शनिवार, 21 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी केजरीवाल सरकार के दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी…

उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी केजरीवाल सरकार के दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी…

के दीक्षांत समारोह में हुई शामिल, स्नातक छात्रों को डिग्री देकर किया सम्मानित

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 22 दिसम्बर 2023
A A
0
उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram
  • अपने छठें दीक्षांत समारोह में केजरीवाल सरकार के दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ने 605 छात्रों को सौंपी गई उनकी डिग्रियां

  • शिक्षा केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता, डीपीएसआरयू को एक इंस्टिट्यूट से देश के पहले फार्मास्यूटिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी के रूप में बदलना इसका उदाहरण- उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी

  • शिक्षा खर्च नहीं देश के बेहतर भविष्य के लिए एक निवेश, पिछले 8 सालों से लगातार अपने बजट का 25% शिक्षा को देकर केजरीवाल सरकार ने बखूबी समझा इसका महत्त्व- उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी

  • हम आज शिक्षा के क्षेत्र में निवेश कर अपने युवाओं को सशक्त बनाते है, तो मुझे इस बात का पूरा भरोसा कि इस देश की सारी समस्याओं का समाधान देश के युवा जरूर कर सकते है-उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी

  • डीपीएसआरयू एक ऐसी यूनिवर्सिटी है जो सिर्फ अपने कैंपस तक सीमित नहीं रही बल्कि ‘दिल्ली की योगशाला’ पहल के साथ योग को दिल्ली के घर-घर तक पहुंचाने का काम किया और पूरे देश से पाई प्रसंशा-उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी

  • डीपीएसआरयू से सीख अन्य राज्यों ने भी शुरू किया योगशाला जैसा कार्यक्रम, मुझे उम्मीद जल्द एक बार फिर यूनिवर्सिटी करेगी ‘दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम’ की शुरुआत-उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी

  • भारत सदियों से मेडिसिन के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर ऐसे में एक लीडिंग यूनिवर्सिटी के रूप में डीपीएसआरयू की ये जिम्मेदारी है कि, वो भारतीय मेडिसिन सिस्टम को बढ़ावा दे-उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी

  • इस यूनिवर्सिटी ने अपने स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने का मौका दिया, अब स्टूडेंट्स की ये जिम्मेदारी है कि अपने शानदार काम के बदौलत वो देश को आगे लेकर जाए और भारत को दुनिया का नंबर.1 देश बनाए-उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी

  • दीक्षांत समारोह में उपराज्यपाल वी.के सक्सेना व आईसीएमआर के पूर्व डायरेक्टर-जनरल निर्मल के.गाँगुली भी हुए शामिल, छात्रों को डिग्री देकर किया सम्मानित

नई दिल्ली , 22 दिसम्बर (The News Air) उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी शुक्रवार को केजरीवाल सरकार के दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के छठें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई तथा ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को डिग्री देकर सम्मानित किया| इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, 2015 में जब दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल जी की सरकार बनी तो सबसे पहले इस फार्मास्यूटिकल इंस्टिट्यूट को हमने देश के पहले फार्मास्यूटिकल यूनिवर्सिटी के रूप में बदला, और आज हम इसका छठां दीक्षांत समारोह मना रहे है, ये हमारे लिए गर्व की बात है|

उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, शिक्षा हमेशा अरविन्द केजरीवाल सरकार की पहली प्राथमिकता रही है, शायद ही देश में कोई दूसरी ऐसी सरकार होगी जो पिछले 8 सालों से अपने बजट का लगभग 25% शिक्षा को दे रही है| और उसी का नतीजा है कि चाहे आज दिल्ली सरकार के स्कूल हो या दिल्ली सरकार के यूनिवर्सिटी, उनका नाम न सिर्फ दिल्ली में, देश में बल्कि पूरी दुनिया में हो रहा है|

उन्होंने कहा कि, शिक्षा खर्च नहीं है ये देश के बेहतर भविष्य के लिए एक निवेश है| हम आज शिक्षा के क्षेत्र में निवेश कर अपने युवाओं को सशक्त बनाते है, उन्हें शानदार एक्सपोज़र प्रदान करते है तो मुझे इस बात का भरोसा है कि इस देश की सारी समस्याओं का समाधान देश के युवा जरुर कर सकते है| यही कारण है कि केजरीवाल सरकार हमेशा शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए अपने स्कूलों में, कॉलेजों में निवेश करती है|

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि, दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी से आज 605 स्टूडेंट्स ग्रेजुएट कर रहे है| और मुझे यकीन है कि आने वाले समय में हमारे ये स्टूडेंट्स हेल्थ व फार्मास्यूटिकल के क्षेत्र में बहुत शानदार काम करेंगे|

