LIVE | ...
रविवार, 28 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में व्यापारियों कारोबारियों के साथ की मीटिंग, कहा –

अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में व्यापारियों कारोबारियों के साथ की मीटिंग, कहा –

इस बार आम आदमी पार्टी को सभी 13 सीटें जिताएं

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 29 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जालंधर, 29 मई (The News Air)आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को जालंधर में व्यापारियों-कारोबारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में केजरीवाल के साथ ‘आप’ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संदीप पाठक, पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों से इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को पंजाब की सभी 13 सीटें जिताने की अपील की और कहा कि अभी भगवंत मान को केंद्र सरकार और राज्यपाल से अकेले लड़ना पड़ रहा है, ये 13 सांसद उनके मजबूत हाथ बनेंगे और उनके साथ मिलकर पंजाब के हकों के लिए लड़ेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि आपने सभी पार्टियों को मौका दिया। किसी ने आपके लिए कुछ नहीं किया और न ही किसी ने संसद में पंजाब के लिए आवाज उठाई। सब जीतने के बाद केंद्रीय मंत्रियों से अपने फायदे के लिए सेटिंग कर लेते हैं। इसलिए इस बार सभी 13 सीटें आम आदमी पार्टी को जिताएं। मैं और भगवंत मान अपने सांसदों पर नजर रखेंगे और उनसे पंजाब के लिए काम करवाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आढ़तियों को बिचौलिया कहते हैं और व्यापारियों को चोर कहते हैं। हम आपको अपनी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी मानते हैं। हमारे मन में आपके लिए बहुत सम्मान है। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश के विकास के लिए किसान और मजदूर महत्वपूर्ण है, उसी तरह व्यापारी, कारोबारी और उद्योगपति भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए आप लोग कितना महत्वपूर्ण हो इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि दिल्ली का चुनाव खत्म होने के ठीक अगले दिन मैं सबसे पहले फिरोजपुर पहुंचा और वहां व्यापारियों कारोबारियों के साथ मीटिंग की।

उन्होंने कहा कि एक साल पहले मैं पंजाब आया था। उस समय मैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर, लुधियाना, मोहाली सहित कई शहरों में व्यापारियों के साथ कई घंटे मीटिंग की और उनकी हर समस्या को मैंने ख़ुद नोट किया था। मेरे जाने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई बार व्यापार मिलनी की और उसके आधार पर व्यापारियों की कई समस्याओं के समाधान हुए और कई पर काम चल रहा है।

⁠केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बनने से पहले पंजाब में इंडस्ट्री की बहुत बुरी हालत थी। व्यापारी राज्य छोड़कर राजस्थान, मध्यप्रदेश गुजरात जैसे बाहर के राज्यों में जा रहे थे, लेकिन पिछले दो सालों से इंडस्ट्री के राज्य छोड़कर जाने का सिलसिला खत्म हुआ है और आने का शुरू हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि पिछले दो सालों में पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म किया, जिससे अब सरकारी पैसे की काफी बचत हो रही है। उस पैसे से हम पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली दे रहे हैं। आज पंजाब के 83 प्रतिशत लोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। इसके अलावा हम जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बना रहे हैं और सरकारी अस्पतालों की हालत सुधार रहे हैं। वहीं सरकारी स्कूलों को हम स्कूल ऑफ एमिनेंस में बदल रहे हैं। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारी नीयत साफ है और हम ईमानदारी से कम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को परेशान कर रही है। पंजाब का उड़ीसा में एक कोल माइन है, जब हमने वहां से कोयला लाना शुरू किया तो केंद्र सरकार ने कहा कि श्रीलंका और गुजरात होकर अपना कोयला पंजाब लाओ। जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका विरोध किया तब केंद्र सरकार ने कोयला लाने के लिए एक डायरेक्ट ट्रेन दिया। अगर डायरेक्ट ट्रेन नहीं मिलता तो पंजाब में बिजली दो रुपए और महंगी हो जाती।

