LIVE | ...
शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल सरकार दिल्ली में कोचिंग सेंटर के लिए बना रही कानून, केंद्र भी बनाए- आप

केजरीवाल सरकार दिल्ली में कोचिंग सेंटर के लिए बना रही कानून, केंद्र भी बनाए- आप

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 31 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
संजय सिंह
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 31 जुलाई (The News Air): राजेंद्र नगर की घटना को गंभीरता लेते हुए केजरीवाल सरकार दिल्ली में कोचिंग सेंटरों की मनमानी पर नकेल कसने के लिए इंस्टीट्यूट रेगुलेशन एक्ट लाने जा रही है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में कोचिंग सेंटरों को रेगुलेट करने की पहल शुरू कर दी है, लेकिन देश भर के कोचिंग सेंटर को भी कानूनी दायरे में लाना जरूरी है। इसलिए दिल्ली की तरह केंद्र की मोदी सरकार भी सख्त कानून बनाए, ताकि कोचिंग सेंटर खोलने, हॉस्टल चलाने और फीस लेने के लिए एक तय प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, केंद्र सरकार परीक्षा कराने वाली कंपनियों का पेपर लीक में नाम आने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी प्रावधान करे। उन्होंने कहा कि मैंने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है, लेकिन केंद्र सरकार कब तक कानून बनाएगी, यह नहीं पता। राजेंद्र नगर की दुखद घटना पर संसद में चर्चा के दौरान इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने भी कोचिंग सेंटर को रेगुलेट करने पर सहमति जताई है।

पेपर लीक से पूरे देश में छात्र पीड़ित हैं, इसके खिलाफ सख्त कानून होना आवश्यक- संजय सिंह

‘‘आप’’ के वरिष्ठ ने संजय सिंह ने दिल्ली प्रदेश संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के साथ पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कोचिंग सेंटर को रेगुलेट करने को लेकर केजरीवाल सरकार द्वारा शुरू की गई पहल की जानकारी दी। संजय सिंह ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा था कि इस देश में कोचिंग सेंटर्स की लूट को रोकने के लिए कानून बनाए जाएं। केंद्र सरकार एक ऐसा कानून बनाए जो सभी राज्यों में लागू हो। इसमें यह सुनिश्चित किया जाए कि कोचिंग सेंटर खोलने, हॉस्टल चलाने और फीस लेने के लिए निश्चित प्रक्रिया का पालन हो। बीपीएल और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के बच्चों के लिए निशुल्क पढ़ाई का कोटा निर्धारित किया जाए। केंद्र सरकार को इस दिशा में नियम कानून बनाने चाहिए। खासतौर से जिन कोचिंग सेंटर्स और पेपर कराने वाली कंपनियों का पेपर लीक कराने में नाम आता है, उनके ऊपर सख्त प्रतिबंध और कार्रवाई का प्रावधान होना चाहिए। आज गुजरात, बिहार, यूपी, हरियाणा, राजस्थान सहित देश का कोई राज्य ऐसा नहीं है, जहां के छात्र पेपर लीक के पीड़ित न हों। इसलिए देश में इसके खिलाफ सख्त कानून होना जरूरी है।

दिल्ली सरकार कोचिंग सेंटर को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने जा रही है- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि मैंने यह मांग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा था। लेकिन वह कब तक इसपर कानून बनाकर कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करेंगे, यह मुझे नहीं पता। आम आदमी पार्टी इस दिशा में पहल करेगी। जब सदन में राजेंद्र नगर की घटना पर चर्चा हो रही थी, तब इंडिया गठबंधन के कई दलों ने यह मांग की कि कोचिंग सेंटर्स के ऊपर लगाम लगाई जाए। राज्यसभा के सभापति भी इस विषय को लेकर चिंतित थे कि इन कोचिंग सेंटर्स की मनमानी पर रोक लगनी चाहिए। इंडिया गठबंधन के दलों से इस संबंध में बात होगी और केंद्र सरकार से भी इस पर चर्चा की जाएगी। हम लगातार इस बात को लेकर दबाव बनाएंगे कि कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट किया जाए। साथ ही, दिल्ली सरकार ने इस दिशा में पहल की है। दिल्ली सरकार इन कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने और कानून के दायरे में लाने के लिए एक कानून लाने जा रही है। इसके तहत इन कोचिंग सेंटर्स को नियम मानते हुए उस प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है, और दिल्ली सरकार इसकी शुरुआत आज से कर रही है। दिल्ली में अपने उज्जवल भविष्य का सपना देखने वाले छात्रों और उनके परिवार के लिए यह सुखद समाचार है कि इस दिशा में दिल्ली सरकार आगे बढ़ चुकी है।

