LIVE | ...
गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - क्या कांग्रेस और बीजेपी की गुप्त सांठगांठ का खुलासा हुआ? संजय सिंह और आतिशी ने किया बड़ा आरोप!

क्या कांग्रेस और बीजेपी की गुप्त सांठगांठ का खुलासा हुआ? संजय सिंह और आतिशी ने किया बड़ा आरोप!

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 26 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
CM Atishi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (The News Air): आम आदमी पार्टी ने भाजपा का दिल्ली में सहयोग करने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस भाजपा के साथ खड़ी है और वह उसकी मदद कर रही है। कांग्रेस नेता अजय माकन, भाजपा की भेजी स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और भाजपा के कहने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं। बुधवार को अजय माकन ने दिल्ली की जनता के लिए बिजली-पानी, स्वास्थ्य-शिक्षा का इंतजाम करने वाले और “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को देशद्रोही कहा। जबकि आम आदमी पार्टी हमेशा संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस के साथ खड़ी रही है। अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार किया। हम कभी कांग्रेस नेताओं को अपशब्द नहीं बोले। लेकिन कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी है। कांग्रेस आलाकमान 24 घंटे में अजय माकन पर एक्शन ले।अन्यथा हम कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से अलग करने की सहयोगी दलों से मांग करेंगे।

पार्टी मुख्यालय पर दिल्ली की सीएम आतिशी के साथ प्रेस वार्ता कर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के अंदर कांग्रेस पार्टी भाजपा के पक्ष में खड़ी हुई है और हर वह काम कर रही है जिससे भाजपा को चुनाव में फायदा हो। दिल्ली में कांग्रेस के नेता अजय माकन भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। भाजपा के कहने पर बयान देते हैं। भाजपा के कहने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं। बुधवार को उन्होंने सारी हदें पार करते हुए देश और दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नेता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ‘एंटी नेशनल’ कहा। अगर केजरीवाल एंटी नेशनल हैं, तो वह दिल्ली के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोजगार का इंतजाम कैसे कर रहे हैं? आज तक अजय माकन या कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में भाजपा के किसी नेता को एंटी नेशनल नहीं कहा। ये लोग हमें राष्ट्र विरोधी और अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रद्रोही कह रहे हैं। यह किस प्रकार का बयान है?

संजय सिंह ने आगे कहा कि यह लोग अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल वह शख्स हैं जिन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। अरविंद केजरीवाल वह व्यक्ति हैं जिन्होंने चुनाव में चंडीगढ़ तक जाकर कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार किया। आम आदमी पार्टी लगातार संसद के मुद्दों पर कांग्रेस का साथ दिया है। कांग्रेस ने आज तक भाजपा के एक नेता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज नहीं करवाई। अब कांग्रेस के लोग केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

8 October History

8 October History: भारतीय वायुसेना की स्थापना से लेकर जॉन लेनन तक, बड़ा इतिहास

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 8 अक्टूबर से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 8

Breaking News Live Updates 8 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 March 2026

Aaj Ka Rashifal 8 October: क्या आज का दिन आपके फेवर में? जानिए लकी नंबर और कलर

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

संजय सिंह ने कहा कि जब हरियाणा का चुनाव हुआ, अंत तक हमारा प्रयास रहा कि हम मिलकर चुनाव लड़ें। लेकिन कांग्रेस पार्टी इसके लिए तैयार नहीं हुई। हम अकेले चुनाव लड़े। लेकिन हमने किसी के खिलाफ कोई अपशब्द या गलत बयानी नहीं की। अरविंद केजरीवाल भी चुनाव प्रचार के लिए गए। मनीष सिसोदिया, आतिशी से लेकर हमारी पार्टी के सारे बड़े नेता प्रचार के लिए गए। लेकिन किसी एक ने भी कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला।

दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची पर संजय सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की सूची देखकर लगता है जैसे भाजपा के दफ्तर से बनकर आ रही है। ऐसे-ऐसे लोगों को चुनाव में उतारा जा रहा है, जिनका मकसद केवल आम आदमी पार्टी को नुकसान पहुंचाना है। संदीप दीक्षित को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कौन लड़ा रहा है? कौन चुनाव लड़ाने में उनका इंतजाम कर रहा है? इसलिए अब सारी हदें पार हो चुकी हैं। अपमान का, एफआईआर दर्ज कराने का और एंटी नेशनल बोलने का जो दुस्साहस अजय माकन और उनकी पार्टी ने किया है। मैं कांग्रेस पार्टी से मांग करता हूं कि 24 घंटे के अंदर अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करें, वरना हम इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों से मांग करेंगे कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से अलग करे। कांग्रेस की राष्ट्रीय लीडरशिप इस बारे में फैसला लें कि वह अजय माकन के बयान से सहमत हैं या असहमत। अगर असहमत हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

