शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 35 दिनों में अरविंद केजरीवाल पर हुए 3 हमले

35 दिनों में अरविंद केजरीवाल पर हुए 3 हमले

अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले की आम आदमी पार्टी ने की सख्त शब्दों में निंदा, कहा - दिल्ली में चरमराई क़ानून व्यवस्था

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 30 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
arvind-kejriwal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 30 नवम्बर, (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के ग्रेटर कैलाश हुए हमले की ‘आप’ पंजाब ने सख्त निंदा की है। पार्टी ने कहा कि दिल्ली में हार के डर से बीजेपी बौखलाई हुई है। दिल्ली में ⁠कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाने के कारण अरविंद केजरीवाल पर जानबूझकर हमला करवाया गया है।

पार्टी ने कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। अरविंद केजरीवाल पर हमले से गृहमंत्री अमित शाह की नाकामी जगजाहिर हो गई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हमला बेहद शर्मनाक है। जब से उन्होंने दिल्ली की कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा को लेकर भाजपा से सवाल पूछना शुरू किया है, वह बौखला गई है। यह हमला भाजपा की बौखलाहट का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि बेहद शर्मनाक है कि पिछले 35 दिनों के अंदर अरविंद केजरीवाल पर तीसरा हमला हुआ है। जब भी बीजेपी अपने जिम्मेदारी निभाने में असफल हो जाती है, वह लड़ाई-झगड़े और हिंसा के रास्ते अपनाने लगती है।

‘आप’ पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हमला बेहद निंदनीय है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी कि पार्टी सुप्रीमो पर हमला हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता सब देख रही है, दिल्ली के लोग भाजपा को इस घिनौने कृत्य का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस तरह आम आदमी पार्टी के नेताओं को डरा नहीं सकती। यह भाजपा की केंद्र सरकार का कानून व्यवस्था का फेलियर है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा एक पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सकती, तो वह आमलोगों की क्या सुरक्षा करेगी!

अरोड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर कायराना हमला भाजपा द्वारा उनकी उस आवाज को दबाने का एक और प्रयास है जो हमेशा लोगों के लिए उठती रही है। यह अत्यंत निंदनीय है। उन्हें समझना चाहिए कि उनकी ये गंदी हरकतें दिल्ली के लोगों को फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प को और मजबूत करेंगी।

यह भी पढे़ं 👇

IMD Weather Forecast April

IMD Weather Forecast April 2026: देश के कई हिस्सों में Heat Wave की चेतावनी, जानें अगले दो हफ्तों का मौसम

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: अक्षय तृतीया से पहले जानें आपकी किस्मत का हाल

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Justice Swarna Kanta Sharma Son Case: केजरीवाल ने उठाए सवाल, 5500 केस मिलना हितों का टकराव

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Punjab Police AI Crime Control

Punjab Police AI Crime Control: One Click में मिलेगी अपराधियों की पूरी जानकारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026

आप के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा “अरविंद केजरीवाल पर हमला भाजपा के डर और दिल्ली में कानून व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने को उजागर करता है। केंद्रीय गृह मंत्री को अपनी नाकामी छिपाने के बजाय जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बेहद शर्मनाक!”

कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध ने कहा “मैं इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। अरविंद केजरीवाल जी भारतीय राजनीति में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। जो व्यक्ति हजारों बच्चों को मुफ्त शिक्षा देता है, हजारों लोगों को मुफ्त इलाज देता है, हजारों लड़के-लड़कियों को सरकारी नौकरी देता है, उनके साथ इस तरह के व्यवहार सही नहीं है। यह न तो माफ करने लायक है और न ही बर्दाश्त करने लायक। भाजपा उन राज्यों की कानून-व्यवस्था को खराब करती है, जहां उसकी सरकार नहीं है। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस क्या कर रही है? भाजपा इसका जवाब दे क्योंकि दिल्ली पुलिस भाजपा की केंद्र सरकार के नियंत्रण में है। अगर किसी राज्य का मुख्यमंत्री अपने राज्य में सुरक्षित नहीं है, तो वहां आम नागरिकों का क्या हाल होगा!”

आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखने में बीजेपी फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में मुद्दा उठाया था कि दिल्ली पिछले कई महीनों से अपराध और जबरन वसूली के दौर से गुजर रही है और गृह मंत्रालय इसे रोकने में पूरी तरह से विफल रहा है। इसी डर से बीजेपी ने केजरीवाल पर हमला करवाया है। यह बीजेपी की कायरता है। दरअसल उनको अरविंद केजरीवाल से डर लगता है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

खरीफ सीजन के दौरान पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 70% की कमी दर्ज

Next Post

अमित शाह जी, मुझे रोकने से क्या होगा, दिल्ली में क्राइम रोकिए- केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Weather Forecast April

IMD Weather Forecast April 2026: देश के कई हिस्सों में Heat Wave की चेतावनी, जानें अगले दो हफ्तों का मौसम

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: अक्षय तृतीया से पहले जानें आपकी किस्मत का हाल

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Justice Swarna Kanta Sharma Son Case: केजरीवाल ने उठाए सवाल, 5500 केस मिलना हितों का टकराव

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Punjab Police AI Crime Control

Punjab Police AI Crime Control: One Click में मिलेगी अपराधियों की पूरी जानकारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
World News Today

World News Today: Iran-USA डील की उम्मीद, 10 परमाणु वैज्ञानिक गायब, European NATO का प्लान

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
PM Modi Speech

Women Reservation Bill: PM Modi का बड़ा ऐलान, ‘Credit का Blank Cheque दे रहा हूं’

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Next Post
Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल की 7 दिन की और रिमांड मांगेगे ईडी, सुनवाई थोड़ी देर में

अमित शाह जी, मुझे रोकने से क्या होगा, दिल्ली में क्राइम रोकिए- केजरीवाल

Aman Arora

आम आदमी पार्टी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार की सख्त शब्दों में की निंदा

Malvinder Kang

शहीद भगत सिंह की मूर्ति को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।