LIVE | ...
सोमवार, 13 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हरचंद सिंह बरसट को कौसांब का चेयरमैन किया नियुक्त

हरचंद सिंह बरसट को कौसांब का चेयरमैन किया नियुक्त

नेशनल काउंसिल आफ स्टेट एग्रीकल्चरल माक्रिटिंग बोर्ड (कौसांब) के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. जे.एस. यादव ने की घोषणा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 30 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harchand Singh
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़ 30 नवम्बर, (The News Air) – पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट की ओर से पंजाब के मंडीकरण सिस्टम के लिए किए जा रहे मिसाल योग्य कार्यों के चलते उन्हें नेशनल काउंसिल ऑफ स्टेट एग्रीकल्चरल मार्किटिंग बोर्ड (कौसांब), नई दिल्ली का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा आज कौसांब के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जे. एस. यादव की ओर से किसान भवन में आयोजित समारोह के दौरान की गई।

हरचंद सिंह बरसट कौसांब के 21वें चेयरमैन बने हैं। इस दौरान श्री आदित्य देवीलाल चौटाला, विधायक डबवाली, हरियाणा और पूर्व चेयरमैन कौसांब की ओर से स. हरचंद सिंह बरसट को रस्मी तौर पर कौसांब की बागडोर सौंपी गई। इस मौके पर स. बरसट ने डॉ. जे. एस. यादव समेत कौसांब के सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वे पूरी लगन से निभाएंगे।

बरसट ने कहा कि किसान विभिन्न प्रकार की फसलों की पैदावार करके सभी का पेट भरते हैं, इसलिए उन्हें अन्नदाता कहा जाता है। किसानों द्वारा विभिन्न प्रकार की सब्जियां, फल और अनाज की पैदावार की जाती है। किसान की उपज से लेकर फसल के मंडी में आने और उपभोक्ता के घर तक पहुंचाने का काम साफ तरीके से होना बहुत जरूरी है। आज सभी के खाने-पीने का ढंग बदल रहा है,

इसलिए आधुनिकीकरण की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत के मंडी सिस्टम को एक माला में पिरोना जरूरी है और हम भारत में मंडीकरण सिस्टम को अपग्रेड करके अच्छे तरीके से चलाएंगे, तांकि किसानों, आढ़तियों, मजदूरों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में मंडी सिस्टम को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से इम्प्रूव करके लोगों के भले के लिए कार्य करने के लिये नए प्रयास किए जाएंगे, इसके लिए हम सभी एकजुट होकर काम करेंगे, तांकि इसका हर वर्ग को लाभ मिल सके।

यह भी पढे़ं 👇

Election Commission SIR

Election Commission SIR: चुनाव आयोग की ‘विशेष सुधार’ प्रक्रिया पर उठे सवाल, अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के आरोप

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Farmers Motorcycle March

Farmers Motorcycle March: किसानों का मोटरसाइकिल मार्च आज, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Chandigarh School Closed

Chandigarh School Closed: किसान मार्च के चलते चंडीगढ़ के स्कूलों ने की छुट्टी की घोषणा

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Punjab Weather - Monsoon Rain

Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

सोमवार, 13 जुलाई 2026

उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों के बेहतर मंडीकरण के लिए आज के समय में राज्यों का आपसी तालमेल जरूरी है। क्योंकि कई कृषि उत्पाद ऐसे हैं, जो एक राज्य में बहुत मात्रा में पैदा होते हैं, जबकि दूसरे राज्यों में ना मात्र होते हैं। जैसे कि पंजाब का किन्नू, आलू, मटर आदि देश के विभिन्न राज्यों में जाते हैं। इसलिए अन्य राज्यों में इन उत्पादों के अधिक मूल्य प्राप्त हो सकते हैं। कौसांब की ओर से ऐसे उपाय किए जाएंगे कि विभिन्न राज्यों में ऐसा सिस्टम विकसित किया जाए, जिससे पंजाब का किसान सीधे तौर पर अन्य राज्यों में अपनी फसल बेच सके। इसके साथ ही आर्गेनिक उत्पादों के मंडीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि खेती के लिए कम हो रही जमीन और गिरता जलस्तर चिंता का विषय है। कौसांब के साथ मिलकर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने और जलस्तर को ठीक रखने के संबंध में कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर एग्रीकल्चरल मार्किटिंग पालिसी बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें खेतीबाड़ी मंडीकरण से जुड़ी विभिन्न प्रतिष्ठित हस्तियों को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से राज्य में खेतीबाड़ी उत्पादों की खरीद/बिक्री को रेगूलेट किया जाता है और खेतीबाड़ी का आधुनिक मंडीकरण सिस्टम तैयार किया गया है, जिसमें 156 मार्केट कमेटियों के अधीन लगभग 1900 पक्की मंडियां हैं और सीजन के दौरान किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगभग 2000 टेंपरेरी खरीद केंद्र भी खोले जाते हैं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर न जाना पड़े। किसानों की उपज सही तरीके से मंडियों में पहुंचे, इसके लिए मंडी बोर्ड द्वारा लगभग 64000 किलोमीटर लंबाई की सड़कें राज्य में स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य दिलाने के लिए मंडियों में खुली बोली करवाई जाती है। किसानों को उनकी फसलों का भुगतान भी सीधे उनके बैंक खातों में ही किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आज मंडियों के विकास और किसानों की भलाई के लिए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब की मार्किट कमेटियों, फील्ड दफ्तरों और मंडियों के कवर शेडों पर सोलर सिस्टम लगाने की शुरुआत, मंडियों में एटीएमज की स्थापना, मंडियों के कवर शेडों को ऑफ-सीजन में विवाह और अन्य गतिविधियों के लिए बहुत कम रेट पर उपलब्ध करवाना, बच्चों के विकास के लिए ऑफ-सीजन के दौरान मंडियों के कवर शेडों को इनडोर गेम्स के लिए उपलब्ध करवाना, किसान भवन के माध्यम से पिछले एक साल में लगभग 4 करोड़ 13 लाख रुपये की आमदन और पटियाला में मछली मंडी की शुरुआत की गई है।

आदित्य देवीलाल चौटाला ने स. हरचंद सिंह बरसट को कौसांब का चेयरमैन बनने पर बधाई दी और कहा कि बरसट द्वारा उनके कार्यकाल के दौरान पंजाब में मंडीकरण सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए किए गए कार्य सराहनीय हैं। डॉ. जे.एस. यादव ने कौसांब के बारे में विस्तार से जानकारी दी और खेतीबाड़ी उत्पादों के उचित मंडीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस तरह स. हरचंद सिंह बरसट द्वारा पंजाब के मंडीकरण सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है और आमदन के नए स्रोत उत्पन्न किए गए हैं, वे सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का मंडीकरण सिस्टम भारत में बहुत अच्छा है और स. बरसट के नेतृत्व में पूरे भारत के मंडी सिस्टम में बदलाव लाकर कृषि को एक लाभदायक व्यवसाय बनाया जाएगा। इस मौके पर कौसांब और पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अमित शाह जी, दिल्ली के बढ़ते अपराध पर कब लेंगे एक्शन? – केजरीवाल

Next Post

‘‘भाजपा को वोट देंगे तो ये कानून व्यवस्था की तरह ही आपके स्कूल-अस्पताल और बिजली का भी बुरा हाल कर देंगे’’-केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Election Commission SIR

Election Commission SIR: चुनाव आयोग की ‘विशेष सुधार’ प्रक्रिया पर उठे सवाल, अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के आरोप

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Farmers Motorcycle March

Farmers Motorcycle March: किसानों का मोटरसाइकिल मार्च आज, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Chandigarh School Closed

Chandigarh School Closed: किसान मार्च के चलते चंडीगढ़ के स्कूलों ने की छुट्टी की घोषणा

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Punjab Weather - Monsoon Rain

Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Paramjit Kaur Khalra

Paramjit Kaur Khalra: 80-90 के दशक के लापता लोगों की जांच के लिए ‘पीपल्स कमीशन’ बनाने की मांग

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Tirath Yatra Tent Fire

Tirath Yatra Tent Fire: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम की टेंट सिटी में लगी आग, 13 टेंट जलकर राख

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Next Post
arvind kejriwal

‘‘भाजपा को वोट देंगे तो ये कानून व्यवस्था की तरह ही आपके स्कूल-अस्पताल और बिजली का भी बुरा हाल कर देंगे’’-केजरीवाल

Aman Arora

नगर निगम चुनाव को लेकर एक्शन में आम आदमी पार्टी

पशुधन गणना

खरीफ सीजन के दौरान पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 70% की कमी दर्ज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।