LIVE | ...
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल और मान ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया पलटवार, कहा – शाह ने तीन करोड़ पंजाबियों को धमकी दी है

केजरीवाल और मान ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया पलटवार, कहा – शाह ने तीन करोड़ पंजाबियों को धमकी दी है

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 27 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Bhagwant Mann PC
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

बठिंडा, 27 मई (The News Air) पंजाब की सरकार गिराने के अमित शाह के बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने पलटवार किया है। आप ने कहा कि अमित शाह ने तीन करोड़ पंजाबियों को धमकी दी और पंजाब की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। पंजाब के लोग किसी की धमकियों को बर्दाश्त नहीं करते। ऐसा लगता है कि बीजेपी किसान आंदोलन भूल गई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस गंभीर मुद्दे पर मीडिया से बात की।

मीडिया को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह के बयान पर पलटवार किया और कहा कि शाह ने पंजाब के लोगों को धमकी दी है कि 4 जून के बाद वह आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे और तीन करोड़ पंजाबियों द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटा देंगे।

यह भी पढे़ं 👇

SGPC Chief Dhami

Jhotta Murder Case: परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी, निहंगों ने घेरा अस्पताल

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Amit Shah Punjab Visit

Amit Shah Punjab Visit: पैर छुए, झुककर प्रणाम किया, एक्सपर्ट बोले फंसी AAP सरकार

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Ludhiana Suicide Case,

Ludhiana Suicide Case: शादी के एक महीने बाद दूल्हे ने दी जान, पत्नी समेत 5 पर केस

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Jantar Mantar Protest CJP

Jantar Mantar Protest: दास और रांका पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, तुरंत सुनवाई की मांग

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

केजरीवाल ने अमित शाह से पूछा कि आपके पास कितना पैसा है कि आप पंजाब के लोगों की बोली लग रहे हो? पंजाब के चुने हुए प्रतिनिधियों को खरीदना चाहते हो? क्या अब आप पंजाब के लोगों को भी ईडी और सीबीआई का डर दिखाओगे? केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग धमकी से डरने वाले नहीं है। ये बहादुर लोग हैं। आप इनको खरीद और डरा नहीं सकते।

केजरीवाल ने कहा कि दरअसल इनका मकसद है कि आम आदमी पार्टी की सरकार गिराकर पंजाब के लोगों को मिल रही मुफ्त बिजली को बंद करना। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर आप मुफ्त बिजली जारी रखना चाहते हैं तो पंजाब की सभी 13 सीटें आम आदमी पार्टी को जिता दो, वरना बीजेपी वाले आपकी मुफ्त बिजली बंद कर देंगे। अगर संसद में हमारे पास ज्यादा सांसद होंगे तो हम केंद्र सरकार से लड़ सकेगे और मुफ्त बिजली व अन्य सुविधाओं को जारी रख सकेंगे।

उन्होंने कहा कि 2020 में किसान आंदोलन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के किसानों को दिल्ली में घुसने नहीं दिया था। सड़क पर कीलें लगा दी। फिर किसानों ने सवा साल तक दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन किया जिसमें करीब 750 लोग शहीद हो गए। उनमें से सबसे ज्यादा लोग पंजाब के ही थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह पंजाब के लोगों से नफरत करते है।

केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार पंजाब को परेशान कर रही है। केंद्र ने पंजाब के करीब साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये रोक रखे हैं। उसे पैसे से पंजाब के गांवों की सड़कें और अन्य विकास कार्य होने थे। वह पंजाब के हेल्थ मिशन के पैसे रोक रोक रखी है। ऐसा वे इसलिए कर कर रहे हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि पंजाब का विकास न हो।

आप सरकार को गिराने का अमित शाह का बयान लोकतांत्रिक व्यवस्था पर धब्बा है : भगवंत मान

मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अमित शाह बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांगने लुधियाना आए थे लेकिन उन्होंने चुनाव के बाद पंजाब सरकार को गिराने की धमकी दी। मान ने कहा कि वास्तव में यह भाजपा की शैली है, वे तानाशाह हैं। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है।चंडीगढ़ के मेयर चुनाव के दौरान उनकी गुंडागर्दी सभी ने देखी क्योंकि सौभाग्य से वहां सीसीटीवी कैमरे थे और फिर सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप किया और आप का मेयर बना दिया।

मान ने कहा कि हमारे देश की आजादी की लड़ाई में पंजाबियों ने सबसे ज्यादा योगदान दिया। पंजाब के लोगों को धमकाने वाले अमित शाह कौन होते हैं? शायद भाजपा और उसके नेता किसान आंदोलन को भूल गए हैं जब नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी पड़ी और किसान विरोधी कानूनों को रद्द करना पड़ा।

मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमारी सरकार को चुना है। उन्होंने हमें ऐतिहासिक जनादेश दिया और हमारे 92 विधायक जिताएं, जबकि बीजेपी के पास केवल दो है, फिर वे किस आधार पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को गिराने की बात कर रहे हैं? मान ने कहा कि अमित शाह को लगता है कि भारत की राजनीति एक बाजार है जहां वह कुछ भी और किसी को भी खरीद सकते हैं। परन्तु यह सच नहीं है। हमारे विधायकों ने 50-60 हजार वोटों के अंतर से अपनी सीटें जीती हैं। हमें पंजाब की जनता का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक संगठन है। हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं और अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह एक विचार हैं। आम आदमी पार्टी का हर सिपाही इसी विचारधारा पर चलता है।

मान ने कहा कि बीजेपी ने शिवसेना और एनसीपी को तोड़ दिया। उन्होंने विपक्षी नेताओं को जेल भेज दिया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। फिर उन्होंने कहा कि चलो अब चुनाव कराते हैं। यह स्पष्ट तौर पर तानाशाही है।

मान ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पंजाब आकर मुझे सिर्फ गालियां दीं। उन्होंने आम जनता की समस्याओं, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा या स्वास्थ्य व्यवस्था पर कोई बात नहीं की, सिर्फ मेरी बुराई की। मोदी ने कहा कि सबको मोदी-शाह के दरबार के बारे में पता है। मान ने पूछा कि शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और रमन सिंह का राजनीतिक करियर को किसने खत्म किया? मान ने कहा कि मोदी-शाह बीजेपी में उन नेताओं को किनारे कर देते हैं जो उनकी चापलूसी नहीं करते। वे ईडी और सीबीआई को विपक्ष के खिलाफ हथियार के रूप में और राज्यपाल को गैर-भाजपा सरकार के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

मान ने कहा कि अमित शाह आप सरकार को गिराने की बात कर रहे हैं, लेकिन असल में उन्हें केंद्र की भाजपा सरकार की चिंता होनी चाहिए। मान ने कहा कि मोदी यह चुनाव नहीं जीत रहे हैं। छह चरणों के मतदान और नरेंद्र मोदी के बयानों और लहजे से साफ प्रतीत हो रहा है। मान ने कहा कि राज्यसभा में आप के सात सांसद हैं और जल्द ही लोकसभा में पंजाब से हमारे 13 सांसद होंगे। हम दिल्ली, गुजरात, असम और कुरूक्षेत्र सीटों पर जीत रहे हैं। फिर हम संसद में भी पंजाब के अधिकारों की रक्षा करेंगे।

मान ने नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हिंदी भाषा में करीब 6 लाख शब्द हैं लेकिन मोदी सिर्फ 10 शब्द जानते हैं- हिंदुस्तान-पाकिस्तान, मंदिर-मस्जिद, मंगलसूत्र-मुस्लिम, कब्रिस्तान-शमशान घाट और गाय-भैंस आदि। वह कभी भी आम लोगों के वास्तविक मुद्दों के बारे में बात नहीं करते हैं। उनके पास पीएम के रूप में अपने 10 साल के कार्यकाल में दिखाने के लिए कोई भी स्कूल या अस्पताल नहीं है। मान ने कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है लेकिन आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। हम अपने दो साल के काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं। मैंने 43,000 सरकारी नौकरियां दीं। हम पंजाब के बुनियादी ढांचे, स्कूल ऑफ एमिनेंस और आम आदमी क्लीनिक का निर्माण कर रहे हैं। मान ने कहा कि नफरत की राजनीति हमारे देश और हमारे आपसी भाईचारे के लिए खतरा है।

