LIVE | ...
सोमवार, 3 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हरियाणा के व्यापारीयों ने बताई समस्याएँ और दिए सुझाव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हरियाणा के व्यापारीयों ने बताई समस्याएँ और दिए सुझाव

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 1 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, सियासत, हरियाणा
A A
0
Cm Bhagwant Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पानीपत, 01 सितंबर, (The News Air): पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार भगवंत मान और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने रविवार को पानीपत में आयोजित टाउन हॉल कार्यक्रम में व्यापारियों से विचार साझा किए। इस दौरान व्यापारियों ने भगवंत मान से सवाल जवाब किए, अपनी समस्याएं बताई और सुझाव दिए। व्यापारियों ने पूछा कि पंजाब में एनओसी की प्रक्रिया को कैसे सरल किया? पूरे हरियाणा में बिजली की बहुत बड़ी समस्या है बिजली के बहुत हाई रेट हैं और पावर कट बहुत ज्यादा हैं, जिससे इंडस्ट्री प्रभावित होती है? जीएसटी के टैक्स स्लैब टैक्सटाइल के लिए एक ही होने चाहिए? और जीएसटी पोर्टल को सरल करने की जरूरत है। स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइजेज को और सहयोग व बल देने की जरूरत है, इसके लिए पंजाब में क्या किया जा रहा है? हरियाणा में भ्रष्टाचार बहुत हाई लेवल पर है, कोई भी परमिशन लेने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम और कई सारी बिजनेस सर्विसेज के लिए इन सभी जगहों पर बहुत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। जिससे व्यापारियों को बहुत सारी दिक्कतें आती हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि ये कोई राजनीतिक रैली नहीं है। व्यापारियों के साथ ये परेशानियां केवल हरियाणा की नहीं हैं। यही दिक्कतें पहले पंजाब और दिल्ली की भी थी। यही दिक्कतें आज राजस्थान और मध्य प्रदेश की भी हैं। इंडस्ट्री सरकार का सबसे बड़ा कमाऊ पूत होता है और उस कमाऊ बेटे का नालायक कहा जाता है। उसको कई नाम दिए जाते हैं जैसे टैक्स चोर और लूट कर खा गए। जो इतने लोगों को रोजगार देते हैं उनके साथ कभी बात तो कर लो, लेकिन कोई बात ही नहीं करता।

उन्होंने कहा मैं सोचता था कि ये व्यापारी लोग चुनाव के समय इन पार्टियों के पास लाल रंग की थैली लेकर क्यों जाते हैं? उस थैली में लक्ष्मी होती है। मैंने सोचा क्या इनको इनका एजेंडा पसंद होता है? व्यापारियों को इन पार्टियों का काई एजेंडा पसंद नहीं होता, व्यापारी केवल ये कहने के लिए जाते हैं कि यदि आपकी सरकार आ गई तो तंग मत करना। क्या सरकारें तंग करने की लिए बनती हैं? सरकारें तो सहूलियत देने के लिए बनती है। जब मैंने पजाब के व्यापारियों को बुलाया तो उन्होंने इतनी समस्याएं बताई कि बोलने को तो केवल सिंगल विंडो होती है लेकिन उसके अंदर कई विंडो होती हैं। उसके बाद हमने पंजाब में सिंगल विंडो सिंगल पेन लागू किया। जिसमें एक पेन से शुरू हुआ काम एक ही पेन नंबर से खत्म हो जाना चाहिए। पंजाब में व्यापारियो ने बहुत से सुझाव दिए तो हमने उनके मुताबिक पॉलिसी बनाई।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में बिजली मुफ्त देती है। उसके लिए ये नहीं है कि किसका लाल, नीला, पीला कार्ड हो। आज पंजाब में 90% घरों का बिजली बिल जीरो आता है। ये काम हरियाणा में क्यों नहीं हो सकता? बिजली सोलर मार्केट में 2 रुपए 54 पैसे में मिल रही है। पंजाब सरकार ने 1100 मेगावाट का सोलर पॉवर के साथ एग्रीमेंट किया है। पंजाब में 5 थर्मल प्लांट थे दो सरकार के और तीन प्राइवेट। झारखंड के पछवाड़ा में हमारी कोल माइन है जहां से 30 लाख मीट्रिक टन कोयला एक साल में निकालते हैं। लेकिन केंद्र का एक नियम है कि वो कोयला केवल सरकारी थर्मल प्लांट में ही इस्तेमाल कर सकते हो। उसके बाद में सरकार ने आम आदमी पार्टी ने 540 मेगावाट का थर्मल प्लांट खरीदा। ऐसा भारत में पहली बार हुआ कि सरकार ने किसी प्राइवेट सेक्टर को खरीदा हो, नहीं तो सरकारे बेचती हैं। पंजाब में अब तीन सरकारी थर्मल प्लांट हैं। अभी पंजाब में साढ़े पांच रुपए में बिजली दे रहे हैं। अब उस थर्मल प्लांट को और सस्ती बिजली देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा और हरियाणा में प्रति यूनिट बिजली 10 रुपए से भी महंगी है। इन सरकारों ने पता नहीं कैसी कैसी पोलिसियां बना रखी हैं। बिजली न भी यूज करो तो भी बिजली बिल आता है। पंजाब में इंडस्ट्री एक बार फायर का एनओसी ले ले तो तीन साल तक जरुरत नहीं है।

