LIVE | ...
रविवार, 20 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - तेलुगू राज्यों में स्कूलों से लेकर आईआईटी के हॉस्‍टल तक में हो रहीं छात्र आत्महत्या की घटनाएं

तेलुगू राज्यों में स्कूलों से लेकर आईआईटी के हॉस्‍टल तक में हो रहीं छात्र आत्महत्या की घटनाएं

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 19 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, लाइफस्टाइल, स्पेशल स्टोरी
A A
0
आईआईटी
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हैदराबाद, 19 अगस्त (The News Air) तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में आवासीय स्कूलों से लेकर कॉलेजों तक व पेशेवर कॉलेजों और विश्‍वविद्यालयों से लेकर आईआईटी जैसे शैक्षणिक संस्थानों तक  के छात्रावासों में छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

जहां पढ़ाई का तनाव और साथियों का दबाव बड़ी संख्या में हो रहीं आत्महत्याओं का मुख्य कारण हैं, वहीं अवसाद, रिश्ते के मुद्दे और कुछ मामलों में रैगिंग जैसे कारक भी छात्रों को आत्महत्या की ओर प्रेरित कर रहे हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद (आईआईटी-एच) की 21 वर्षीय स्नातकोत्तर छात्रा को 7 अगस्त को परिसर में उसके छात्रावास के कमरे में लटका हुआ पाया गया था।

ममिता नायक स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्रा थी। कुछ दिनों पहले वह हैदराबाद से लगभग 60 किमी दूर संगारेड्डी जिले के कांडी स्थित परिसर में सिविल इंजीनियरिंग में मास्टर कार्यक्रम में शामिल हुई थी।

पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है और वह गंभीर मानसिक दबाव में थी।

वह एक महीने से भी कम समय में आत्महत्या से मरने वाली दूसरी आईआईटी-एच की छात्रा थी और पिछले एक साल में चौथी।

डी. कार्तिक (21) ने विशाखापत्तनम में समुद्र में डूबकर आत्महत्या कर ली थी, क्योंकि वह अपने बैकलॉग से उदास था।

बी.टेक (मैकेनिकल) द्वितीय वर्ष के छात्र कार्तिक ने 17 जुलाई को परिसर छोड़ दिया था। उसका शव 25 जुलाई को विशाखापत्तनम में समुद्र तट से बरामद किया गया।

तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मिरयालगुडा का रहने वाला छात्र परीक्षाओं में बैकलॉग क्लियर न कर पाने से परेशान था।

एक साल में आईआईटी-एच के चार छात्रों की आत्महत्या से मौत हो चुकी है। पिछले साल सितंबर में राजस्थान की मूल निवासी मेघा कपूर (22) ने आईआईटी-हैदराबाद परिसर के पास संगारेड्डी शहर में एक लॉज से कूदकर जान दे दी थी। वह बी.टेक की छात्रा थी। उसके कुछ बैकलॉग थे। वह एक लॉज में रह रही थी।

पिछले साल अगस्त में आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के नंदयाल के मूल निवासी और एम.टेक द्वितीय वर्ष के छात्र जी. राहुल ने प्लेसमेंट और थीसिस के दबाव के कारण अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगा ली थी।

पुलिस ने उसके कमरेे से सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें लिखा था, ”संस्थान को छात्रों पर थीसिस पूरी करने के लिए दबाव नहीं डालना चाहिए। वह आत्महत्याओं पर और अधिक शोध करवाए और अंततः उसका शोध सफल होगा। मैंने दबाव से राहत पाने के लिए धूम्रपान और शराब का सेवन किया, लेकिन तनाव कम नहीं हो सका।”

2019 में आईआईटी-हैदराबाद में तीन आत्महत्याएं हुईं और सभी मामलों में छात्रों ने चरम कदम उठाने के लिए शैक्षणिक दबाव, साथियों के दबाव और अवसाद का हवाला दिया।

घटनाओं से चिंतित आईआईटी-एच अधिकारियों ने छात्रों को दबाव से निपटने की सलाह देने के लिए मनोविज्ञान के विशेषज्ञों के साथ एक परामर्श केंद्र खोला है।

तेलंगाना के निर्मल जिले में आईआईआईटी बसर के नाम से मशहूर राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलॉजीज (आरजीयूकेटी) नियमित रूप से छात्र आत्महत्याओं की रिपोर्ट करने वाला एक और संस्थान है।

