LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली में 29 और दुकानों को 24 घंटे खोलने की सीएम केजरीवाल ने दी मंजूरी

दिल्ली में 29 और दुकानों को 24 घंटे खोलने की सीएम केजरीवाल ने दी मंजूरी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 3 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 03 अगस्त (The News Air) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली में 29 और दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालन की अनुमति देने के पीछे मुख्य उद्देश्य दिल्ली की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही रोजगार के अधिक अवसर पैदा करना है। इससे नाइट लाइफ को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने जिन 29 दुकानों को 24 घंटे संचालन की अनुमति दी है, उनमें शॉप, रेस्टोरेंट, रिटेल ट्रेड या बिजनेस और कामर्शियल कटेगरी के प्रतिष्ठान हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रस्ताव को अब अप्रूवल के लिए उपराज्यपाल को भेजा गया है।

सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार पैदा करने पर गंभीरता पूर्वक काम कर रही है। इसके लिए सरकार की ओर से कई पहलों पर काम किया जा रहा है। इन पहलों में से एक दिल्ली में चुनिंदा जगहों पर दुकानों को 24 घंटे संचालन की अनुमति देना भी शामिल है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिल्ली के श्रम मंत्रालय ने प्राप्त आवेदनों की जांच के उपरांत एक प्रस्ताव बनाकर गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष रखा, जिसे सीएम ने मंजूरी दे दी है। इसमें शॉप, रेस्टोरेंट, रिटेल ट्रेड या बिजनेस और कॉमर्शियल कटेगरी की दुकानें शामिल हैं।

दिल्ली शॉप एंड इस्टेब्लिशमेंट्स एक्ट 1954 के तहत दिल्ली के श्रम मंत्रालय के पास 24 घंटे दुकानों का संचालन करने के इच्छुक 35 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। श्रम मंत्रालय की ओर से प्राप्त आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की बारिकी से जांच की गई। इसमें पाया गया कि 35 आवेदनों में से 3 आवेदन अधूरे थे और जांच के दौरान उनमें दी गई जानकारी भी गलत पाई गई। इस आधार पर इन तीनों आवेदनों को होल्ड कर दिया गया। इसी तरह, 35 में से 3 आवेदन डुप्लीकेट पाए गए। यानी एक ही आवेदनकर्ता ने दो बार आवेदन कर दिया था। जांच के उपरांत उसका एक आवेदन रद्द कर दिया गया।

सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में 24 घंटे दुकानों व व्यसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन की अनुमति लेने वालों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा अभी तक 552 दुकानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी जा चुकी है। अभी जून 2023 में ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने 155 दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी थी। दूसरी ओर, 1954 से 2022 तक बीते 68 वर्षों में सिर्फ 269 दुकानों और प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालन की अनुमति दी गई थी।

बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उसके अनुकूल माहौल तैयार करने को लेकर गंभीर हैं। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और आर्थिक विकास को मजबूत करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। नए वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालन की मंजूरी देने के पीछे दिल्ली सरकार का उद्देश्य रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करना और दिल्ली की अर्थव्यवस्था के समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इस विकास से व्यवसायों और उपभोक्ताओं दोनों पर समान रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। अब व्यापारियों को ज्यादा समय तक सेवा प्रदान करने की अनुमित मिलने से लोगों को भी सुविधा मिलेगी और वे 24 घंटे आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का उपयोग कर पाएंगे।

दूसरी तरफ, सीएम अरविंद केजरीवाल की दखल के बाद अब दिल्ली सरकार में इंस्पेक्टर राज पूरी तरह से खत्म हो गया है और आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। यानी अब व्यापारियों को सरकारी कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं है, उनके आवेदन जमा होने के चार सप्ताह के अंदर ही सत्यापन कार्य पूरा हो जाएगा। यह कदम सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में फेसलेस सर्विसेज की तरह प्रशासनिक सुधार लाने के मिशन के अनुरूप उठाया गया है। वहीं, दिल्ली में इन प्रतिष्ठानों के 24 घंटे संचालन की अनुमति देने का निर्णय दिल्ली में व्यापार और “इज ऑफ डूइंग बिजनेस” को बढ़ावा देने के सरकार के विजन को दर्शाता है। इसके अलावा, यदि कोई आवेदक अपेक्षित अनुमोदन प्राप्त करने में विफल रहता है, तो भी सरकार आवेदक को गाइडलाइन के अनुसार अपनी कमियों को सुधारने और दोबारा अनुमोदन प्राप्त करने का अवसर देती है।

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

इन तरह की दुकानों को इन जगहों पर खोलने की दी गई है मंजूरी

दिल्ली सरकार ने प्रमुख रूप से चार काटेगरी की दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की मंजूरी दी गई है। शॉप कटेगरी में कम्यूनिटी सेंटर, कड़कड़डूमा, ओल्ड राजेंद्र नगर, आउटर रिंग रोड, चाणक्यपुरी, डिस्ट्रिक्ट सेंटर लक्ष्मी नगर, एंबिएंस मॉल, वसंत कुंज, शकरपुर, रानीबाग,मेट्रो स्टेशन, सरिता विहार, मेन मार्केट राजौर गार्डेन, लक्ष्मी नगर कमर्शियल काम्प्लेक्स, टर्मिनल 3 और खान मार्केट में पैकर्स एंड मूवर्स, रेडिमेट गारमेंट, प्रोविजन स्टोर, डेयरी प्रोडक्ट की दुकानें 24 घंटे खुलेंगे। कमर्शियल कटेगरी में डिप्लोमेटिक एन्क्लेव, उत्तम नगर आर आईजीआई एयरपोर्ट पर होटल एवं रेस्टोरेंट, लॉजिस्टिक्स एवं वेयर हाउस के प्रतिष्ठान खुलेंगे। रेस्टोरेंट कटेगरी में उत्तम नगर, पश्चिम विहार और उर्दू बाजार, जामा मस्जिद में फूड प्रोडक्ट की दुकान खुलेंगी। इसी तरह, रिटेल ट्रेड कटेगरी में द्वारका, प्रशांत विहार, विकासपुरी, पंजाबी बाग, कोटला मुबारकपुर, हौज खास और द्वारका सेक्टर 19 में एफएमसीजी ग्रॉसरी की दुकान खुलेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Binance ने जापान में मारी एंट्री, Bitcoin, Shiba Inu, Dogecoin सहित ये 34 क्रिप्टोकरेंसी हुईं लिस्ट

Next Post

SSC Recruitment 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
SSC Recruitment 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, बंपर वैकेंसी, 1000 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू

SSC Recruitment 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

बृजभूषण  की एक बार फिर बढ़ी मुश्किलें, अवैध खनन पर NGT ने जांच का दिया आदेश

बृजभूषण की एक बार फिर बढ़ी मुश्किलें, अवैध खनन पर NGT ने जांच का दिया आदेश

बिहार अमीन, कानूनगो और क्लर्क के 10 हजार से ज्यादा पद के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड

कानूनगो और क्लर्क के 10 हजार से ज्यादा पद के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।