बेसमेंट में अवैध लाइब्रेरी और क्लास चलाने रहे कोचिंग मालिकों के साथ भाजपा के एलजी ने गुपचुप बैठक की- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि जानकारी मिली कि मंगलवार को एलजी साहब ने अपने घर पर मीटिंग बुलाई थी। भाजपाई कहते हैं कि आम आदमी पार्टी दोषी है। लेकिन उनके एलजी दिल्ली में बैठकर किस तरह की साजिश कर रहे हैं, इसके बारे में भी जनता को पता चलना चाहिए। एलजी साहब अपने घर पर दिल्ली के अधिकारियों और कोचिंग सेंटर्स मालिकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। सवाल उठता है कि वह बंद कमरे में कोचिंग सेंटर्स के मालिकों के साथ क्यों मीटिंग कर रहे हैं? जिन कोचिंग सेंटर्स के मालिकों के खिलाफ उन्हें सख्ती से कार्रवाई करनी है, उनके साथ वह बंद कमरे में मीटिंग कर रहे हैं। इस मीटिंग की खबर बाहर न लीक हो जाए, इसलिए दिल्ली सरकार के मंत्रियों को इसकी खबर तक नहीं दी गई। दिल्ली सरकार के मंत्री के बिना ही एलजी साहब बंद कमरे में कोचिंग सेंटर्स के उन मालिकों के साथ गुपचुप मीटिंग कर रहे हैं, जो बेसमेंट में अवैध लाइब्रेरी और क्लास चलाने के दोषी हैं, जो कोचिंग सेंटर्स बच्चों से अनाप-शनाप फीस लेते हैं। एलजी उनके साथ छिपकर बैठक कर रहे हैं। सारे अधिकारी भी बैठक में शामिल हैं, लेकिन दिल्ली सरकार के मंत्री को इसकी कोई सूचना तक नहीं दी गई।

भाजपा और एलजी कोचिंग मालिकों को क्यों बचाना चाहते हैं? यह समझ से परे है- संजय सिंह

संजय सिंह ने आगे कहा कि भाजपा और एलजी साहब दिल्ली सरकार को बदनाम करने की गहरी साजिश में दिन-रात लगे रहते हैं। मंगलवार को इनकी मीटिंग में क्या चर्चा हुई, क्यों कोचिंग सेंटर्स के मालिकों के साथ एलजी गुपचुप मीटिंग कर रहे हैं? भाजपा और एलजी कोचिंग सेंटर्स के मालिकों को क्यों बचाना चाहते हैं, यह समझ से परे है। लेकिन मैं दिल्ली की जनता को बताना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चलने वाली दिल्ली सरकार और एमसीडी मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय लगातार कार्रवाई कर रही हैं। बुलडोजर चलवा रही हैं और कोचिंग सेंटर्स को सील कर रही हैं। मेयर खुद मौके पर जा रही हैं, अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। हमारी तरफ से लगातार कार्रवाई हो रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह अधिकारी हों या कोचिंग सेंटर्स के मालिक हों।

राजेंद्र नगर की दुखद घटना के जिम्मेदारों पर ‘‘आप’’ सरकार और एमसीडी की मेयर कार्रवाई कर रही हैं- गोपाल राय

