LIVE | ...
शनिवार, 15 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - भगवंत मान और केजरीवाल ने नशों के खिलाफ लड़ाई में लोगों का सहयोग मांगा

भगवंत मान और केजरीवाल ने नशों के खिलाफ लड़ाई में लोगों का सहयोग मांगा

राज्य में फैली नशों की समस्या पिछली सरकारों की विरासत है: मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 17 मई 2025
in पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जलालपुर (होशियारपुर), 17 मई (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज लोगों से अपील की कि राज्य से नशों के बीजों का पूरी तरह सफाया कर दिया जाए।

यहाँ लोगों को शपथ दिलाने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशों की समस्या पिछली सरकारों की विरासत है, जिन्होंने पंजाब की भलाई को नजरअंदाज किया, जिससे राज्य की हालत दयनीय हो गई है। नशों के खिलाफ जंग में लोगों के पूर्ण सहयोग की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि नशों का अभिशाप राज्य के चेहरे पर कलंक है और इस अभिशाप को जड़ से उखाड़ने के लिए राज्य सरकार को दो साल से अधिक समय लगा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब नशों की सप्लाई लाइन तोड़ दी गई है, इस घिनौने अपराध में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे डाला गया है, नशा पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित किया गया है और नशा तस्करों की संपत्ति को जब्त कर नष्ट कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ जंग, ‘युद्ध नशों विरुद्ध” के रूप में शुरू की है, जिसका उद्देश्य राज्य को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने नशों के खिलाफ इस जंग को जन आंदोलन में बदलने के लिए लोगों से भरपूर सहयोग की मांग की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिस तरह इस गांव ने पुलिस को पूरा सहयोग देकर खुद को नशा मुक्त घोषित किया है, उसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसे दोहराया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पंजाबियों ने राज्य को नशा मुक्त करने का दृढ़ संकल्प लिया है तो हमें इस नेक काम से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती के एक-एक इंच में महान गुरुओं, पीरों, पैगंबरों और शहीदों के चरण पड़े हैं, जिन्होंने हमें अत्याचार और अन्याय का डटकर विरोध करने का रास्ता दिखाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके नक्शेकदम पर चलते हुए राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि इस समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया, जो अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं किसी भी खतरे को खत्म करने के लिए इतने बड़े पैमाने पर आगे आएंगी तो बहुत जल्द इस खतरे का सफाया हो जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से राज्य पूरी तरह नशा मुक्त हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले समय में राज्य के नेता पंजाब के हितों को खतरे में डालते थे, जबकि आज राज्य सरकार राज्य के समग्र विकास और समृद्धि पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले नेता लोगों से मिलने से डरते थे, जबकि आज राज्य सरकार लोगों से बातचीत करके उनसे फीडबैक ले रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाकर राज्य और यहां के लोगों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

पारंपरिक पार्टियों के नेताओं पर तीखा व्यंग्य करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने बाथरूमों में सोने की टोंटियां लगाने और अपने निजी खेतों के लिए नहर के पानी पर एकाधिकार करने वाले आम नागरिकों के संघर्ष को कभी नहीं समझ सकते। उनके पतन को उजागर करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं को राज्य के लोगों ने पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि ये नेता अपने पापों की कीमत चुका रहे हैं और इनमें से अधिकांश राजनेता अब या तो सलाखों के पीछे हैं या जमानत के लिए भागदौड़ कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाबियों ने हमेशा दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया है और यही संकल्प इस महत्वपूर्ण लड़ाई में जीत सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार दृढ़ता से प्रतिबद्ध है और इस नेक काम में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाबियों के सक्रिय सहयोग से राज्य इस नेक काम को पूरा करेगा।

होशियारपुर के साथ भावनात्मक जुड़ाव की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने जिले की उच्च साक्षरता दर और ऐतिहासिक महत्व के लिए सराहना की और कहा कि आजादी के बाद पंजाब विश्वविद्यालय यहां स्थापित किया गया था। उन्होंने स्थानीय गांव को नशा मुक्त क्षेत्र होने का गौरव हासिल करने के लिए भी प्रशंसा की, जिससे लोगों की सामूहिक इच्छाशक्ति झलकती है। भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर निर्वाचन क्षेत्र के ‘आप’ विधायकों द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इलाके के विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab DA Crisis

Punjab DA Crisis: 15 दिन की Deadline से पहले Supreme Court की तैयारी!

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal Attack: 90 मिनट Surgery के बाद जिंदगी से खतरा टला

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Parliament Monsoon Session Ends

Parliament Monsoon Session Ends: विवाद में खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, कौन है जिम्मेदार?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Sukhbir Badal Attack

सुखबीर बादल पर Nanded Attack: निहंग ने गुरुद्वारे में किया जानलेवा हमला

गुरूवार, 13 अगस्त 2026

लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यहां बसों या रेस्तरां या लोगों के व्यवसायों में हिस्सेदारी करने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आम आदमी के दुख बांट रही है, जिसके लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य की भलाई और लोगों की समृद्धि सुनिश्चित करने का अभियान उनके आखिरी सांस तक जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र, बीबीएमबी और हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के पानी की चोरी करने के कदम का कड़ा विरोध किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुराने नेता अपने स्वार्थों के लिए बड़े पैमाने पर राज्य विरोधी काम करते थे लेकिन राज्य के पानी के रखवाले होने के नाते वे ऐसा कभी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब ने अपनी नहर जल प्रणाली को उन्नत किया है और अब धान के मौसम के मद्देनजर राज्य के किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के पास दूसरे राज्यों के साथ बांटने के लिए पानी की एक बूंद भी अतिरिक्त नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के पानी और युवाओं को बचाएगी और इस नेक काम के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही योग्यता के आधार पर युवाओं को 54000 से अधिक नौकरियां दी हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य युवाओं को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाना है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मोगा मीटिंग में इयाली का एलान – सूबे भर के अकाली वर्कर पार्टी की ताकत

Next Post

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का देश भर में कोई सानी नहीं: केजरीवाल का दावा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab DA Crisis

Punjab DA Crisis: 15 दिन की Deadline से पहले Supreme Court की तैयारी!

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal Attack: 90 मिनट Surgery के बाद जिंदगी से खतरा टला

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Parliament Monsoon Session Ends

Parliament Monsoon Session Ends: विवाद में खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, कौन है जिम्मेदार?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Sukhbir Badal Attack

सुखबीर बादल पर Nanded Attack: निहंग ने गुरुद्वारे में किया जानलेवा हमला

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann ने जगतार Hawara की Parole के लिए की Governor से मुलाकात

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का देश भर में कोई सानी नहीं: केजरीवाल का दावा

Increasing military expenditure will also difficult for pak IMF imposed 11 new conditions

IMF की सख्त शर्तों से पाकिस्तान की रक्षा नीति पर बड़ा असर!

tragedy in Hyderabad

Charminar के पास भीषण Fire! 8 बच्चों समेत 17 की मौत ने हिला दिया Hyderabad

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।