चंडीगढ़- (The News Air) लुधियाना के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) की विजिलेंस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब के PCS अधिकारी स्ट्राइक पर हैं। लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए 2 बजे तक ड्यूटी जॉइन करने का अल्टीमेटम दे दिया है। यही चेतावनी पंजाब के मुख्य सचिव ने भी जारी कर दिए हैं।
सीएम भगवंत मान ने आज सुबह ही एक आदेश जारी किया है। उनके ध्यान में आया है कि कुछ अधिकारी ड्यूटी जॉइन नहीं कर रहे और स्ट्राइक पर हैं। वे सरकारी अधिकारी के खिलाफ करप्शन के चार्ज में उठाए गए सख्त कदम से खफा हैं। उन्हें सीएम स्पष्ट करना चाहते हैं कि सरकार करप्शन के मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी अपनाए हुए है।
सरकारी कर्मचारी होंगे सस्पेंड
सीएम भगवंत मान ने अपने आदेश में इस स्ट्राइक को इललीगल करार दिया है। उन्होंने आदेश में स्पष्ट लिख दिया है कि जो भी अधिकारी आज 11 जनवरी 2023 को 2 बजे तक अपनी ड्यूटी जॉइन नहीं करता, उसे सस्पेंड कर दिया जाए। जो 2 बजे तक ड्यूटी जॉइन नहीं करता, उसकी अनुपस्थिति गैर जिम्मेदार मानी जाएगी।
चीफ सेक्रेटरी ने लेटर जारी कर CM की बात दोहराई…
मुख्य सचिव ने भी लैटर किया जारी
CM भगवंत मान के बाद अब पंजाब के मुख्यसचिव वीके जंजुआ ने भी चिट्ठी निकाल दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर 2 बजे तक हड़ताल पर गए अधिकारी वापस ना आए तो इस पीरियड को ब्रेक ऑफ सर्विस माना जाएगा।
क्या है मामला
पंजाब के लुधियाना में विजिलेंस ने RTA के पद पर तैनात नरिंदर सिंह धालीवाल को गिरफ्तार किया था। RTA ट्रांसपोर्टरों से निजी लोगों के जरिए चालान नहीं काटने की एवज में मासिक वसूली करता था। विजिलेंस ने दिसंबर महीने की इकट्ठी की गई राशि के साथ RTA को पकड़ा था।
गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब का PCS कैडर नाराज है। उनके आरोप हैं कि सरकार ऐसे भी किसी की भी शिकायत के आधार पर किसी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती। जिसके बाद सभी PCS अधिकारियों ने स्ट्राइक की घोषणा की थी।