“आप” की नेता व दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि कांग्रेस के बयानों और एक्शन से ये बिल्कुल साफ़ हो गया है कि दिल्ली के चुनावों के लिए कांग्रेस ने भाजपा से साँठगाँठ कर ली है। बुधवार कांग्रेस के बड़े नेता अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को एंटी-नेशनल कहा। मैं कांग्रेस से पूछना चाहती हूँ कि उन्होंने आजतक भाजपा के किसी भी नेता पर ऐसा आरोप लगाया?लेकिन आज कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर एंटी नेशनल होने के आरोप लगा रही है। बुधवार को कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल और मेरे ख़िलाफ़ एक एफ़आईआर दर्ज करवाई। लेकिन क्या कांग्रेस ने आजतक भाजपा के ख़िलाफ़ कोई एफ़आईआर करवाया?

सीएम आतिशी ने कहा कि हमें आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस के प्रत्याशियों के चुनाव का खर्च भाजपा से आ रहा है। भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों की फंडिंग कर रही है। इसमें प्रमुख संदीप दीक्षित है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि उन्हें भाजपा से फण्ड मिल रहा है। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी फरहाद सूरी भी जो जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे है, ऐसा सुनने में आ रहा है कि, उन्हें भाजपा से करोड़ों में फण्ड मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि आज हम कांग्रेस से पूछना चाहते है कि वह दिल्ली में भाजपा को क्यों चुनाव लड़वा रही है। अगर कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से परेशानी है तो लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव क्यों लड़ा? क्यों अरविंद केजरीवाल से प्रचार करवाया?” ये बिल्कुल साफ़ हो गया है कि दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस के दिल्ली के नेताओं ने आम आदमी पार्टी को हराने और भाजपा को जिताने के लिए उससे साँठगाँठ कर ली है। अगर कांग्रेस पार्टी भाजपा को नहीं जीतवाना चाहती, अगर उनकी भाजपा से साँठगाँठ नहीं है तो फिर कांग्रेस अगले 24 घंटे में अपने नेता अजय माकन के ख़िलाफ़ एक्शन ले, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को एंटी-नेशनल बोला। यूथ कांग्रेस के नेताओं के ख़िलाफ़ एक्शन ले, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल और मेरे ख़िलाफ़ एफ़आईआर करवाई है।

सीएम आतिशी ने कहा कि कांग्रेस के नेता दिल्लीवालों को बताए कि संदीप दीक्षित और फरहाद सूरी का चुनाव लड़ने का पैसा कहाँ से आ रहा है? अगर कांग्रेस अपने इन नेताओं के ख़िलाफ़ एक्शन नहीं लेती है तो आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों से बात करेंगी कि कांग्रेस के साथ अलायंस में नहीं रहा जा सकता, क्योंकि ये साफ़ हो गया है कि कांग्रेस दिल्ली में भाजपा को चुनाव लड़वाने और जितवाने का प्रयास कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को राज्यपाल ने किया नमन

Next Post

डीजीपी गौरव यादव का बड़ा दावा: ‘पंजाब पुलिस संगत का मार्गदर्शन विनम्रता से करेगी’,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

8 October History

8 October History: भारतीय वायुसेना की स्थापना से लेकर जॉन लेनन तक, बड़ा इतिहास

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 8 अक्टूबर से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 8

Breaking News Live Updates 8 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 March 2026

Aaj Ka Rashifal 8 October: क्या आज का दिन आपके फेवर में? जानिए लकी नंबर और कलर

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Dhuri Water Treatment Plant

Dhuri Water Treatment Plant: क्या अब बुझेगी धूरी की प्यास? जानिए ₹47 करोड़ के नए प्रोजेक्ट का सच

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
Repo Rate Hike RBI

Repo Rate Hike RBI: क्या आपकी होम लोन EMI बढ़ेगी? 4 साल बाद बड़ा फैसला

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
Next Post
DGP

डीजीपी गौरव यादव का बड़ा दावा: 'पंजाब पुलिस संगत का मार्गदर्शन विनम्रता से करेगी',

kultar

क्या पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने मोदी सरकार को चेतावनी दी? संधवां ने डल्लेवाल के संघर्ष को दिया समर्थन!

gurmeet

कृषि मंडीकरण के बारे में राष्ट्रीय नीति के प्रारूप में एम.एस.पी. पर स्पष्टता नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।