सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से की अपील, कहा – हमें सभी 13 सीटें दे दो, फिर लोकसभा में केवल पंजाब ही गूंजेगा

केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से की अपील, कहा – हमें सभी 13 सीटें दे दो, फिर लोकसभा में केवल पंजाब ही गूंजेगा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 28 मई 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लुधियाना, 28 मई (The News Air) आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को लुधियाना में व्यापार मिलनी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लुधियाना के लोगों से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी को जिताने की अपील करते कहा कि आप उम्मीदवार आपके सभी मसले को संसद में उठाएंगे और आपके हक के लिए केन्द्र सरकार से लड़ेंगे।

टाउन हाल मीटिंग में व्यापारियों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि एक साल पहले मैंने और सीएम भगवंत मान ने अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और मोहाली में व्यापारियों के साथ कई मीटिंग की थी। हमने हर शहर के व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ 3-3 घंटे तक मीटिंग की थी और उनकी समस्याएं समझी। इसके बाद भगवंत मान होशियारपुर, दसूहा, दीनानगर, पटियाला, मोगा और पठानकोट गए और व्यापारियों के साथ मिलनी की।

केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बनने से पहले पंजाब में व्यापार और उद्योग की इतनी बुरी हालत थी कि यहां की इंडस्ट्रीज पंजाब छोड़कर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और आस पास के राज्यों में जा रही थीं। पिछले 2 साल के अंदर इंडस्ट्रीज के पंजाब से बाहर जाने का सिलसिला खत्म हुआ है और इंडस्ट्री का पंजाब में आने का सिलसिला चालू हुआ है। आज 56 हजार करोड़ रुपए के निवेश हुए हैं। विदेशी कंपनियां भी अब यहां इंडस्ट्री के जमीन खरीद रही है। टाटा स्टील का सबसे बड़ा प्लांट जमशेदपुर के बाद अब पंजाब में लग रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार मैं आपकी समस्या सुनते आया था लेकिन इस बार मैं आपसे मदद मांगने आया हूं। आप लोगों ने दो साल पहले विधानसभा में हमें भारी बहुमत दिया था। ये लोकसभा चुनाव हैं। इस बार हमें केंद्र में मजबूत कर दो। सभी 13 सीटें आम आदमी पार्टी को जीता दो, फिर लोकसभा के अंदर केवल पंजाब ही गूंजेगा। उन्होंने कहा कि हमारे सभी सांसद पंजाब के लोगों की आवाज उठाएंगे और केंद्र से संबंधित सारे मसलों का हल करवाएंगे। जब हमारे पंजाब से 13 सांसद होंगे तो केंद्र सरकार पंजाब का ₹1 भी फंड नहीं रोक सकती।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से दो साल पहले जब किसान आंदोलन के लिए दिल्ली की तरफ बढ़े थे, तो मोदी सरकार ने इनको दिल्ली के अंदर नहीं घुसने दिया। बॉर्डर पर रोक लिया। सड़क पर कीलें लगा दीं। बड़े-बड़े बुलडोजर लगा दिए। आंदोलन में 750 किसानों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर पंजाब से थे। अब वे पंजाबियों को सरकार गिराने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए इस बार ऐसा बटन दबाना कि भाजपा और नरेंद्र मोदी दिल्ली से बाहर हो जाएं। ये किसान आंदोलन का बदला लेने का समय है।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के लोगों ने देश में तानाशाही मचा रखी है। 16 मार्च को चुनाव की घोषणा हुई और 21 मार्च को मुझे गिरफ्तार कर लिया क्योंकि मोदी जी को डर था कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया तो केजरीवाल पूरे देश में घूमेगा जिससे मेरी सीटें कम हो जाएंगी। इसलिए केजरीवाल को जेल में डाल दो।

यह भी पढे़ं 👇

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल के उछाल से सोना-चांदी में गिरावट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Punjab Sacrilege Bill

Punjab Sacrilege Bill: पंजाब में बेअदबी पर अब होगी सख्त सजा, 10 साल से उम्रकैद तक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Bihar Government

Bihar Government Formation: 14 अप्रैल को NDA विधायक दल की अहम बैठक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
PM Modi