यह भी पढे़ं 👇

Manpreet Singh Ayali joins Akali Dal Waris Punjab De

Jaswant Singh Khalra Case: इयाली ने विधानसभा में पूछा – दोषी 2023 से कहां हैं? सरकार दे जवाब

सोमवार, 3 अगस्त 2026
sond

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पूरी श्रद्धा से मना रही पंजाब सरकार, अक्टूबर में 4 शोभा यात्राएं

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly NEET Resolution: परीक्षा घोटाले पर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Congress Bathinda Event

Congress Bathinda Event: बघेल ने चेतावनी दी – पार्टी में गद्दारों से सावधान रहें, वड़िंग ने चन्नी के नारों का किया स्वागत

सोमवार, 3 अगस्त 2026

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक और योजना बनाई है कि स्टांप पेपर की कलर कोडिंग कर दी। यदि किसी व्यापारी ने कहीं कोई इंडस्ट्र लगवानी है तो उनको जमीन खरीदने की जरूरत नहीं है। उस जमीन को पहले प्रस्तावित कर ले कि ये जमीन खरीदनी है और वो बेचने के लिए तैयार है। तो व्यापारी का रजिस्ट्री नहीं करानी है, पंजाब के इनवेस्ट पोर्टल पर या चंडीगढ़ में इनवेस्टमेंट का ऑफिस है वहां आ जाओ। उस जमीन का फर्द नंबर बता दो, उसके बाद 15 दिन तक फायर, पोल्यूशन, सीएलयू, और फोरेस्ट की टीम जाएगी और देखेगी। उसके बाद खदीने वाले और बेचने वाले को चंडीगढ़ बुलाया जाएगा और ग्रीन कलर को स्टांप पेपर खरीदोगे उसमें फायर व पॉल्यूशन वालों के सभी के पैसे होंगे। यदि आपके पास ग्रीन स्टांप पेपर है तो सब कुछ पेड है। आम आदमी पार्टी ने हाउसिंग के लिए रेड स्टांप और खेती के लिए येलो कर दिया। आम आदमी पार्टी 15 दिन में एक ही पेन से भी काम करके देती है। यदि दिल्ली और पंजाब में ये हो सकता है तो हरियाणा में क्यों नहीं?

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की व्यापारियों के प्रति नियत साफ है। आम आदमी पार्टी व्यापारियों से कहती है दो यूनिट की जगह यूनिट की अनुमति ले लो लेकिन पंजाब के 500 की जगह 800 बच्चों को काम दे दो। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में वैट के ओटीएस का हल कर दिया। कई बार ओटीएस देकर सरकार को 500 या 1000 करोड़ का फायदा हो जाता है। बीजेपी के लिए तो केवल दो चार आदमी ही व्यापारी हैं। व्यापारी करोड़ो का सीएसआर देते हैं लेकिन वो उन पर नहीं लगाया जाता। आम आदमी पार्टी ने नियम बनाया है कि सीएसआर का 25% पैसा इंडस्टियल एरिया और सीवरेज पर लगेगा। अब तो मनोहरलाल खट्‌टर के पास देश का अर्बन डेवलपमेंड विभाग है, अब तो इंडस्ट्रियों को ठीक कर दें। ये समझ गए है कि जनता सब भूल जाती है इसलिए काम नहीं करते।