उधर, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के राजेंद्र नगर की दुखद घटना में तीन छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसमें उनका और उनके मां-बाप का कोई कसूर नहीं था। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार और एमसीडी की मेयर ने मिलकर निर्णय किया कि इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए रात में ही राजेंद्र नगर के विधायक दुर्गेश पाठक और मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय मौके पर पहुंचे। चूंकि सारी घटना अचानक से घटी और किसी को समझ नहीं आया कि यह सब कैसे हो गया। इसके बाद उसी रात को मंत्री आतिशी ने तत्काल जांच करके इसकी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया। अगले दिन से जहां-जहां भी बेसमेंट में लाइब्रेरी या क्लास चल रही थीं, उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई। साथ ही नाले के ऊपर दीवार बनने की वजह से ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक हुआ था, इसके लिए जिम्मेदार इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई।

यह भी पढे़ं 👇

Adani Airlines

Adani Airlines Entry: IndiGo और Air India का विरोध, Duopoly टूटेगी या Conflict of Interest बढ़ेगा?

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Children Myopia India Screen Time Eyesight Weakness

बच्चों की आंखें हो रही हैं कमजोर! Myopia का खतरा, Screen Time और धूप की कमी है जिम्मेदार

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Sikkim Tax Free

Sikkim Tax Free: करोड़ों कमाओ, ₹1 भी Tax नहीं! क्या है सिक्किम का 50 साल पुराना खास अधिकार?

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Guru Purnima 2026

गुरु पूर्णिमा 2026: 28 या 29 जुलाई? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

छात्रों को कोचिंग सेंटरों की मनमानी और पेपर लीक की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है- गोपाल राय

गोपाल राय ने आगे कहा कि इन सभी कार्रवाइयों के बाद पूरी दिल्ली में कोचिंग सेंटर्स की मनमानी के खिलाफ आवाज उठनी शुरू हुई। इसकी सुगबुगाहट पहले भी थी, लेकिन आज दिल्ली ही नहीं, पूरा देश बेरोजगारी के चलते चाहता है कि इस प्रतिस्पर्धा के दौर में पढ़ाई के बाद अच्छी कोचिंग मिले, जिससे वह नौकरी हासिल कर सके। लेकिन देश में बेरोजगारी की मार झेल रहे नौजवानों के साथ-साथ उनके मां-बाप को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। पहला, उनके बच्चों को पढ़ाने वाले कोचिंग सेंटर्स और हॉस्टल अपनी मनमानी कर रहे हैं। कोचिंग का बिजनेस सारे नियमों को ताक पर रखकर आगे बढ़ रहा है। दूसरी तरफ जब उनके बच्चे परीक्षा देते हैं तो पेपर लीक हो जाता है। यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा हर जगह पेपर लीक हो रहे हैं। आज हर मां-बाप इस तनाव के साथ जी रहे हैं। इसका समाधान निकालने के लिए संसद में भी यह मुद्दा उठा था। आम आदमी पार्टी की तरफ से हमारे राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि आज वक्त की जरूरत है कि देश के कोचिंग सेंटर्स के संचालन, उनकी फीस, और उनके निर्माण को नियमित करने के लिए कानून बनाया जाए। साथ ही पेपर लीक को रोकने के लिए पहले से बने कानूनों में स्थाई और मजबूत सिस्टम को खड़ा किया जाए।

