मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मान सरकार का संकल्प: पंजाब के युवा अब बनेंगे नौकरी देने वाले, न कि नौकरी मांगने वाले!

मान सरकार का संकल्प: पंजाब के युवा अब बनेंगे नौकरी देने वाले, न कि नौकरी मांगने वाले!

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 27 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में एक नए, क्रांतिकारी युग की शुरुआत कर दी है। सरकार का स्पष्ट विज़न है कि पंजाब के युवाओं के भाग्य को बदला जाए, उन्हें केवल नौकरी चाहने वाला (Job Seeker) नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला (Job Giver) बनाया जाए। यह एक दूरगामी विजन है जो ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने की नींव भी रखेगा।

मान सरकार की नीतियों का मूलमंत्र ‘अवसर की समानता’ है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वित्तीय बाधाओं के कारण कोई भी छात्र शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। इसी क्रम में, ₹231.74 करोड़ के निवेश से स्थापित ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में पढ़ने वाले सभी छात्रों को मुफ्त यूनिफॉर्म और बस सेवा प्रदान की जा रही है, जिसका विशेष लाभ छात्राओं को मिल रहा है। मुख्यमंत्री मान ने मोरिंडा के स्कूल ऑफ एमिनेंस में छात्रों से बातचीत में जोर देकर कहा कि ये ‘आधुनिक युग के मंदिर’ सरकारी शिक्षा प्रणाली में माता-पिता का विश्वास बहाल कर रहे हैं।

आज के दौर में केवल स्कूली शिक्षा पर्याप्त नहीं है, इस बात को समझते हुए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में छात्रों को विशेष कोचिंग प्रदान की जा रही है। इन विशेष कक्षाओं में NEET, JEE, CLAT, NIFT और रक्षा सेवाओं की तैयारी शामिल है। मुख्यमंत्री मान ने बताया कि यह पहल पंजाब के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सक्षम बना रही है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।

यह भी पढे़ं 👇

Gut Health

Gut Health से Asha Bhosle निधन तक: 3 जरूरी सेहत अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाओं के नाम PM Modi का भावुक पत्र

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: 40,000+ श्रमिकों का विशाल प्रदर्शन, Wage Hike की मांग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
US Hormuz Blockade

US Hormuz Blockade: ट्रंप का बड़ा दांव, Iran से सीधा टकराव

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

पंजाब सरकार के इन प्रयासों ने सरकारी स्कूलों के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के नए आयाम छूने में सक्षम बनाया है। मुख्यमंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सरकारी स्कूलों से 265 छात्रों ने JEE Mains, 74 ने JEE Advanced और 848 ने NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं को उत्तीर्ण किया है। यह शानदार प्रदर्शन सिद्ध करता है कि सही मार्गदर्शन और सुविधाओं के साथ, पंजाब के युवा किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना कि उनकी सरकार एक ओर युवाओं को रोजगार देने के लिए अभूतपूर्व कदम उठा रही है, वहीं दूसरी ओर उनकी असीम ऊर्जा को रचनात्मक विकास की दिशा में चैनलाइज़ भी कर रही है। ‘जॉब गिवर’ बनने का यह संकल्प युवाओं को केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित रखने के बजाय, उन्हें उद्यमी बनने, नवाचार करने और राज्य के आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रेरित करता है।
शिक्षा को और भी अधिक प्रभावी बनाने और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए, ‘स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम’ की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के तहत, राज्य के वरिष्ठ अधिकारी सरकारी स्कूलों के छात्रों को मेंटर (मार्गदर्शक) कर रहे हैं। यह अनूठी पहल छात्रों को वास्तविक दुनिया के अनुभव, प्रेरणा और कॅरिअर मार्गदर्शन प्रदान करती है, जिससे वे आत्मविश्वास से भरे और भविष्य के लिए तैयार युवा नेता बन सकें।

मान सरकार का यह मानना है कि शिक्षा ही सबसे बड़ा सशक्तिकरण है। यह एक ऐसी क्रांति है जो युवाओं को केवल नौकरी मांगने की मानसिकता से बाहर निकालती है और उन्हें क्षमतावान, आत्मविश्वासी नागरिक के रूप में आकार देती है। यह स्पष्ट है कि मान सरकार के शिक्षा सुधारों के माध्यम से पंजाब का भविष्य उज्जवल है, जहां हर युवा न केवल अपने सपनों को साकार करेगा, बल्कि एक सशक्त और ‘रंगला पंजाब’ बनाने में भी सक्रिय योगदान देगा। यह परिवर्तनकारी कदम राज्य के विकास को एक नई गति प्रदान करने के लिए तैयार है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

श्री आनंदपुर साहिब में रोज़ाना 12 हज़ार श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी का निर्माण शुरू: सौंद

Next Post

पंजाब को मिला देश का नया Industrial Capital का दर्जा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gut Health

Gut Health से Asha Bhosle निधन तक: 3 जरूरी सेहत अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाओं के नाम PM Modi का भावुक पत्र

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: 40,000+ श्रमिकों का विशाल प्रदर्शन, Wage Hike की मांग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
US Hormuz Blockade

US Hormuz Blockade: ट्रंप का बड़ा दांव, Iran से सीधा टकराव

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
ISI Spy Habib Zahir

ISI Spy Habib Zahir: कुलभूषण जाधव को किडनैप करने वाला नेपाल से गायब

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Chinese Weight Loss Drugs

Chinese Weight Loss Drugs: भारत में बिना जांच बिक रहे खतरनाक पेप्टाइड्स

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Next Post
CM Mann

पंजाब को मिला देश का नया Industrial Capital का दर्जा

SGPC President Harjinder Singh Dhami

Punjab University Controversy: गुरु तेग बहादुर जी के 350th Shaheedi Seminar पर बवाल, SGPC ने दी जांच की चेतावनी!

Rajvir jawanda

Rajvir Jawanda Death Case: हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, Punjab Govt और NMC को भेजा नोटिस!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।