गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - केजरीवाल का बड़ा दावा: बीजेपी ने सीएम आतिशी के खिलाफ फर्जी केस बनाने की तैयारी की, चुनाव प्रचार को रोकने की साजिश!

केजरीवाल का बड़ा दावा: बीजेपी ने सीएम आतिशी के खिलाफ फर्जी केस बनाने की तैयारी की, चुनाव प्रचार को रोकने की साजिश!

ट्रांसपोर्ट विभाग में सीएम आतिशी के खिलाफ फर्जी केस तैयार किया जा रहा है और इससे पहले हमारे वरिष्ठ नेताओं पर रेड की जाएगी- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 25 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
CM Atishi
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को जेल भेजने का षड़यंत्र रचने का सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तीनों एजेंसियां ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग को ऊपर से आदेश मिले हैं कि कोई भी फर्जी केस कर सीएम आतिशी को गिरफ्तार किया जाए। इसके पीछे भाजपा का मकसद महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना को बंद करना है। सीएम आतिशी को जेल भेजने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग में उनके खिलाफ फर्जी केस तैयार किया जा रहा है। सीएम आतिशी की गिफ्तारी से पहले मेरे साथ आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं पर भी रेड की जाएगी, ताकि हम दूसरी चीजों में उलझे रहें और दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार न कर सकें। उन्होंने कहा कि केवल जेल में डालने और गालियां देने से जनता वोट नहीं देती है। दिल्ली की जनता इस बार इनको जवाब देगी।

पार्टी मुख्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीन-चार दिन पहले हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स तीनों एजेंसियों की मीटिंग हुई है और उस मीटिंग में आदेश आए हैं कि कुछ भी फर्जी केस करके दिल्ली की सीएम आतिशी को गिरफ्तार किया जाए। मैं यह पूरी जिम्मेदारी के साथ आज बहुत बड़ा आरोप लगा रहा हूं कि इन तीनों एजेंसियों को ऊपर से कहा गया है कि दिल्ली की सीएम आतिशी को कोई भी फर्जी केस बनाकर गिरफ्तार किया जाए। उन्हें यह भी कहा गया है कि गिरफ्तारी से पहले आम आदमी पार्टी के सभी सीनियर नेताओं पर आने वाले दिनों में रेड होगी। मेरे ऊपर फिर से रेड होगी। मनीष सिसोदिया पर रेड होगी। संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन और आतिशी पर रेड होगी। हम सब पर रेड कराई जाएगी। इनका मकसद है कि हम जो चुनावी तैयारी कर रहे हैं, उससे ध्यान भटकाना है, ताकि हमारी दिमाग दूसरी चीजों में उलझा रहे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सूत्रों से यह भी पता चला है कि ट्रांसपोर्ट विभाग में सीएम आतिशी के खिलाफ कोई फर्जी केस तैयार किया जा रहा है। इनका पूरा मकसद है कि ये किसी भी तरह से महिलाओं की फ्री बस योजना को रोकना चाहते हैं। उसे बंद करवाना चाहते हैं। हमें पूरा यकीन है कि यह लोग जो पिछले कई सालों से साजिशें रच रहे हैं, झूठे केसों में फंसाकर हम लोगों को जेल में डाल रहे हैं, लोग इस गंदे षडयंत्र का जवाब देंगे। इस देश की जनता इस किस्म की राजनीति पसंद नहीं करती है। आप अपने काम पर वोट मांगिए। आप यह बताइए कि दिल्ली में दस साल में आपने क्या काम किए हैं। आप आने वाले समय में क्या काम करेंगे। केवल जेल में डालने, गालियां देने से जनता वोट नहीं देती है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि हमें यह पुख्ता खबर मिली है कि ट्रांसपोर्ट विभाग में एक फर्जी केस के माध्यम से दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा को रोकने के लिए मेरे ऊपर करने का एक फर्जी केस करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हमने आज तक हमेशा ईमानदारी से काम किया है और ईमानदारी से काम करते रहेंगे। इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि अगर इनकी एजेंसियां मुझ पर झूठा केस करती हैं, मुझे गिरफ्तार करती हैं तो आखिरकार सच्चाई सामने आएगी। मुझे इस देश की न्याय-व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। जिस तरह से हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को फर्जी केस करके जेल भेजा गया, लेकिन आखिरकार सच्चाई सामने आई और सबको एक-एक करके बेल मिली। इसलिए मुझे भी पूरा भरोसा है कि चाहे कोई भी फर्जी केस हो जाए आखिर मेें जीत सच्चाई की होती है। अगर इन्होंने मुझे गिरफ्तार भी किया तो न्याय व्यवस्था और संविधान पर हमें इतना भरोसा है कि इनके झूठे केस के बाद भी जरूर हमें जल्द बेल मिलेगी।

आतिशी ने आगे कहा कि मैं भाजपा वालों को कहना चाहूंगी कि ये हम पर झूठे केस करके जो दिल्ली वालों की सुविधाएं रोकना चाहते हैं, चाहे ये मुझ पर केस पर फ्री बस यात्रा रोकना चाहते हैं। ये कभी स्कूलों पर केस करते हैं। कभी बिजली विभाग पर केस करते हैं। कभी मोहल्ला क्लीनिक पर केस करते हैं। दिल्ली की जनता सब देख रही है। दिल्ली वालों को पता है कि एक तरफ अरविंद केजरीवाल हैं जो फ्री बिजली-पानी देते हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं, मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल में फ्री इलाज देते हैं और महिलाओं को फ्री बस यात्रा देते हैं। दूसरी तरफ भाजपा है, जिसके सिर्फ दो काम हैं। पहला, अरविंद केजरीवाल को गालियां देना और दूसरा, दिल्ली के लोगों के हक के जो काम हैं, फ्री बिजली-पानी, फ्री बस यात्रा को रोकना। दिल्ली की जनता सब देख रही है और दिल्ली की जनता भाजपा को जवाब जरूर देगी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

क्या बीजेपी सच में महिलाओं की मदद नहीं चाहती? केजरीवाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

Next Post

MSP आंदोलन में नया ट्विस्ट: डॉक्टरों की टीम सड़क हादसे का शिकार, डल्लेवाल की हालत गंभीर!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Jagjit Singh Dallewal

MSP आंदोलन में नया ट्विस्ट: डॉक्टरों की टीम सड़क हादसे का शिकार, डल्लेवाल की हालत गंभीर!

shahrukh pathan

"2020 के दंगों से चर्चा में आए शाहरुख का नया अवतार, विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी!"

CM Haryana

"मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान: 'अगर हम जनता का दर्द समझ पाए तो सुशासन में सफल हो गए!'

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।