चंडीगढ़, 24 जुलाई (The News Air)
पंजाब कांग्रेस में कैप्टन सिद्धू के बीच चल रहा विवाद थमने का बिल्कुल भी नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब एक एक और क्लेश कांग्रेस पार्टी में छिड़ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब कांग्रेस के कई बड़े नेतागण भाजपा और आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। यह नेता कभी भी कांग्रेस को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह बात कांग्रेस हाईकमान तक भी पहुंच चुकी है।
नवजोत सिद्धू की ताजपोशी के दिन सुनील जाखड़ भरी सभा में इस बात की पुष्टि कर चुके है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संपर्क में कांग्रेस कई बड़े नेता हैं। कांग्रेस के यह नेता कभी भी पार्टी को छोड़ सकते हैं। इस सबंध में पार्टी हाईकमान के साथ-साथ पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के संपर्क में कांग्रेस के जो नेता हैं, वह भाजपा ज्वाइन करने के लिए कांग्रेस को कभी भी छोड़ सकते हैं। इसी तरह आप के संरक्षक और केजरीवाल भी कांग्रेस को तोड़ने में लगे हैं। उनके संपर्क में भी कुछ कांग्रेस नेता हैं।
पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के…
चंडीगढ़,25 अप्रैल (The News Air) लोक सभा मतदान 2024 के दौरान राज्य में चुनाव मर्यादा को कायम रखने के लिए किये जा...