LIVE | ...
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Kolkata Rape-Murder: कोलकाता में महिला डॉक्टरों ने रक्षा सूत्र की जगह बांधी काली राखी,

Kolkata Rape-Murder: कोलकाता में महिला डॉक्टरों ने रक्षा सूत्र की जगह बांधी काली राखी,

विरोध-प्रदर्शन से OPD में भारी भीड़

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 19 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Kolkata Rape-Murder
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से कथित बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ तमाम जूनियर डॉक्टरों ने अपना विरोध-प्रदर्शन सोमवार (19 अगस्त) को भी जारी रखा। प्रोटेस्ट की वजह से पूरे राज्य में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। सप्ताह के पहले दिन सरकारी अस्पतालों के ओपीडी में भारी भीड़ देखी गई। जूनियर डॉक्टर की जगह सीनियर डॉक्टर्स मरीजों का इलाज करते नजर आए। कलकत्ता हाई कोर्ट के वकीलों ने भी पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों को सजा देने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला।

महिला डॉक्टरों ने ‘ब्लैक रक्षाबंधन’ मनाया

हड़ताल कर रही महिला डॉक्टरों ने ‘ब्लैक रक्षाबंधन’ मनाया। इस मौके पर तमाम महिला डॉक्टरों ने लोगों की हाथ में रक्षा सूत्र के रूप में काली राखी बांधकर पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग की। आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में विरोध-प्रदर्शन कर रहे एक डॉक्टर ने कहा, “यह विरोध-प्रदर्शन उस महिला डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग के लिए है, जिसने लगातार 36 घंटे तक मरीजों का इलाज करने के बीच हैवानियत का सामना किया। उसका शव मिले 11 दिन बीत गए हैं, लेकिन इंसाफ का क्या? हम यह आंदोलन तब तक जारी रखेंगे, जब तक हम अपनी बहन को इंसाफ नहीं दिला देते।”

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 9 अगस्त को ड्यूटी के दौरान ट्रेनी महिला डॉक्टर की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर आक्रोश के बीच देश भर में डॉक्टर पीड़िता को न्याय दिलाने और कार्यस्थल पर बेहतर सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि सभी भारतीयों को रक्षाबंधन के अवसर पर समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लेना चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 

11 सितंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Nepal Floods Disaster 

नेपाल में कुदरत का कहर: बाढ़ में 1,377 मौतें, 5,000 से ज्यादा लापता

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
High Court

पंजाब कर्मचारियों को राहत, कोर्ट ने पेंशन-ग्रेच्युटी दावों की जांच के आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Punjab and Haryana High Court

पंजाब DA बकाया मामला: हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को सुप्रीम कोर्ट में तुरंत पैरवी का आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
पूर्व छात्र भी विरोध-प्रदर्शन में शामिल

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व छात्र भी महिला डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में जारी प्रदर्शन में सोमवार को शामिल हो गए। अपने युवा समकक्षों के साथ वरिष्ठ डॉक्टरों ने हाथों में तख्तियां लेकर धरना दिया और त्वरित न्याय की मांग की। एक वरिष्ठ महिला डॉक्टर ने पीटीआई से कहा, “मैं 1964 बैच की हूं। अस्पताल में जो कुछ हुआ है, वह अकल्पनीय है और सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करना समय की मांग है।”

एक अन्य वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, “हम उम्र के कारण कमजोर हो रहे हैं, लेकिन विरोध-प्रदर्शन के लिए आए हैं। हम प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ हैं और हमें न्याय चाहिए।” महिला डॉक्टर का शव 9 अगस्त को अस्पताल के अंदर मिला था। अपराध में कथित संलिप्तता के लिए अगले दिन एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

जूनियर डॉक्टर मांग कर रहे हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, कड़ी सजा दी जाए। साथ ही पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। कलकत्ता हाई कोर्ट ने 13 अगस्त को मामले की जांच कोलकाता पुलिस से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का आदेश दिया, जिसने 14 अगस्त को अपनी जांच शुरू की।

 
वकीलों ने निकाला जुलूस

कलकत्ता हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर से कथित बलात्कार और हत्या के मामले में गुनहगारों को सजा देने और न्याय की मांग को लेकर सोमवार को जुलूस निकाला। पश्चिम बंगाल के पूर्व महाधिवक्ता जयंत मित्रा सहित कई वरिष्ठ वकील विरोध मार्च में शामिल हुए। दोपहर में लंच के दौरान वकील ‘असली दोषियों को सजा देने’ की मांग करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर हाई कोर्ट के पास विरोध मार्च में शामिल हुए। मित्रा ने मामले को ‘पूरे बंगाली समुदाय के लिए बेहद शर्मनाक’ बताया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Oppo A3 5G बजट स्मार्टफोन 50MP कैमरा, Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च,

Next Post

21 किलो गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 

11 सितंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Nepal Floods Disaster 

नेपाल में कुदरत का कहर: बाढ़ में 1,377 मौतें, 5,000 से ज्यादा लापता

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
High Court

पंजाब कर्मचारियों को राहत, कोर्ट ने पेंशन-ग्रेच्युटी दावों की जांच के आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Punjab and Haryana High Court

पंजाब DA बकाया मामला: हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को सुप्रीम कोर्ट में तुरंत पैरवी का आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Gulzar Singh family statement

“जबरन कराया गया अंतिम संस्कार”: गुलज़ार सिंह के परिवार का दर्द भरा बयान

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Gulzar Singh Case

Gulzar Singh Case: परिवार ने तोड़ी चुप्पी, जब तक इंसाफ नहीं मिलता तब तक न उठाएंगे मृतक के फूल

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Next Post
cliQ India Hindi

21 किलो गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Kolkata Rape-Murder

UPSC लेटरल एंट्री: UPA सरकार में क्या थीं सिफारिशें, अब किन बातों पर विपक्ष कर रहा मोदी सरकार का विरोध

cliQ India Hindi

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्‍चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।