गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का देश भर में कोई सानी नहीं: केजरीवाल का दावा

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का देश भर में कोई सानी नहीं: केजरीवाल का दावा

राज्य से नशों की समस्या का सफाया करने का संकल्प दोहराया

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 17 मई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नारंगवाल (लुधियाना), 17 मई (The News Air) पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध छेड़ी गई मुहिम की सराहना करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का समकालीन भारतीय इतिहास में कोई और मेल नहीं है।

नशा मुक्ति यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नशों के अभिशाप के कारण कई परिवारों को दुखों का सामना करना पड़ा है और राज्य की पीढ़ियां बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशों की समस्या को जड़ से उखाड़ने के लिए सराहनीय काम कर रही है और नशों के विरुद्ध इस जंग का देश भर में कोई सानी नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग आज मुख्यमंत्री की सराहना कर रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार द्वारा अनुकरणीय काम किए जा रहे हैं।

नशों के खिलाफ जंग में पंजाबियों से पूर्ण सहयोग की मांग करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि तीन करोड़ पंजाबी नशों के खिलाफ एकजुट हो जाएं तो 24 घंटों में नशों की समस्या का सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर नशा तस्कर पंजाबियों की ताकत के आगे टिक नहीं सकते और वे जमीन के नीचे समा जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि न सिर्फ नशा सप्लाई लाइनों को तोड़ा गया, बल्कि राज्य सरकार नशा पीड़ितों के पुनर्वास पर भी ध्यान दे रही है और इस समस्या का हल आम आदमी के सक्रिय सहयोग से ही किया जा सकता है।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राज्य सरकार एक तरफ नशों की तस्करी को रोकने की दोहरी नीति अपना रही है और दूसरी तरफ इस खतरे से निपटने के लिए युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब जल्द ही नशों की जकड़ से निकलकर देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सुनिश्चित करना समय की जरूरत है कि पंजाब दुनिया भर में चमकता रहे और हर क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करता रहे।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को युद्ध नशों के विरुद्ध की शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि जो गांव नशों का केंद्र थे, वे राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के कारण अब नशा मुक्त हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले नशा तस्करों को राज्य में संरक्षण मिलता था, जबकि अब 10,000 नशा तस्कर पकड़े गए हैं, जिनमें से 8500 बड़ी मछलियां हैं।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि नशों के खिलाफ जंग को जमीनी स्तर पर ले जाया जाएगा और राज्य के लगभग 13000 गांवों में बैठकें की जाएंगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए राज्य सरकार हर गांव में एक स्टेडियम का निर्माण करेगी और राज्य में खेलों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए राज्य के 3000 बड़े गांवों में 3000 जिम बनाए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पहले ही राज्य में युवाओं को 54000 के करीब नौकरियां दी जा चुकी हैं और अब हर गांव में युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई गई है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के दैत्य को नकेल कसी है और अब वह दिन दूर नहीं, जब जल्द ही इसका खात्मा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति यात्रा राज्य के हर गांव और कस्बे में जाकर लोगों को नशों के विरुद्ध जंग में शामिल करेगी ताकि पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके। अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण पंजाब न सिर्फ नशा मुक्त होगा, बल्कि देश का अग्रणी राज्य होगा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के मंत्री नशा तस्करों का संरक्षण करते थे और यहां तक कि अपनी सरकारी गाड़ियों में नशे बेचते/सप्लाई करते थे। उन्होंने कहा कि अब पुलिस द्वारा क्विंटल तक के नशीले पदार्थ भी जब्त किए जा रहे हैं और सख्त सजाएं दी जा रही हैं ताकि यह दूसरों को तस्करी में आने से रोके। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले नशे के सौदागरों को ढाल बनाया जाता था, उसके उलट अब इन खौफनाक अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भगवंत मान और केजरीवाल ने नशों के खिलाफ लड़ाई में लोगों का सहयोग मांगा

Next Post

IMF की सख्त शर्तों से पाकिस्तान की रक्षा नीति पर बड़ा असर!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Increasing military expenditure will also difficult for pak IMF imposed 11 new conditions

IMF की सख्त शर्तों से पाकिस्तान की रक्षा नीति पर बड़ा असर!

tragedy in Hyderabad

Charminar के पास भीषण Fire! 8 बच्चों समेत 17 की मौत ने हिला दिया Hyderabad

how mayawati alert from akash anand after that one speech

Mayawati ने फिर दिया Akash Anand को बड़ा मौका – BSP में लौटे भतीजे की धमाकेदार एंट्री!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।