LIVE | ...
गुरूवार, 20 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भाजपा ने चुनाव से पहले पीएम मोदी की आधा दर्जन से अधिक दौरों से मध्य प्रदेश को लुभाया

भाजपा ने चुनाव से पहले पीएम मोदी की आधा दर्जन से अधिक दौरों से मध्य प्रदेश को लुभाया

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 19 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
भाजपा
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

भोपाल, 19 अगस्त (The News Air) 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों के लिए स्पष्ट रूप से भाजपा का चुनावी बिगुल बजाते हुए कहा था कि वह 2024 में होने वाला चुनाव जीतकर अगले साल फिर लालकिले पर लौटेंगे।

हालांकि, इससे पहले पीएम मोदी ने 12 जुलाई को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के सागर जिले की यात्रा के दौरान कहा था कि ”संत रविदास मुझे उनके मंदिर का उद्घाटन करने का आशीर्वाद देंगे, आज मैं यहां आधारशिला रख रहा हूं।”

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव तीन महीने से ज्यादा दूर नहीं हैं। ऐसे में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाले भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने दो केंद्रीय मंत्रियों भूपेंद्र सिंह यादव और अश्विनी वैष्णव को चुनाव प्रभारी नियुक्त करके पूरी कमान संभाल ली है। राज्य के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव संयोजक बनाया गया है।

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी विधानसभा चुनाव के साथ-साथ चल रही है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर भाजपा की गहन मेहनत लोकसभा चुनाव के लिए है।

इसके अलावा, आरएसएस और भाजपा के संगठनात्मक नेताओं ने भी लोकसभा के लिए अपना अभियान शुरू कर दिया है। एक राजनीतिक पर्यवेक्षक ने कहा है कि भाजपा को मध्य प्रदेश से बहुत उम्मीदें हैं, क्योंकि पार्टी ने साल 2019 में 29 में से 28 सीटें जीती थीं।

अन्य राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने बताया कि पीएम मोदी ने पिछले साल सितंबर से मध्य प्रदेश की आधा दर्जन से अधिक यात्राएं की हैं, और हर बार उन्होंने 2014 के बाद से अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालने के अलावा बड़ी घोषणाएं की हैं।

इससे भी अहम बात यह है कि पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के अपने हर दौरे में राज्य की जनता को कुछ न कुछ बड़ा तोहफा दिया है। इसकी शुरुआत 17 सितंबर 2022 को उनके जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क (केएनपी) में आठ नामीबियाई चीतों को छोड़ने से हुई। एक महीने बाद 11 अक्टूबर को अपनी उज्जैन यात्रा के दौरान उन्होंने ‘महाकाल लोक’ को लोगों को समर्पित किया था।

इस साल, पीएम मोदी ने 9 जनवरी को इंदौर की अपनी पहली यात्रा की थी। उन्होंने तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस में हिस्सा लिया था। यह कोविड-19 महामारी के कारण चार साल के अंतराल के बाद आयोजित किया गया था।

1 अप्रैल 2023 को उन्होंने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 24 अप्रैल को उन्होंने ग्राम सभा और पंचायती राज सदस्यों को संबोधित करने के लिए रीवा (विंध्य क्षेत्र का केंद्र) का दौरा किया। उन्होंने रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास भी किया।

यह भी पढे़ं 👇

US Ambassador

US Ambassador के Kashmir बयान पर Pakistan में तूफान!

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
AI

AI का भविष्य तीन देश तय करेंगे! India बाहर क्यों?

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Ration Card

राशन दुकान नए नियम: 100 किलो कमी तो FIR, License रद्द!

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
PM Kisan

PM Kisan 24वीं किस्त: रक्षाबंधन पर पैसा या इंतजार और?

गुरूवार, 20 अगस्त 2026

27 जून को पीएम मोदी ने भोपाल का दौरा किया और भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा को संबोधित किया और दो और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों क्रमश: भोपला से इंदौर और भोपाल से जबलपुर की भी घोषणा की। इसके अलावा भी पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के लिए कई परियोजनाओं का ऐलान किया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटें हैं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 29 सीटों में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस केवल छिंदवाड़ा सीट ही जीत सकी थी, हालांकि तब मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। भाजपा को मध्य प्रदेश से काफी उम्मीदें हैं। यही कारण है कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्य में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें बरकरार रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

यूपी विजय का नुस्खा: मोदी का करिश्मा, योगी का जादू, ‘लभार्थियों’ की निष्ठा

Next Post

कर्नाटक का प्रभाव: अंदरूनी कलह ने तेलुगू राज्यों में भाजपा की स्थिति खराब की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

US Ambassador

US Ambassador के Kashmir बयान पर Pakistan में तूफान!

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
AI

AI का भविष्य तीन देश तय करेंगे! India बाहर क्यों?

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Ration Card

राशन दुकान नए नियम: 100 किलो कमी तो FIR, License रद्द!

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
PM Kisan

PM Kisan 24वीं किस्त: रक्षाबंधन पर पैसा या इंतजार और?

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Auto-rickshaw

बड़ी कार्रवाई! Maharashtra में Marathi नहीं तो License रद्द

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
LPG E-KYC Deadline Urgency

बड़ी खबर! LPG E-KYC 23 अगस्त तक नहीं तो गैस बंद

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Next Post
भाजपा

कर्नाटक का प्रभाव: अंदरूनी कलह ने तेलुगू राज्यों में भाजपा की स्थिति खराब की

जेयू में रैगिंग

जेयू में रैगिंग से मौत : राजनीति हावी होने से असली मुद्दा हो गया है धुंधला

एफपीआई ने

एफपीआई ने अगस्त में 10,921 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।