LIVE | ...
शनिवार, 13 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Himachal Landslide : हिमाचल में बारिश का कहर जारी; अब तक 41 लोगों की मौत

Himachal Landslide : हिमाचल में बारिश का कहर जारी; अब तक 41 लोगों की मौत

कल के लिए 'येलो अलर्ट'

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 14 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Himachal Landslide
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर सोमवार को भी जारी है। भारी बारिश के बीच आज अलग-अलग घटनाओं में पिछले 24 घंटों में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन के बाद शिमला के समर हिल इलाके में एक मंदिर ढह जाने से नौ लोगों की मौत हुई है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने एक ट्वीट में कहा कि मलबा हटाने के लिए बचाव अभियान जारी है। वह घटनास्थल पर भी पहुंचे थे। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि समर हिल इलाके में एक शिव मंदिर और फागली इलाके में एक अन्य स्थान पर भूस्खलन हुआ और मलबे से नौ शवों को बाहर निकाला गया है। अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के जादोन गांव में आज तड़के बादल फटने से सात लोगों की मौत हो गई और 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। फागली इलाके में कई मकान मिट्टी में धंस गए। भारी बारिश के मद्देनजर सभी स्कूल और कॉलेज को सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। राज्य के आपात अभियान केंद्र के अनुसार, आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद कर दी गयी हैं। सोलन जिले के जादोन गांव में बादल फटने से रविवार रात को एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में बादल फटने के बाद दो मकान बह गए। हादसे में छह लोगों को बचा लिया गया जबकि सात अन्य की मौत हो गई। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हरनाम (38), कमल किशोर (35), हेमलता (34), राहुल (14), नेहा (12), गोलू (8) और रक्षा (12) के रूप में की गयी है। सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले की बलेरा पंचायत में एक झोंपड़ी के भूस्खलन की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गयी। उनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। रामशहर तहसील के बनाल गांव में भूस्खलन में एक अन्य महिला की मौत हो गयी।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Political Activity

Punjab Political Activity: जलंधर में AAP, अबोहर में BJP, अमृतसर में CJP का बड़ा सम्मेलन

शनिवार, 13 जून 2026
PSEB Question Bank System

PSEB Question Bank System: नेत्रहीण छात्रों के साथ भेदभाव, High Court में PIL दायर

शनिवार, 13 जून 2026
Punjab BJP Meeting

Punjab BJP Meeting: अमित शाह का बड़ा मंत्र, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BJP

शनिवार, 13 जून 2026
Indian_Air_Force_

Jorhat Plane Crash: IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवानों की मौत

शनिवार, 13 जून 2026

मुख्यमंत्री ने शिमला के समर हिल इलाके में घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सुक्खू ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘शिमला से परेशान करने वाली खबर सामने आयी है जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया। अभी तक नौ शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन लोगों को बचाने के लिए मलबा हटाने का काम कर रहा है। ओम शांति।”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘‘विनाशकारी बारिश से शिमला के समरहिल इलाके में शिव मंदिर के समीप भूस्खलन हुआ जिसमें कई लोग मलबे में दब गए। कुछ लोगों की मौत हो गयी है। मैं घटनास्थल पर मौजूद हूं। मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।”

शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि भूस्खलन की दो घटनाओं में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हमीरपुर में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिले में मूसलाधार बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लापता हैं। उन्होंने जिले के सभी निवासियों से खराब मौसम के मद्देनजर खास एहतियात बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बाढ़ में रविवार रात को एक व्यक्ति बह गया जबकि दो अन्य को बचा लिया गया। एक अन्य घटना में बारिश के कारण मकान ढहने से एक बुजुर्ग महिला मलबे में दब गयी जबकि उसके बेटे को बचा लिया गया।

राज्य में 15 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी 

हिमाचल प्रदेश IMD के डॉयरेक्टर बुई लाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कई जगहों पर बारिश हुई। राज्य में 15 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, शिमला, सिरमौर और हमीरपुर शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश में 752 सड़कें बंद 

उन्होंने बताया कि जिले के रंगास इलाके में भूस्खलन में एक महिला की मौत हो गई। मंडी के उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि जिले की सेघली पंचायत में रविवार देर रात को भूस्खलन में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गयी जिनमें दो साल का बच्चा भी शामिल है। तीन लोगों को बचा लिया गया। हिमाचल प्रदेश में रविवार से हो रही भारी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ जिससे प्रमुख शिमला-चंडीगढ़ मार्ग समेत कई सड़कें अवरुद्ध हो गयी। राज्य के आपात अभियान केंद्र के अनुसार, कुल 752 सड़कें अवरुद्ध हैं।

18 अगस्त तक राज्य में बारिश का अनुमान

रविवार शाम से कांगड़ा में 273 मिलीमीटर, धर्मशाला में 250 मिमी, सुंदरनगर में 168 मिमी, मंडी में 140 मिमी, जब्बारहट्टी में 132 मिमी, शिमला में 126 मिमी, बरठी में 120 मिमी, धौलाकुआं में 111 मिमी और नाहन में 107 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और 18 अगस्त तक राज्य में बारिश का अनुमान जताया है। (भाषा इनपुट के साथ)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

MP Police Recruitment 2023: टेक्नीशियन और असिस्टेंट के पदों पर सकते है आप भी इस तारीख तक आवेदन

Next Post

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, पंजाब पुलिस द्वारा अमरीका आधारित एक और आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Political Activity

Punjab Political Activity: जलंधर में AAP, अबोहर में BJP, अमृतसर में CJP का बड़ा सम्मेलन

शनिवार, 13 जून 2026
PSEB Question Bank System

PSEB Question Bank System: नेत्रहीण छात्रों के साथ भेदभाव, High Court में PIL दायर

शनिवार, 13 जून 2026
Punjab BJP Meeting

Punjab BJP Meeting: अमित शाह का बड़ा मंत्र, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BJP

शनिवार, 13 जून 2026
Indian_Air_Force_

Jorhat Plane Crash: IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवानों की मौत

शनिवार, 13 जून 2026
CBI

Punjab CBI Raid: 60 हजार की रिश्वत मांगने पर Railway के दो अधिकारी गिरफ्तार

शनिवार, 13 जून 2026
Mailing Children History

Mailing Children History: जब डाक से भेजे जाते थे जीवित बच्चे

शनिवार, 13 जून 2026
Next Post
IGP Punjab police

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, पंजाब पुलिस द्वारा अमरीका आधारित एक और आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश

चेहरे को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है ऐलोवेरा जेल, जानें इसके नुकसान

चेहरे को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है ऐलोवेरा जेल, जानें इसके नुकसान

बार-बार प्यास लगना है इन 5 बीमारियों का संकेत, तत्काल ध्यान देना है जरूरी

बार-बार प्यास लगना है इन 5 बीमारियों का संकेत, तत्काल ध्यान देना है जरूरी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।