-मान के बेहद करीबी हैं मनजीत सिद्धू, लंबे समय से देख रहे थे आम आदमी पार्टी पंजाब का मीडिया विभाग
-पंजाब के पत्रकार समुदाय के बीच मनजीत सिद्धू काफी प्रतिष्ठित, पार्टी और सरकार को मिलेगा इसका लाभ
चंडीगढ़, 10 जनवरी (The News Air)- आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के पूर्व मीडिया प्रभारी एवं सलाहकार मनजीत सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना ओएसडी(पब्लिक रिलेशन) नियुक्त किया है। मनजीत सिद्धू मुख्यमंत्री भगवंत मान के बेहद करीबी माने जाते हैं।
मनजीत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई और पंजाब के पत्रकार समुदाय के बीच काफी प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। वह काफी लंबे समय से ‘आप’ पंजाब का मीडिया संभाल रहे थे। पत्रकारों से अच्छे रिश्ते होने के कारण पंजाब में आम आदमी पार्टी और सरकार दोनों को इनकी नियुक्ति का लाभ मिलेगा।
आम आदमी पार्टी में आने से पहले मनजीत सिद्धू पंजाब के कई बड़े पंजाबी अखबारों में पत्रकार के तौर पर काम किया। वह एक अखबार के एडिटर भी रह चुके हैं। भगवंत मान जब कॉमेडी छोड़कर राजनीति में आए, उसी समय से मनजीत सिद्धू उनके साथ जुड़े हुए हैं। वह अखबार में एडिटर की अपनी नौकरी छोड़कर भगवंत मान को पंजाब में मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी का मीडिया संभालना शुरू किया।