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता अत्यंत अहंकार में डूब गए हैं। अमित शाह ने पंजाब के लोगों को धमकी दी है कि वह 4 जून के बाद पंजाब की आप सरकार को गिरा देंगे और मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटा देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग उदार और बहादुर लोग हैं। वे धमकी बर्दाश्त नहीं करते। आपने प्यार से मांगे होते तो एक दो सीट दे भी देते, लेकिन अब आपको एक सीट भी नहीं मिलेगी। इस बार पंजाब के लोग आपको धमकी का जवाब वोट से देंगे। केजरीवाल ने कहा कि भगवान की कृपा है कि आपने आम आदमी पार्टी को 92 विधायक दिए। अगर 60 होते तो अभी तक ये लोग सरकार गिरा चुके होते।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान मानने लगे हैं। उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कहते हैं कि भगवान जगन्नाथ मोदी जी के भक्त हैं। जबकि जगन्नाथ का मतलब होता है जगत के नाथ। यानी पूरी दुनिया का कल्याण करने वाला। नरेंद्र मोदी खुद कहते हैं कि मैं अपनी मां की कोख से पैदा नहीं हुआ हूं। मैं प्रकट हुआ हूं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नरेंद्र मोदी को देवों के देव बताते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

historical

28 June in History: WWI की शुरुआत, Elon Musk Birthday और Treaty of Versailles

रविवार, 28 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 28 जून 2026
Monsoon Alert

Monsoon Alert: पूर्वोत्तर-बंगाल में Extremely Heavy Rain, UP में लू जारी

रविवार, 28 जून 2026
Breaking News Live Updates 28 June

Breaking News Live Updates 28 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 28 जून 2026

केजरीवाल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी कभी भी काम की बात नहीं करते वह हमेशा जाति धर्म और नफरत की राजनीति करते हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी शिक्षा और चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के बजाए वह हिंदू, मुस्लिम, भैंस, बकरी और मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं। कहते हैं कि इंडिया गठबंधन वालों को वोट दिया तो वे आपकी भैंस और मंगलसूत्र छीन लेंगे। क्या ऐसी ही भगवान की भाषा होती है!

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के लोगों ने देश में तानाशाही मचा रखी है। 16 मार्च को चुनाव की घोषणा हुई और 21 मार्च को मुझे गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि मोदी जी को डर था कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया तो केजरीवाल पूरे देश में घूमेगा, जिससे मेरी सीटें कम हो जाएंगी। इसलिए केजरीवाल को जेल में डाल दो। ये तो शुक्र है सुप्रीम कोर्ट का जिसने मुझे 21 दिन के लिए चुनाव प्रचार करने की इजाजत दे दी, जिसके कारण आज मैं आपके पास हूं।

केजरीवाल ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले नरेंद्र मोदी ने इंडिया टीवी के रजत शर्मा को इंटरव्यू दिया। रजत शर्मा ने प्रधानमंत्री से पूछा कि दिल्ली शराब घोटाले में न कोई सबूत है न कोई रिकवरी हुई, फिर भ्रष्टाचार कैसे हुआ? इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि केजरीवाल अनुभवी चोर है, इसलिए सबूत नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि दरअसल कोई भ्रष्टाचार हुआ ही नहीं है। अगर हुआ होता तो 100 करोड रुपए कहां चले जाते? अभी तक एक रुपए की भी रिकवरी क्यों नहीं हुई?

केजरीवाल ने कहा कि वे कहते हैं कि हमें 400 सीट चाहिए कि मोदी जी कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं। मैंने पता किया तो पता चला कि ये लोग आरक्षण खत्म करने के लिए 400 सीटें मांग रहे हैं। लेकिन मैं इनसे लड़ रहा हूं। संघर्ष कर रहा हूं। किसी हालत में हम उन्हें आरक्षण खत्म नहीं करने देंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

माझा में आम आदमी पार्टी हुई मज़बूत, भूपिंदर सिंह संधू हुए पार्टी में शामिल

Next Post

पंजाब के सभी पोलिंग बूथों पर तम्बाकू के सेवन पर होगी पाबंदीः सिबिन सी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

historical

28 June in History: WWI की शुरुआत, Elon Musk Birthday और Treaty of Versailles

रविवार, 28 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 28 जून 2026
Monsoon Alert

Monsoon Alert: पूर्वोत्तर-बंगाल में Extremely Heavy Rain, UP में लू जारी

रविवार, 28 जून 2026
Breaking News Live Updates 28 June

Breaking News Live Updates 28 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 28 जून 2026
Rashifal 28 June 2026

आज का Rashifal 28 June 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश

रविवार, 28 जून 2026
Baljit Kaur

Punjab Rural Development में बड़ा कदम: SC गांवों के लिए 72.21 करोड़ जारी

शनिवार, 27 जून 2026
Next Post
CEO Sibin C

पंजाब के सभी पोलिंग बूथों पर तम्बाकू के सेवन पर होगी पाबंदीः सिबिन सी

bhagwant mann

श्री आनंदपुर साहिब के लोगों से मान की अपील: अब हम तलवारों के बजाए...

अमित शाह

अमित शाह को पंजाब का इतिहास पढ़ना चाहिए, पंजाब के लोग जब नादिर शाह के सामने नहीं झुके तो अमित शाह क्या चीज है - संजय सिंह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।