मान ने कहा कि पंजाब देश के खाद्य भंडार में सबसे बड़ा हिस्सा देता है। अमित शाह ने अपने पंजाब दौरे में कुछ सकारात्मक बात करने के बजाय पंजाब की सरकार को तोड़ने की बात करना चुना क्योंकि यही उनकी मानसिकता है। मान ने कहा कि जब हमारे किसान भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जा रहे थे तो उन्होंने हरियाणा और दिल्ली की सीमा को सील कर दिया, जैसे यह रूस-यूक्रेन या इजरायल-फिलिस्तीन की सीमा हो।

मान ने कहा कि अब दिल्ली और पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल मिल रही है। गरीबों के बच्चे अधिकारी बन रहे हैं। युवाओं में नौकरियां मिल रही हैं। इसलिए वे हमें रोकना चाहते हैं। वे हमारी काम की राजनीति को बढ़ने से रोकना चाहते हैं।

मान ने कहा कि वह, अरविंद केजरीवाल, डॉ. संदीप पाठक सहित अधिकांश आप नेता गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं। हम यहां आम लोगों के लिए लड़ने, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आए हैं। हम राजनीति में आम लोगों के लिए लड़ने, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान और अपने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए आए हैं। मान ने कहा कि अमित शाह के इस बयान को लेकर पंजाब के लोगों में काफी गुस्सा है क्योंकि यह पंजाब की गरिमा पर हमला है। मान ने कहा कि भाजपा को पंजाब में एक भी सीट नहीं मिल रही है क्योंकि पंजाबी कभी भी नफरत की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करते। वे कभी भी जनविरोधी और पंजाब विरोधी ताकतों के साथ खड़े नहीं होंगे।

मान ने कहा कि भाजपा इस तरह अत्यंत अमर्यादित आचरण इसलिए अपना रही है क्योंकि वे अपने अंत के करीब हैं। मान ने कहा कि ‘अति’ के बाद ‘अंत’ ही होता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भगवंत मान ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर बोला हमला, कहा – बुरी तरह हार के डर से वह फिरोजपुर छोड़कर भाग गए

Next Post

केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से की अपील, कहा – हमें सभी 13 सीटें दे दो, फिर लोकसभा में केवल पंजाब ही गूंजेगा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

SGPC Chief Dhami

Jhotta Murder Case: परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी, निहंगों ने घेरा अस्पताल

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Amit Shah Punjab Visit

Amit Shah Punjab Visit: पैर छुए, झुककर प्रणाम किया, एक्सपर्ट बोले फंसी AAP सरकार

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Ludhiana Suicide Case,

Ludhiana Suicide Case: शादी के एक महीने बाद दूल्हे ने दी जान, पत्नी समेत 5 पर केस

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Jantar Mantar Protest CJP

Jantar Mantar Protest: दास और रांका पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, तुरंत सुनवाई की मांग

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Rupee Open Dollar

Rupee Open: डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत होकर 94.62 पर पहुंचा

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Hindu Temple Attack

Hindu Temple Attack: 105 अमेरिकी सांसदों ने की FBI जांच की मांग

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Next Post
केजरीवाल

केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से की अपील, कहा - हमें सभी 13 सीटें दे दो, फिर लोकसभा में केवल पंजाब ही गूंजेगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान

जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे

AAP

माझा में आम आदमी पार्टी हुई मज़बूत, भूपिंदर सिंह संधू हुए पार्टी में शामिल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।