LIVE | ...
शनिवार, 6 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के लिए जमीन अधिग्रहण घोटाले के आरोप में सेवानिवृत्त पी.सी.एस. अधिकारी गिरफ्तार

जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के लिए जमीन अधिग्रहण घोटाले के आरोप में सेवानिवृत्त पी.सी.एस. अधिकारी गिरफ्तार

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 31 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Bribe
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 31 जुलाई (The News Air): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा सूर्या एन्क्लेव एक्सटेंशन के लिए 94.97 एकड़ जमीन अधिग्रहण के दौरान हुए घोटाले के संबंध में पंजाब सिविल सेवाओं (पी.सी.एस.) के सेवानिवृत्त अधिकारी इकबाल सिंह संधू को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि उक्त अधिकारी उस समय एस.डी.एम-कम-भूमि अधिग्रहण कलेक्टर (एल.ए.सी.), इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के रूप में तैनात थे।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि उक्त जमीन के असली मालिकों को मुआवजा अदा करते समय वास्तविक लाभार्थियों के स्थान पर जाली दस्तावेज तैयार किए गए थे।

इस संदर्भ में थाना नई बारांदरी, जालंधर में आईपीसी की धारा 409, 419, 420, 465, 467, 468, 201, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण कानून की धारा 7, 13 के तहत मामला संख्या 244 दिनांक 29-10-2013 दर्ज किया गया था। वर्णनीय है कि यह मामला जांच के लिए विजिलेंस ब्यूरो को सौंपा गया था और विजिलेंस द्वारा ट्रस्ट के अधिकारियों/कर्मचारियों की मिलीभगत से 4,32,15,438 रुपए के मुआवजे के वितरण में हुए गबन के संबंध में जांच की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान पता चला कि इकबाल सिंह संधू ने एल.ए.सी. के रूप में ट्रस्ट के अधिकारियों/कर्मचारियों और उनके जानकार मनजीत शर्मा निवासी अमन नगर, जालंधर की मिलीभगत से मालिकों को मुआवजा वितरण के संबंध में जाली दस्तावेज जोड़कर फाइलें तैयार करवाई थी। इसके बाद उन्होंने 3-4 दिनों में इन फाइलों का निपटारा कर दिया और 5,49,18,523 रुपए के चेक जाली व्यक्तियों के नाम पर जारी किए, जबकि यह व्यक्ति वास्तव में मुआवजा पाने के हकदार नहीं थे।

उन्होंने आगे बताया कि यह भी पता चला कि आरोपी इकबाल सिंह संधू कथित आरोपी मनजीत शर्मा का काफी करीबी है, जिसने मनजीत सिंह को नया पासपोर्ट बनवाने के लिए 2012 में अर्ध-सरकारी पत्र (डी.ई.लेटर) भी जारी किया था।

यह भी पढे़ं 👇

june_5_historical

June 5 History में क्या हुआ खास, जानें दुनिया बदलने वाली घटनाएं

शुक्रवार, 5 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 5 जून 2026
Southwest Monsoon 2026

बड़ा अपडेट: Southwest Monsoon 2026 में तेजी, IMD ने जारी की चेतावनी

शुक्रवार, 5 जून 2026
Breaking News Live Updates 5 June 2026

Breaking News Live Updates 5 June 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

शुक्रवार, 5 जून 2026

प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें मनजीत शर्मा, नगर सुधार ट्रस्ट जालंधर का कर्मचारी और निवासी गांव बिलगा जिला जालंधर, सुखदेव सिंह पटवारी, प्रेम प्रकाश नंबरदार निवासी गांव पूरनपुर जिला जालंधर, एडवोकेट मोहित भारद्वाज निवासी न्यू संतोखपुरा जिला जालंधर, एडवोकेट दीपक सडाना निवासी छोटी बारांदरी जिला जालंधर, अमदीप सिंह नंबरदार निवासी न्यू सरजगंज जिला जालंधर, कुलवंत सिंह निवासी गांव बघाणा जिला कपूरथला, जतिंदर कुमार शर्मा निवासी न्यू लक्ष्मीपुरी, जिला कपूरथला, तरलोक सिंह उर्फ बिट्टू निवासी हरगोबिंद नगर जालंधर, संदीप शर्मा निवासी संजय गांधी कॉलोनी जालंधर, सुरिंदर कुमार कैशियर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर, गुरदीप सिंह निवासी गांव जंडू सिंघा जिला जालंधर, राजिंदर सिंह निवासी बिलगा जिला जालंधर और रवि कुमार निवासी बिलगा जिला जालंधर शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अधिक पूछताछ के लिए आरोपी इकबाल सिंह संधू (पी.सी.एस.) का रिमांड लेने के लिए उसे जालंधर की माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विद्युत मंत्री की ओर से पी.एस.ई.बी. सांझा मंच और बिजली मुलाज़िम एकता मंच के साथ बैठक

Next Post

मुंबई मोनोरेल में मोबाइल फोन में लगी आग, यात्री सुरक्षित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

june_5_historical

June 5 History में क्या हुआ खास, जानें दुनिया बदलने वाली घटनाएं

शुक्रवार, 5 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 5 जून 2026
Southwest Monsoon 2026

बड़ा अपडेट: Southwest Monsoon 2026 में तेजी, IMD ने जारी की चेतावनी

शुक्रवार, 5 जून 2026
Breaking News Live Updates 5 June 2026

Breaking News Live Updates 5 June 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

शुक्रवार, 5 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 5 June 2026, जानें पंचांग और सभी राशियों का भविष्य

शुक्रवार, 5 जून 2026
Mohali NIA Court UAPA Case

बड़ा फैसला: Mohali NIA Court ने कश्मीर के 3 Students को UAPA Case में सुनाई 10 साल की सजा

गुरूवार, 4 जून 2026
Next Post
मोनोरेल

मुंबई मोनोरेल में मोबाइल फोन में लगी आग, यात्री सुरक्षित

मोनोरेल

पेरिस ओलंपिक 2024 बरनाला एथलीट वॉकर अक्षदीप सिंह आज ओलंपिक में दौड़ेंगे

मोनोरेल

बिजली के खंभे से टकराई कांवड़ यात्रियों की गाड़ी, करंट लगने से 5 की मौत,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।