LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘‘भाजपा को वोट देंगे तो ये कानून व्यवस्था की तरह ही आपके स्कूल-अस्पताल और बिजली का भी बुरा हाल कर देंगे’’-केजरीवाल

‘‘भाजपा को वोट देंगे तो ये कानून व्यवस्था की तरह ही आपके स्कूल-अस्पताल और बिजली का भी बुरा हाल कर देंगे’’-केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 30 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
arvind kejriwal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 30 नवम्बर, (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा कर जनता से सीधा संवाद किया। पदयात्रा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की जबरदस्त उमड़ी भीड़ ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’ के जमकर नारे लगाए। अरविंद ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा को वोट मत देना, नहीं तो इन्होंने दिल्ली की कानून व्यवस्था का जो हाल कर दिया है, उसी तरह आपके स्कूल, अस्पताल और बिजली का भी कर देंगे। आपने भाजपा को कानून व्यवस्था संभालने की जो जिम्मेदारी दी थी, वह जिम्मेदारी इन्होंने नहीं निभाई है। इस चुनाव में अब आपको इन्हें सबक सिखाना है। इस दौरान ग्रेटर कैलाश से विधायक व मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंचशील पार्क को एक तरह से दिल्ली का सबसे पॉश एरिया माना जाता है। वहाँ बहुत अमीर लोग रहते हैं। अभी दो-चार दिन पहले वहाँ एक परिवार में 64 साल के बुजुर्ग की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई और उनके शरीर में जगह-जगह चाकू गोंद दिए गए। उनके परिवार से मैं मिलकर आ रहा हूँ। पूरा परिवार बहुत दुख और सदमे में है। क्यों हुआ? कैसे हुआ? कुछ पता नहीं चल पा रहा है। अभी थोड़े दिन पहले ग्रेटर कैलाश में एक जिम मालिक जब अपनी जिम के बाहर खड़ा था तो कुछ बाइक सवार लोग आए और उस पर कई गोलियाँ चलाकर उसकी हत्या करके चले गए। उसके दो-चार दिन बाद ग्रेटर कैलाश में एक और घटना घटी थी। अगर इतने अमीर-अमीर इलाकों के अंदर ऐसी-ऐसी घटनाएं घट रही हैं तो दिल्ली में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है। पूरी दिल्ली में व्यापारियों, दुकानवालों और उद्योगपतियों को फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं कि इतने पैसे दे दो वरना तुम्हारे बच्चों को मार देंगे, किडनैप कर लेंगे। दिल्ली में काम करना मुश्किल होता जा रहा है। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बेटी घर से निकलकर कॉलेज जाती है और माँ-बाप का दिल धक-धक करता रहता है कि पता नहीं ठीक-ठाक वापस आएगी या नहीं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले दो साल से दिल्ली की हालत और बद से बदतर होती जा रही है। पूरी दिल्ली एक तरह से गैंगस्टर्स की राजधानी बन गई है। देश के बड़े-बड़े गैंगस्टर्स आज दिल्ली के अंदर अपना धंधा चला रहे हैं। दिल्ली की जनता ने 10 साल पहले मुझे अच्छे स्कूल बनाने की ज़िम्मेदारी दी थी। आपने कहा था कि हमारे लिए अच्छी बिजली का इंतज़ाम करो। अब 24 घंटे और मुफ्त बिजली आती है। पहले घंटों-घंटों के पावरकट लगते थे। अब नहीं लगते। दिल्ली के लोगों ने मुझे ज़िम्मेदारी दी थी अस्पताल का इंतज़ाम करो। हमने जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए। दवाइयाँ और इलाज फ्री कर दिया। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की जनता ने केंद्र सरकार और भाजपा को ज़िम्मेदारी दी थी कि दिल्ली की सुरक्षा करो। लेकिन इन लोगों ने क्या किया? पूरी दिल्ली का बुरा हाल कर दिया। अब इन लोगों से दिल्ली नहीं संभल रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता से केवल इतना कहना चाहता हूँ कि आने वाले चुनाव में गलती से भी इन्हें वोट मत दे देना। नहीं तो दिल्ली में जो कानून व्यवस्था का हाल कर रखा है वही आपके स्कूलों, बिजली और अस्पतालों का भी कर देंगे। देश के 20 राज्यों में इनकी सरकार है। ये तो बहुत बड़ी पार्टी हैं। हम तो छोटी सी पार्टी हैं। आप उत्तर प्रदेश देख लो, वहाँ बुरा हाल है। उत्तर प्रदेश में 10-10 घंटे बिजली नहीं आती है। बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत देश में जहाँ भी इनकी सरकारें हैं वहाँ बुरा हाल है। गुजरात में तो इनकी 30 साल से सरकार है फिर भी 8-8 घंटे के पावरकट लगते हैं। अगर गलती से इनको वोट दे दिया तो ये दिल्ली का भी बुरा हाल कर देंगे। बड़ी मुश्किल से हम सबने मिलकर दिल्ली ठीक की है। उत्तर प्रदेश में किसी से भी फोन करके पूछ लेना हर महीने हजारों रुपए के बिल आते हैं। जबकि दिल्ली में कई लोगों के जीरो बिल आते हैं तो किसी के 400 या 500 रुपए के बिल आते हैं। दिल्ली में बिजली सस्ती है, लोगों के जीरो बिजली के बिल आते हैं। यूपी-बिहार में स्कूलों का बुरा हाल है। चाबी जनता के हाथ में है। 10 साल पहले आपने चाबी घुमाकर कई चीजें ठीक कर ली थीं। कानून व्यवस्था इनको दी थी वो इन्होंने बेड़ा गर्क कर दिया। अब बाकी चीजें इनको मत दे देना नहीं तो सारा बेड़ा गर्क हो जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने अंत में कहा कि हमारी माताओं-बहनों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली की हर महिला के खाते में हजार-हजार रुपए महीने डलवाने वाली योजना हम जल्दी ही पास करने वाले हैं। 18 साल से ऊपर जितनी भी महिलाएं हैं, हर महीने उनके अकाउंट में पैसा आया करेगा। वो योजना जल्द ही शुरू होने वाली है।

