शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जम्मू कश्मीर बीते 5 साल में काफी बदल चुका है

जम्मू कश्मीर बीते 5 साल में काफी बदल चुका है

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 17 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
जम्मू कश्मीर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Jammu Kashmir Elections: जम्मू कश्मीर बीते 5 साल में काफी बदल चुका है. अब ये राज्य नहीं, केंद्र शासित प्रदेश है. राज्य में 10 साल पहले विधानसभा चुनाव हुए थे. तब इसके पास दो झंडे थे. एक अपना और एक देश का. इसके पास अनुच्छेद 370 था, जो विशेष अधिकार देता था. पर एक कसक हर देशवासी को थी. वो ये कि एक देश में किसी एक राज्य का अपना अलग झंडा और विधान कैसे. खैर अब जम्मू-कश्मीर का ये अलग विधान खत्म हो चुका है. अब जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित है. ये बदलाव 5 अगस्त 2019 को हुआ था, जब अनुच्छेद-370 और 35-ए हटाया गया.

अब यहां 3 चरण में चुनाव होंगे, जो कई वजहों से दिलचस्प हैं. कुछ नेताओं के लिए कश्मकश है. इसकी वजह उनके कसमें-वादे हैं. जो अगस्त 2019 के आगे-पीछे किए गए थे. इन नेताओं में पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला हैं. उमर की कसम का तोड़ तो उनके पिता और पार्टी मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने निकाल लिया है. मगर, पीडीपी मुखिया कश्मकश में हैं. आइए जानते हैं किस नेता के क्या वचन-वादे हैं, जिन्होंने उनको मझधार में डाल रखा है. उनका हाल ‘न खाया जा रहा, न उगला जा रहा…’ जैसा क्यूं है.

कसम तोड़कर जनता की अदालत में कैसे जाएंगे!

अनुच्छेद-370 हटाया गया तो कई नेताओं को नजरबंद किया गया. इसमें फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी थीं. रिहाई के बाद उमर और महबूबा मुफ्ती दोनों ने कसम खाई कि तब तक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, जब तक जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य नहीं बनाया जाएगा.

यह भी पढे़ं 👇

India Census 2026

India Census 2026: इतिहास की सबसे बड़ी जनगणना शुरू, पहली बार जाति गणना भी

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Digital Loan App Scam

Digital Loan App Scam: 14,000 के लोन पर हजारों की वसूली, युवा आत्महत्या को मजबूर

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Body Detox

Body Detox: सप्लीमेंट और ड्रिंक नहीं, घर की ये चीजें काम आएंगी

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
TCS Nashik Case

TCS Nashik Case: निदा खान का दिल्ली लाल किला धमाके से कनेक्शन, ऑफिस बन रहे भर्ती केंद्र?

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

ये कसमें किसी बंद कमरे में नहीं बल्कि जनता के बीच खाई गई थीं. मतलब जनता इन नेताओं के शब्दों की साक्षी थी. अब इसी जनता की अदालत में उतरने का समय आ चुका है. चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस ऐलान से पहले उमर अब्दुल्ला के पिता जो कि पार्टी के मुखिया हैं, उन्होंने बीते दिनों कहा था कि चुनाव लड़ूंगा.

फारूक अब्दुल्ला का ये ऐलान उमर की कसम का तोड़ भी है, क्योंकि पार्टी मुखिया चुनाव तो लड़ ही रहे हैं. इससे ये भी संकेत जाएगा कि उमर अपने वादे के पक्के हैं. साथ ही फारूक अब्दुल्ला के चुनाव लड़ने से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके वोट बैंक को खास कमी नहीं खलेगी. बल्कि पार्टी तो चिल्ला-चिल्लाकर उमर के वादे के लिए भी वोट मांग सकती है.

महबूबा मुफ्ती वादा तोड़ती हैं तो क्या नुकसान

दूसरी तरफ, महबूबा मुफ्ती के सामने स्थिति कश्मकश वाली है. वो वादा तोड़कर चुनाव लड़ती हैं तो उमर चुनावी सभाओं में भारी पड़ सकते हैं. वादे पर कायम रहती हैं तो पार्टी में उस जोश की कमी रहेगी जो पार्टी के मुखिया के चुनाव लड़ने पर होती है. अब महबूबा भी फारूक की तरह दांव फेंक दें तो कोई हैरानी नहीं. वो अपनी बेटी इल्तिजा को चुनाव लड़ा सकती हैं. बीते कुछ समय से इल्तिजा काफी सक्रिय भी हैं. एलजी प्रशासन की कार्यशैली को लेकर अक्सर सवाल उठाती रहती हैं.

हालांकि, अभी तक तो पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती की सियासी स्थिति पर ‘न खाया जा रहा न उगला जा रहा’ वाली कहावत सटीक बैठ रही है. घाटी की सियासत के जानकारों का मानना है कि महबूबा इस कश्मकश वाली स्थिति से जल्द बाहर आएंगी. अगर वो ज्यादा देर करती हैं तो उन्हें ही नुकसान होगा. इसका उन्हें भी भान है. कसम के चक्रव्यूह से निकलने पर मंथन चल रहा है. जल्द ही वो निर्णय लेंगी.

जम्मू-कश्मीर का चुनावी शेड्यूल

जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर तीन चरण में चुनाव होंगे. इसमें 18 सितंबर को पहले, 25 सितंबर को दूसरे और 1 अक्टूबर को तीसरे चरण की वोटिंग होगी. 20 अगस्त को अधिसूचना जारी हो जाएगी. 27 अगस्त तक उम्मीदवार अपना नामांकन करा सकेंगे. नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 अगस्त होगी. इसके बाद चरण के हिसाब से वोटिंग फिर 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. बहुमत का आंकड़ा 46 है.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब पुलिस द्वारा 77 किलो हेरोइन बरामदगी मामले में एक प्रमुख तस्कर गिरफ्तार

Next Post

Union Health Ministry ने डॉक्टरों से की हड़ताल खत्म करने की अपील,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

India Census 2026

India Census 2026: इतिहास की सबसे बड़ी जनगणना शुरू, पहली बार जाति गणना भी

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Digital Loan App Scam

Digital Loan App Scam: 14,000 के लोन पर हजारों की वसूली, युवा आत्महत्या को मजबूर

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Body Detox

Body Detox: सप्लीमेंट और ड्रिंक नहीं, घर की ये चीजें काम आएंगी

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
TCS Nashik Case

TCS Nashik Case: निदा खान का दिल्ली लाल किला धमाके से कनेक्शन, ऑफिस बन रहे भर्ती केंद्र?

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Gold Silver Price

Gold-Silver Rate Today: सोना ₹1 लाख तक गिर सकता है, एक्सपर्ट का दावा

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Nepal PM Balen Shah

Nepal PM Balen Shah का बड़ा फैसला: नेताओं की संपत्तियों की होगी जांच

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Next Post
Union Health Ministry ने डॉक्टरों से की हड़ताल खत्म करने की अपील,

Union Health Ministry ने डॉक्टरों से की हड़ताल खत्म करने की अपील,

चिकित्सक की हत्या: अस्पताल के पूर्व प्राचार्य घोष सीबीआई के सामने दूसरे दिन पेश

चिकित्सक की हत्या: अस्पताल के पूर्व प्राचार्य घोष सीबीआई के सामने दूसरे दिन पेश

news

लंच के दौरान हिंदुओं के लाहौर को मुस्लिमों के पाकिस्तान को दे दिया,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।