The News Air- नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (17 फरवरी 2022, गुरुवार) भी वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। करीब तीन माह से अधिक समय हो चुका है, जब पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की कीमतें स्थिर हैं। ऐसा ही नजारा बीते चुनाव के दौरान भी देखने को मिला था, लेकिन चुनाव के बाद जिस तरह से वाहन ईंधन की कीमतें बढ़ाई गईं, उसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। दिवाली से पहले केंद्र सहित कई राज्यों द्वारा वैट में कटौती के बावजूद पेट्रोल 100 रुपए के पार बिक रहा है।
वहीं आमजनों का मानना है कि चुनाव खत्म होते ही एक बार फिर से सरकारी तेल कंपनियां भाव बढ़ा सकती हैं। ये बात अलग है कि सरकार और कंपनियों के अनुसार रेट कच्चे तेल बाजार पर निर्भर होते हैं। लेकिन हकीकत वर्तमान में देखी जा सकती है कि कैसे कंपनियां चुनाव के दौरान आमजन को राहत देती नजर आती हैं और चुनाव खत्म होने पर आग। फिलहाल जानते हैं आज के दाम…
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतें…
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 95.41 रुपए/लीटर | 86.67 रुपए/लीटर |
मुंबई | 109.98 रुपए/लीटर | 94.14 रुपए/लीटर |
कोलकाता | 104.67 रुपए/लीटर | 89.79 रुपए/लीटर |
चैन्नई | 101.40 रुपए/लीटर | 91.43 रुपए/लीटर |
भोपाल | 107.23 रुपए/लीटर | 90.87 रुपए/लीटर |
इंदौर | 107.26 रुपए/लीटर | 90.92 रुपए/लीटर |