Nari Shakti Vandan: PM मोदी आज करेंगे महिलाओं से संवाद, विज्ञान भवन में

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का अहंकार इतना बढ़ गया है कि भगवान जगन्नाथ, जिनको पूरे जगत का नाथ कहा जाता है, उनके लिए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ मोदी जी के भक्त है। इनको इतना अहंकार हो गया है कि ये लोग मोदी जी को भगवान से भी ऊपर मानने लगे हैं। अभी कुछ दिन पहले मोदी जी अपने इंटरव्यू में बोल रहें थे कि मैं मां के कोख से पैदा नहीं हुआ हूं। मुझे सीधे भगवान ने धरती पर भेजा है। मैं भगवान का अवतार हूं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले कुछ दिन में मंदिरों से भगवान की मूर्ति हटाकर मोदी जी की मूर्ति लगवा देंगे। ये कहते हैं कि मोदी जी भगवान राम को लाए हैं। जबकि इस ब्रह्माण्ड की रचना भगवान राम ने की है।

पंजाब की आप सरकार के काम गिनाते हुए केजरीवाल ने कहा कि जब पिछली बार हम चुनाव प्रचार के लिए जाया करते थे, तो मैं कहता था कि मैंने दिल्ली में बिजली के बिल जीरो कर दिए, आपके भी कर दूंगा। लोगों को यकीन नहीं होता था कि बिजली के बिल जीरो आ सकते हैं। अब 24 घंटे बिजली आती है और बिल जीरो आता है। पूरे देश में ऐसा कहीं नहीं है। बिजली का बिल केवल दिल्ली और पंजाब में जीरो आता है, जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। ये इसलिए हुआ क्योंकि हमारी पार्टी ईमानदारी है और हमने भ्रष्टाचार बंद करके पैसे बचाए और उस पैसे से आप लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं। अब पूरे पंजाब में जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खुल रहे हैं। स्कूल का एमिनेंस बना रहे है। हम भाजपा की तरह धर्म और जाति के नाम पर नहीं, अपने काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंजाब का विकास नहीं होने देना चाहती है। वह पंजाब के करीब 9 हजार करोड़ रुपए के फंड रोक रखी है। उसमें साढ़े पांच हजार करोड़ रुपए ग्रामीण विकास फंड का पैसा है। इस आरडीएफ के पैसे से गांव-गांव में सड़कें बननी थीं। नेशनल हेल्थ मिशन का पैसा भी रोक रखी है जिससे और मोहल्ला क्लीनिक बन सकते थे। ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भाजपा चाहती है कि पंजाब का विकास रुक जाए।

केजरीवाल ने अमित शाह पर पटवार करते हुए कहा उन्होंने पंजाब के लोगों को धमकी दी है कि वह 4 जून के बाद पंजाब की आप सरकार को गिरा देंगे और मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटा देंगे। उन्होंने कहा कि आप सरकार गिराने का अमित शाह का मुख्य उद्देश्य आपकी मुफ्त बिजली और मोहल्ला क्लीनिक को बंद करना है। इसलिए भाजपा को किसी भी कीमत पर वोट मत करना। इस बार आम आदमी पार्टी को वोट देकर आप भाजपा की तानाशाही का जवाब दो।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केजरीवाल और मान ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया पलटवार, कहा – शाह ने तीन करोड़ पंजाबियों को धमकी दी है

Next Post

जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल के उछाल से सोना-चांदी में गिरावट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Punjab Sacrilege Bill

Punjab Sacrilege Bill: पंजाब में बेअदबी पर अब होगी सख्त सजा, 10 साल से उम्रकैद तक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Bihar Government

Bihar Government Formation: 14 अप्रैल को NDA विधायक दल की अहम बैठक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
PM Modi

Nari Shakti Vandan: PM मोदी आज करेंगे महिलाओं से संवाद, विज्ञान भवन में

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Blockade

Strait of Hormuz Blockade: तेल $100 के पार, US-Iran वार्ता बेनतीजा

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
MP Board 10th 12th Result 2026

MP Board 10th 12th Result 2026: अप्रैल में आएगा रिजल्ट, जानें डेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
मुख्यमंत्री भगवंत मान

जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे

AAP

माझा में आम आदमी पार्टी हुई मज़बूत, भूपिंदर सिंह संधू हुए पार्टी में शामिल

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में व्यापारियों कारोबारियों के साथ की मीटिंग, कहा -

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।