LIVE | ...
गुरूवार, 30 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पीएम मोदी से मिले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, जेल से रिहाई बाद पहली मुलाकात

पीएम मोदी से मिले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, जेल से रिहाई बाद पहली मुलाकात

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 15 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
सीएम हेमंत सोरेन
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली 15 जुलाई (The News Air): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया, “झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।” पांच महीने जेल में बिताने और जेल से रिहा होने तथा फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। आपको बता दें कि झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इस चुनावी मौसम के बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा और पीएम मोदी के साथ उनकी मुलाकात ने कई चर्चाओं को जन्म दिया है।

इससे पहले 13 जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और आप सांसद संजय सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की थी। सोरेन ने राष्ट्रीय राजधानी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। कांग्रेस और झामुमो इंडिया गुट में सहयोगी हैं और लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़े थे। 8 जुलाई को, तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ दिनों बाद, सोरेन ने राज्य विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान फ्लोर टेस्ट जीता। हेमंत सोरेन ने अपने पक्ष में 45 विधायकों के वोट के साथ विश्वास मत जीत लिया।

अपनी गिरफ्तारी को लेकर हेमंत सोरेन लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावा रहे हैं। वह भाजपा पर आदिवासियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि झारखंड से भाजपा का सफाया हो जाएगा। हालांकि इन सब के बीच उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है। मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि यह ‘प्रधानमंत्री के साथ शिष्टाचार मुलाकात’ थी। कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 31 जनवरी को गिरफ्तारी से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढे़ं 👇

What Happened on July 30

What Happened on July 30: Arnold Schwarzenegger का जन्म, USS Indianapolis त्रासदी, Penguin Books की शुरुआत

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: छत्तीसगढ़-गुजरात में Extremely Heavy Rain, 14 राज्यों में Red Alert

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 30 July 2026

Breaking News Live Updates 30 July 2026: Mega Live, हर बड़ी खबर पर सबसे तेज नजर

गुरूवार, 30 जुलाई 2026

लगभग पांच महीने जेल में बिताने के बाद, उन्हें जमानत मिल गई और 4 जुलाई को फिर से मुख्यमंत्री बन गए। झारखंड उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत देते हुए कहा है कि प्रथम दृष्टया वह अपराध के लिए दोषी नहीं हैं और इस बात की कोई संभावना नहीं है कि जमानत पर रहते हुए वह कोई अपराध करेंगे। ऐसी खबर है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव तय समय से दो महीने पहले अक्टूबर में हो सकते हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक ही समय पर होने हैं। इन दोनों राज्यों में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को अपडेट और संशोधित करने की प्रक्रिया जिस शेड्यूल के तहत चल रही है, उसी शेड्यूल का पालन झारखंड में भी किया जा रहा है। इस आधार पर संकेत मिल रहे हैं कि झारखंड में भी चुनाव इन दोनों राज्यों के साथ होंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट से मिला पॉजिटिव संकेत, फटाक से उछल गए नजारा टेक और डेल्टा कॉर्प के शेयर

Next Post

कपड़े उतारकर पीटा, मुंह में किया पेशाब… बारात के लिए दलित ने सड़क पर डाली…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

What Happened on July 30

What Happened on July 30: Arnold Schwarzenegger का जन्म, USS Indianapolis त्रासदी, Penguin Books की शुरुआत

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: छत्तीसगढ़-गुजरात में Extremely Heavy Rain, 14 राज्यों में Red Alert

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 30 July 2026

Breaking News Live Updates 30 July 2026: Mega Live, हर बड़ी खबर पर सबसे तेज नजर

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Horoscope Today 30 July 2026

Horoscope Today 30 July 2026: गुरुवार का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगा लाभ

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: Indian Oil का नया स्मार्ट सिलिंडर, 180 मिनट में Delivery

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Next Post
सीएम हेमंत सोरेन

कपड़े उतारकर पीटा, मुंह में किया पेशाब... बारात के लिए दलित ने सड़क पर डाली...

सीएम हेमंत सोरेन

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की...

सीएम हेमंत सोरेन

तमिलनाडु सरकार कावेरी जल विवाद पर मंगलवार को बुलाएगी सर्वदलीय बैठक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।