राज्य के युवाओं को नशे से दूर रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भगवंत सिंह मान ने आशा व्यक्त की कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, जिससे पंजाब के युवा हर क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन करेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भाजपा एफ.आई.आर. दर्ज कर लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश कर रही है – मुख्यमंत्री

Next Post

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की ओर से ‘पंजाब पवित्र ग्रंथों के खिलाफ अपराध रोकथाम विधेयक-2025’ को मंजूरी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

22 August History

22 August History: जानें क्या हुआ था आज के दिन, बदल गई थी दुनिया की तस्वीर

शनिवार, 22 अगस्त 2026
IMD

बड़ा Alert: IMD ने जारी किया Heavy Rainfall Warning, कई राज्यों में खतरा

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 22

Breaking News Live Updates 22 अगस्त 2026: Weekend Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 22 अगस्त 2026
22 August 2026 Horoscope

22 August 2026 Horoscope: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें क्या कहते हैं आज के सितारे

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Swine Flu

Delhi में H1N1 Swine Flu का कहर, नमी वाले मौसम में बढ़े मामले

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Sugar Shortage

Sugar Shortage: भारत की खंड कमी पूरी कर सकता है Australia, कीमत भी कम

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Next Post
Cabinet Meeting

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की ओर से ‘पंजाब पवित्र ग्रंथों के खिलाफ अपराध रोकथाम विधेयक-2025’ को मंजूरी

Fuel Switch Alert

Fuel Switch Alert: एयर इंडिया क्रैश के बाद पायलट्स को मिला बड़ा आदेश!

Food Safety and Coffee Contamination

Coffee में Cockroach! FDA ने खुद मानी चौंकाने वाली सच्चाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।