8 अगस्त को प्री यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) के प्रथम वर्ष के 17 वर्षीय छात्र को विश्‍वविद्यालय परिसर में छात्रावास के कमरे में लटका हुआ पाया गया था।

ऐसा संदेह है कि कथित तौर पर घर की याद आने के बाद छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह संगारेड्डी जिले का रहने वाला था, वह एक सप्ताह पहले संस्थान में दाखिला लिया था और कथित तौर पर वह अकेलापन महसूस कर रहा था।

15 जून को एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीयूसी प्रथम वर्ष की वह छात्रा परिसर में छात्रावास भवन की चौथी मंजिल से कूद गई थी।

13 जून को पीयूसी प्रथम वर्ष की एक छात्रा विश्‍वविद्यालय परिसर में बाथरूम में फंदे से लटकी हुई पाई गई थी।

फिजिक्स की परीक्षा देने के बाद उसने यह कदम उठाया। संगारेड्डी जिले की रहने वाली वह छात्रा कथित तौर पर मानसिक तनाव में थी। परीक्षा में शामिल होने के बाद उसने शिक्षकों से संपर्क किया था। शिक्षक ने उसे समझाने की कोशिश की, मगर एक दिन उसने शौचालय में जाकर फांसी लगा ली।

बसर आईआईटी में पिछले साल दो आत्महत्याएं हुईं। पिछले साल दिसंबर में कैंपस के बॉयज हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगा ली थी। 17 साल के लड़के ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह निजी कारणों से आत्महत्या कर रहा है।

पिछले साल अगस्त में बी.टेक इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे एक 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगा ली थी।

संदेह है कि उसने निजी कारणों से यह कदम उठाया।

यह भी पढे़ं 👇

Heavy Rainfall Alert

Bay of Bengal में Low Pressure, Odisha-Andhra में Heavy Rainfall Alert, मछुआरों को चेतावनी

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 20 September

Breaking News Live Updates 20 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Daily Horoscope 20 September 2026

आज का राशिफल 20 September 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Loan Default

Loan Default पर बैंक जबरन गाड़ी नहीं छीन सकते, Supreme Court का बड़ा फैसला

शनिवार, 19 सितम्बर 2026

मई 2020 में पीयूसी प्रथम वर्ष के एक छात्र ने एक लड़की को लेकर अपने सहपाठी के साथ झगड़े के बाद एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, जो कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों और देश के शीर्ष व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए सर्वोत्तम कोचिंग केंद्रों के लिए जाने जाते हैं, देश में बड़ी संख्या में छात्रों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार हैं।

इस साल अप्रैल में इंटरमीडिएट (कक्षा 11 और 12) के परिणाम घोषित होने के 48 घंटों के भीतर 10 छात्रों की आत्महत्या से मौत हो गई। छात्र परीक्षा में फेल हो गए थे या कम अंक प्राप्त कर पाए थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कोर्ट ने हेरोइन तस्करी से जुड़े मामले में व्यक्ति को 3.5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई

Next Post

चीन ईमानदारी से अफ्रीका के साथ संबंधों को बढ़ाने में जुटा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Heavy Rainfall Alert

Bay of Bengal में Low Pressure, Odisha-Andhra में Heavy Rainfall Alert, मछुआरों को चेतावनी

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 20 September

Breaking News Live Updates 20 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Daily Horoscope 20 September 2026

आज का राशिफल 20 September 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Loan Default

Loan Default पर बैंक जबरन गाड़ी नहीं छीन सकते, Supreme Court का बड़ा फैसला

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Ravneet Bittu

CM Bhagwant Mann के काफिले पर टमाटर-अंडे फेंके, Ravneet Bittu गिरफ्तार

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Vijay Tamil Nadu Politics

Vijay ने Tamil Nadu Politics में तोड़ा 50 साल का DMK-AIADMK Duopoly, नया युग शुरू

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Next Post
चीन ईमानदारी

चीन ईमानदारी से अफ्रीका के साथ संबंधों को बढ़ाने में जुटा

मोदी का करिश्मा,

यूपी विजय का नुस्खा: मोदी का करिश्मा, योगी का जादू, 'लभार्थियों' की निष्ठा

भाजपा

भाजपा ने चुनाव से पहले पीएम मोदी की आधा दर्जन से अधिक दौरों से मध्य प्रदेश को लुभाया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।