उन्होंने कहा कि हम सबको सामाजिक जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी। राजनीति में बुरे लोग इसलिए हैं क्योंकि इसमें अच्छे लोग नहीं आते। जिस उम्र में आज युवा अपने पिता से मोटरसाइकिल मांगते हैं उस समया में भगत सिंह अंग्रेजों से देश मांग रहे थे। इसलिए राजनीति में अच्छे लोगों को लेकर आओ। यदि अच्छे लोग विधानसभा और संसद में जाएंगे तो कानून भी अच्छे बनेंगे। अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी इसलिए बनाई है कि अच्छे लोगों को इकट्‌ठा करना है। कांग्रेस और बीजेपी में आपस में मिल चुकी हैं, इन दोनों के बीच जनता पीस रही है। अब दिल्ली और पंजाब की तहर हरियाणा में भी नई कहानी लिखनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा दिल्ली में व्यापारियों ने अरविंद केजरीवाल से कहा कि वैट कम कर दो। आम आदमी पार्टी ने 12.5 में से 7% वैट कम कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने इंस्पेक्टर राज खत्म कर दिया। इस बात से अगले साल 2000 करोड़ रुपए कलेक्शन बढ़ गई। उन्होंने कहा कि यदि आपने वोट दे दिया तो आपके काम हरियाणा में ही हो जाएंगे नहीं तो सभी व्यापारियों को पंजाब ले जाउंगा। हम स्कूल और अस्पताल बनाने वाले लोग हैं, आपको समाज में नहीं बांटेंगे। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के गांव से उठे और दुनिया का हिला दिया। अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश की राजनीति की दशा और दिशा बदल दी है।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आज हम इस चर्चा के लिए इकट्‌ठा हुए है कि आम आदमी पार्टी व्यापारियों को किस तरह का माहौल मुहैया करवाती है और मुहैया कराने की किस तरह किया योजना हरियाणा के अंदर है। पंजाब में ढाई साल पहले इंडस्ट्री परेशान होकर पंजाब छोड़कर जा रही थी। क्योंकि वहां पर माकूल माहौल नहीं था। ऐसी जगह को मात्र दो ढाई साल में इतना सुविधापूर्ण बना देना कि अब नई नई इंडस्ट्रियां और व्यापारी इच्छा जता रहे हैं कि पंजाब में इनवेस्ट कर सकें।

उन्होंने कहा सबसे पहली महत्वपूर्ण बात ये है कि व्यापारी को काम करने देने की आपकी इच्छा है या नहीं। जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो उससे पहले व्यापारियों को लिए बहुत मुश्किलें खड़ी की जाती थी। जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सरकार में आए तो उन्होंने सबसे पहले ये कहा था कि हमारी सरकार में रेड राज खत्म होगा। सरकार व्यापारियों को चोर समझकर जो काम करती है वो सोच गलत है। हम व्यापारियों के साथ दोस्त बनाकर काम करेंगे। उसके बाद दिल्ली में व्यापारियों पर रेड बंद कर दी गई।

उन्होंने कहा कि व्यापारी सरकार को ऐसे सुझाव दे सकते हैं और ऐसे काम कर सकते हैं जिससे सरकार को भी रेवन्यू मिले और बहुत तेजी से प्रदेश प्रगति करे। पानीपत इस क्षेत्र का सबसे बड़ा इंडस्ट्री हब है। सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया है कि चारों तरफ जेल की दीवारें खड़ी कर दी। जिधर से भी आपका सामान आएगा तो भी बड़ा टोल टैक्स देकर आएगा और जाएगा तो भी बड़ा टोल टैक्स देकर जाएगा। इसका मतलब पहले जो व्यापारियों से टैक्स ले रहे हैं उतनी सुविधाएं भी अभी तक नहीं दी हैं और साथ ही साथ चारों तरफ टोल टैक्स लगाकर व्यापारिया पर शिकंजा कस दिया है। व्यापारी न तो अपने कर्मचारियों को अच्छी सुविधाएं दे पाते हैं और न ही अपना पालन पोषण कर पाते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Goldman Sachs Layoff: 1800 एंप्लॉयीज की होगी छुट्टी

Next Post

पंजाब और दिल्ली में बिजली फ्री हो सकती है तो हरियाणा में क्यों नहीं हो सकती?: भगवंत मान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Manpreet Singh Ayali joins Akali Dal Waris Punjab De

Jaswant Singh Khalra Case: इयाली ने विधानसभा में पूछा – दोषी 2023 से कहां हैं? सरकार दे जवाब

सोमवार, 3 अगस्त 2026
sond

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पूरी श्रद्धा से मना रही पंजाब सरकार, अक्टूबर में 4 शोभा यात्राएं

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly NEET Resolution: परीक्षा घोटाले पर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Congress Bathinda Event

Congress Bathinda Event: बघेल ने चेतावनी दी – पार्टी में गद्दारों से सावधान रहें, वड़िंग ने चन्नी के नारों का किया स्वागत

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Diljit Dosanjh Marriage

Diljit Dosanjh Wedding Ring: क्या दिलजीत दोसांझ करने जा रहे शादी? जापान से वीडियो वायरल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab DA Order

High Court DA Order: हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, 15 दिन में पूरा DA देने के आदेश

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Next Post
CM Punjab

पंजाब और दिल्ली में बिजली फ्री हो सकती है तो हरियाणा में क्यों नहीं हो सकती?: भगवंत मान

Sunita Kejriwal

हरियाणा से अपील, मुफ्त बिजली और अच्छे स्कूल-अस्पताल के लिए ‘‘आप’’ को दें मौका- सुनीता केजरीवाल

Manish Sisodiya Road Show

बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए केजरीवाल को एक मौका देने की अपील

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।