LIVE | ...
सोमवार, 15 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - खेल - विंडीज की 200 रन से रौंदकर भारत ने श्रृंखला जीती

विंडीज की 200 रन से रौंदकर भारत ने श्रृंखला जीती

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 2 अगस्त 2023
in खेल
A A
0
विंडीज की 200 रन से रौंदकर भारत ने श्रृंखला जीती - Dainik Savera
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

तारोबा: भारत ने शुभमन गिल (85) की अगुवाई में बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के बाद मुकेश कुमार (30/3) और शार्दुल ठाकुर (37/4) की घातक गेंदबाजी की बदौलत दूसरे वनडे में वेस्ट इंडीज को 200 रन से रौंदकर तीन मैचों की शृंखला 2-1 से जीत ली है। भारत ने मंगलवार को खेले गये मुकाबले में विंडीज के सामने 352 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में कैरिबियाई टीम 151 रन पर आलआउट हो गयी।

गिल के अलावा ईशान किशन (77), संजू सैमसन (51) और हार्दिक पांड्या (70 नाबाद) ने भी भारत के लिये अर्द्धशतक जड़े। इसके बाद मुकेश ने पावरप्ले के अंदर वेस्ट इंडीज के तीन विकेट मात्र 17 रन पर गिराकर उसकी जीत की संभावनाएं क्षीण कर दीं। वेस्ट इंडीज के लिये गुडाकेश मोती ने सर्वाधिक 39 रन बनाये, हालांकि यह मेजबान टीम को जीत दिलाने के लिये नाकाफी था। शार्दुल ने भारत के लिये सर्वाधिक चार विकेट चटकाये। कुलदीप यादव ने दो विकेट लिये, जबकि जयदेव उनादकट को एक सफलता हासिल हुई।

एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेलने उतरी भारतीय टीम को वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया। गिल और किशन की सलामी जोड़ी ने भारत को एक और अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिये 19.4 ओवर में 143 रन की साझेदारी हुई। किशन ने इस साझेदारी में आक्रामक भूमिका निभाते हुए 64 गेंद पर आठ चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 77 रन बनाये। वह यानिक कारिया को बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में स्टंप आउट हुए।

यह भी पढे़ं 👇

Jaspal Rana

निशानेबाज और कोच Jaspal Rana का 49 साल की उम्र में निधन

शुक्रवार, 12 जून 2026
Virat Kohli

Virat Kohli : कोहली अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर

गुरूवार, 4 जून 2026
FIFA World Cup 2026 Canada

FIFA World Cup 2026 Canada: वर्ल्ड कप देखने कनाडा जाने वालों के लिए CBSA की सख्त हिदायतें

गुरूवार, 4 जून 2026
Hockey Asian Champions Trophy - CM Mann

Punjab Hockey Asian Champions Trophy: सितंबर से पहले सभी तैयारियां पूरी करें- CM भगवंत मान

शनिवार, 30 मई 2026

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रुतुराज गायकवाड़ बड़ा स्कोर नहीं बना सके, लेकिन इसके बाद आने वाले बल्लेबाज़ों ने निराश नहीं किया। दूसरे वनडे में असफल रहे सैमसन ने गिल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिये 69 रन जोड़े। सैमसन ने मात्र 41 गेंद की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाकर 51रन बनाये, हालांकि वह अपना अर्द्धशतक पूरा करते ही पवेलियन लौट गये।

सैमसन ने अर्द्धशतक बनाकर अपने चयन को उचित साबित किया, हालांकि सूर्यकुमार 30 गेंद पर दो चौके और दो छक्के लगाकर 35 रन ही बना सके। गिल शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन गुडाकेश मोती ने अपनी लेग स्पिन से उन्हें लंबे समय तक छकाया और अंतत: 86 रन पर कैचआउट करवाया। गिल ने 92 गेंद की पारी में 11 चौके जड़े।

गिल और सूर्यकुमार के आउट होने के बाद पांड्या ने भारतीय पारी को ज़ोरदार अंत देने की ज़िम्मेदारी ली। पांड्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने आखिरी पांच ओवरों में 56 रन जोड़े। कप्तान पांड्या ने खुद 52 गेंद पर चार चौकों और पांच छक्कों की बदौलत नाबाद 70 रन बनाकर अपनी पारी का अंत किया। वेस्ट इंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने 10 ओवर में 73 रन देकर दो विकेट लिये। अल्ज़ारी जोसेफ (10 ओवर, 77 रन), कारिया (आठ ओवर, 58 रन) और मोती (10 ओवर, 38 रन) को एक-एक विकेट हासिल हुआ। जेडेन सील्स आठ ओवर में 75 रन देकर विंडीज के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Uphaar Cinema Fire Case : दिल्ली की कोर्ट ने उपहार सिनेमाघर की सीलिंग हटाने का दिया आदेश

Next Post

Binance ने जापान में मारी एंट्री, Bitcoin, Shiba Inu, Dogecoin सहित ये 34 क्रिप्टोकरेंसी हुईं लिस्ट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Jaspal Rana

निशानेबाज और कोच Jaspal Rana का 49 साल की उम्र में निधन

शुक्रवार, 12 जून 2026
Virat Kohli

Virat Kohli : कोहली अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर

गुरूवार, 4 जून 2026
FIFA World Cup 2026 Canada

FIFA World Cup 2026 Canada: वर्ल्ड कप देखने कनाडा जाने वालों के लिए CBSA की सख्त हिदायतें

गुरूवार, 4 जून 2026
Hockey Asian Champions Trophy - CM Mann

Punjab Hockey Asian Champions Trophy: सितंबर से पहले सभी तैयारियां पूरी करें- CM भगवंत मान

शनिवार, 30 मई 2026
BCCI

BCCI RTI Loophole: अरबों की कमाई पर जीरो जवाबदेही, CIC ने बीसीसीआई को RTI से बाहर रखा

शनिवार, 23 मई 2026
Amanpreet Singh Gill

Virat Kohli ने जताया शोक: पूर्व साथी Amanpreet Singh Gill का 36 साल की उम्र में निधन

गुरूवार, 7 मई 2026
Next Post
Binance ने जापान में मारी एंट्री, Bitcoin, Shiba Inu, Dogecoin सहित ये 34 क्रिप्टोकरेंसी हुईं लिस्ट

Binance ने जापान में मारी एंट्री, Bitcoin, Shiba Inu, Dogecoin सहित ये 34 क्रिप्टोकरेंसी हुईं लिस्ट

Arvind Kejriwal

दिल्ली में 29 और दुकानों को 24 घंटे खोलने की सीएम केजरीवाल ने दी मंजूरी

SSC Recruitment 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, बंपर वैकेंसी, 1000 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू

SSC Recruitment 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।