यह भी पढे़ं 👇

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

केजरीवाल का हुआ जोरदार स्वागत

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ग्रेटर कैलाश विधानसभा में पदयात्रा की। पदयात्रा शुरू करने से पहले अरविंद केजरीवाल को सावित्री नगर गांव और जाटव समाज ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट की। साथ ही, वाल्मीकि समाज ने भगवान वाल्मीकि की तस्वीर देकर अरविंद केजरीवाल का अभिनंदन किया। वहीं, इस पदयात्रा के दौरान अपने लोकप्रिय नेता से मिलने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने अरविंद केजरीवाल का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा मेें अरविंद केजरीवाल स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ पैदल चलते हुए सभी लोगों से मिल रहे थे और उनसे बातचीत कर रहे थे।

बुजुर्गों ने केजरीवाल को दोबारा मुख्यमंत्री का दिया आशीर्वाद

पदयात्रा में अरविंद केजरीवाल के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए लोगों के बीच काफी उत्साह नजर आया। लोगों ने अपने-अपने तरीके से उनका स्वागत किया। एक शख्स ने अरविंद केजरीवाल को तिलक लगाया और चुनरी पहनाकर उनके जीत की कामना की। वहीं, इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों से भी मुलाकात की। बुजुर्गों ने उन्हें दिल्ली का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हरचंद सिंह बरसट को कौसांब का चेयरमैन किया नियुक्त

Next Post

नगर निगम चुनाव को लेकर एक्शन में आम आदमी पार्टी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
Aman Arora

नगर निगम चुनाव को लेकर एक्शन में आम आदमी पार्टी

पशुधन गणना

खरीफ सीजन के दौरान पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 70% की कमी दर्ज

arvind-kejriwal

35 दिनों में अरविंद केजरीवाल पर हुए 3 हमले

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।