उन्होंने कहा कि, डीपीएसआरयू एक ऐसी यूनिवर्सिटी है जो सिर्फ अपने कैंपस तक सीमित नहीं रही है| डीपीएसआरयू की एक पहल ‘दिल्ली की योगशाला’ ने योग को दिल्ली के घर-घर तक पहुंचाने का काम किया| शायद ही कोई ऐसी यूनिवर्सिटी होगी जिसने इतना बड़ा आउटरीच प्रोग्राम किया, जिसे न केवल दिल्ली से बल्कि पूरे देश से प्रसंशा मिली| और अब डीपीएसआरयू को देखकर कई और राज्यों ने भी इस प्रकार से योगशाला के कार्यक्रम की शुरुआत की है| मैं उम्मीद करती हूँ कि दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम की ये यूनिवर्सिटी दोबारा जल्द शुरुआत करेगी|

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि, न केवल योग बल्कि इंडियन मेडिकल सिस्टम चाहे वो आयुर्वेद हो, यूनानी हो, योग हो डीपीएसआरयू इनको आगे ले जाने का काम भी करेगी| उन्होंने कहा कि, भारत सदियों से मेडिसिन के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर के रूप में रहा है| जब दुनिया में किसी ने मेडिसिन और सर्जरी का नाम नहीं सुना था तब चरक जैसे सर्जन भारत में पैदा हुए और मेडिसिन और सर्जरी को नए आयाम दिए| और अब एक लीडिंग यूनिवर्सिटी के रूप में डीपीएसआरयू की ये जिम्मेदारी है कि, वो भारतीय मेडिसिन सिस्टम को भी बढ़ावा दे|

यह भी पढे़ं 👇

Bhagwant Mann Dharamkot Rally

Bhagwant Mann Dharamkot Rally: सत्ता की बारी-बारी का दौर खत्म, अब जनता का राज

शनिवार, 21 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान पर Nuclear हमला, बिहार में CM सस्पेंस और Air India की बड़ी चूक

शनिवार, 21 मार्च 2026
Akali Dal Leader Joins AAP

Akali Dal Leader Joins AAP: BC विंग जिला प्रधान सरवण सिंह मुनीम ‘आप’ में शामिल

शनिवार, 21 मार्च 2026
Gagandeep Singh Death CBI Probe

Gagandeep Singh Death CBI Probe: MP रंधावा ने भी मांगी CBI जांच, भुल्लर पर मुकदमे की मांग

शनिवार, 21 मार्च 2026

उन्होंने ग्रेजुएट कर रहे स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, आप स्टूडेंट्स को इस यूनिवर्सिटी ने आगे बढ़ने का मौका दिया अब आप स्टूडेंट्स की ये जिम्मेदारी है कि अपने शानदार काम के बदौलत आप देश को आगे लेकर जाए और भारत को दुनिया का नंबर.1 देश बनाए|

बता दे कि इस साल यूनिवर्सिटी द्वारा 605 डिग्रियां सौंपी गई है|

उल्लेखनीय है कि, दीक्षांत समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के सक्सेना व आईसीएमआर के पूर्व डायरेक्टर-जनरल निर्मल के.गाँगुली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

यूट्यूब ने भारत में शानदार क्रिएटर्स, एडवरटाइजर के लिए लॉन्च किया ‘ब्रांडकनेक्ट’

Next Post

देश के पहलवान साथियों को नहीं मिला भाजपा से न्याय, निराशा में साक्षी मलिक ने छोड़ी कुश्ती

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bhagwant Mann Dharamkot Rally

Bhagwant Mann Dharamkot Rally: सत्ता की बारी-बारी का दौर खत्म, अब जनता का राज

शनिवार, 21 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान पर Nuclear हमला, बिहार में CM सस्पेंस और Air India की बड़ी चूक

शनिवार, 21 मार्च 2026
Akali Dal Leader Joins AAP

Akali Dal Leader Joins AAP: BC विंग जिला प्रधान सरवण सिंह मुनीम ‘आप’ में शामिल

शनिवार, 21 मार्च 2026
Gagandeep Singh Death CBI Probe

Gagandeep Singh Death CBI Probe: MP रंधावा ने भी मांगी CBI जांच, भुल्लर पर मुकदमे की मांग

शनिवार, 21 मार्च 2026
Gangstran Te Vaar Day 60

Gangstran Te Vaar Day 60: पंजाब पुलिस ने 675 ठिकानों पर छापे मारे, 416 गिरफ्तार

शनिवार, 21 मार्च 2026
Baljit Kaur

Post Matric Scholarship Punjab: SC विद्यार्थियों को मिले ₹219 करोड़, 2.70 लाख का लक्ष्य

शनिवार, 21 मार्च 2026
Next Post
पहलवान साथियों

देश के पहलवान साथियों को नहीं मिला भाजपा से न्याय, निराशा में साक्षी मलिक ने छोड़ी कुश्ती

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने गाजा पट्टी में अकाल पड़ने की दी चेतावनी

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।