कोचिंग सेंटर्स की मनमानी पर लगाम जरूरी, केंद्र सरकार इसकी पहल करे- गोपाल राय

गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी चाहती है कि प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री छात्रों और उनके मां-बाप की पीड़ा को समझें। आज लोग अपने खेत बेच-बेचकर और कर्जा लेकर बच्चों को कोचिंग कराते हैं। उन्हें उम्मीद है कि अगर उनके बच्चे का चयन हो गया तो उनके परिवार और खानदान का नाम आगे बढ़ेगा। लेकिन कोचिंग सेंटर्स के इस मनमाने साम्राज्य को कंट्रोल करने की जरूरत है। आम आदमी पार्टी की तरफ से हम प्रधानमंत्री से निवेदन करते हैं कि वह इसके लिए पहल करें। इस विषय पर संसद में सभी पार्टियों के सांसदों के साथ एक संयुक्त कमेटी का गठन हो, जिसमें देश के छात्रों, उनके माता-पिता और कोचिंग संस्थानों का पक्ष रखकर एक खाका तैयार किया जाए और इस बेरोजगारी के दौर में पैदा हुई इस चुनौती का समाधान किया जाए। साथ ही दिल्ली सरकार अब दिल्ली के कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने की पहल करने जा रही है। इसके लिए एक कमेटी बनाकर अलग-अलग सेगमेंट से बात-चीत की जाएगी। इस कानून को तैयार करके फिर इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा ताकि इस समस्या का समाधान हो सके।

हम दिल्ली की जनता के साथ खड़े हैं, उसे किसी भी कीमत पर परेशान नहीं होने देंगे- गोपाल राय

गोपाल राय ने चेतावनी देते हुए कहा कि दिल्ली के अंदर अगर भाजपा, एलजी और उनके अधिकारी यह सोचते हैं कि दिल्ली का मुख्यमंत्री जेल में है, इसलिए हम कुछ भी करेंगे, तो आम आदमी पार्टी की सरकार ऐसा नहीं चलने देगी। हम दिल्ली की जनता और उन छात्रों के साथ पूरी ताकत से खड़े हैं। हम जितनी मजबूती से पहले खड़े थे, उतनी ही मजबूती से आज भी खड़े हैं। हमारे पास जो भी अधिकार हैं, हम उनसे लड़ेंगे, लेकिन दिल्लीवालों को किसी कीमत पर परेशान नहीं होने देंगे। दिल्लीवाले लावारिस नहीं हैं। अगर भाजपा सोच रही है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट कर उसने दिल्ली सरकार के अधिकार छीन लिए हैं, इसलिए दिल्ली की सरकार और उसके मंत्री चुप बैठेंगे, तो वह गलत सोच रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब विधान सभा स्पीकर ने शहीद उधम सिंह को उनके 85वें शहीदी दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Next Post

विद्युत मंत्री की ओर से पी.एस.ई.बी. सांझा मंच और बिजली मुलाज़िम एकता मंच के साथ बैठक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Adani Airlines

Adani Airlines Entry: IndiGo और Air India का विरोध, Duopoly टूटेगी या Conflict of Interest बढ़ेगा?

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Children Myopia India Screen Time Eyesight Weakness

बच्चों की आंखें हो रही हैं कमजोर! Myopia का खतरा, Screen Time और धूप की कमी है जिम्मेदार

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Sikkim Tax Free

Sikkim Tax Free: करोड़ों कमाओ, ₹1 भी Tax नहीं! क्या है सिक्किम का 50 साल पुराना खास अधिकार?

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Guru Purnima 2026

गुरु पूर्णिमा 2026: 28 या 29 जुलाई? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Punjab Ashirwad Yojana

पंजाब आशीर्वाद योजना: 2,769 परिवारों को ₹14.12 करोड़ की सौगात, बेटियों की शादी में मिलेगी ₹51,000 की मदद

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
CJP Protest

CJP Protest: दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों को भारी परेशानी

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Next Post
विद्युत मंत्री

विद्युत मंत्री की ओर से पी.एस.ई.बी. सांझा मंच और बिजली मुलाज़िम एकता मंच के साथ बैठक

Bribe

जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के लिए जमीन अधिग्रहण घोटाले के आरोप में सेवानिवृत्त पी.सी.एस. अधिकारी गिरफ्तार

मोनोरेल

मुंबई मोनोरेल में मोबाइल फोन में लगी आग, यात्री सुरक्षित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।